NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
    RCB ने जीते हैं अब तक 5 मैच (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 13, 2023
    03:21 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 60वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से रविवार (14 मई) को होना है।

    RR ने अब तक 12 में से 6 मैच जीते हैं, जबकि RCB ने अपने 11 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है।

    प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए मैच का परिणाम अहम रहने वाला है।

    आइए मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य बातें जानते हैं।

    RR 

    संतुलित नजर आ रही है RR की टीम 

    RR से यशस्वी जायसवाल जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में KKR के खिलाफ नाबाद 98 रन बनाए थे। उनके अलावा कप्तान संजू सैमसन ने भी अच्छी पारी खेली थी।

    दूसरी तरफ गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट झटके थे। इससे RR की टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है।

    संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।

    RCB 

    अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी RCB 

    अपने पिछले 2 मैचों में शिकस्त झेलने वाली RCB हार की हैट्रिक से बचने का प्रयास करेगी।

    RCB के गेंदबाज लगातार महंगे साबित हो रहे हैं। वह बड़े लक्ष्य का बचाव करने में भी असफल रहे हैं। RCB अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

    संभावित एकादश: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड।

    हेड-टू-हेड 

    लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला 

    IPL में अब तक इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है।

    दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 14 में RCB ने जीत दर्ज की है, जबकि 12 मैच RR ने अपने नाम किए हैं। इनके अलावा 3 मैचों के कोई परिणाम नहीं निकले हैं।

    IPL 2023 की पिछली भिड़ंत में RCB ने 7 रन से जीत दर्ज की थी।

    रिकॉर्ड्स 

    मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

    IPL में डु प्लेसिस ने अब तक 3,979 रन बनाए हैं। वह लीग में 4,000 रन पूरे करने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं।

    ग्लेन मैक्सवेल ने अब तक 2,649 रन बनाए हैं। वह डेविड मिलर (2,697) को पीछे छोड़ सकते हैं।

    रविचंद्रन अश्विन ने अपने IPL करियर में 171 विकेट ले लिए हैं। वह अमित मिश्रा (172) को पीछे छोड़कर लीग में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।

    ड्रीम-11 

    हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

    विकेटकीपर: जोस बटलर और संजू सैमसन।

    बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और शिमरोन हेटमायर।

    ऑलराउंडर्स: ग्लेन मैक्सवेल (उपकप्तान) और रविचंद्रन अश्विन।

    गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और ट्रेंट बोल्ट।

    RR और RCB के बीच होने वाला यह मैच 14 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

    इस मैच को भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: सूर्यकुमार यादव का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: KKR के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: PBKS ने KKR को दिया 180 रन का लक्ष्य, धवन ने खेली शानदार पारी  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: वरुण चक्रवर्ती ने PBKS के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  वरुण चक्रवर्ती

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: RR बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RR बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स
    RR बनाम CSK: यशस्वी ने बनाया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक  IPL 2023

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    RCB बनाम RR: ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ग्लेन मैक्सवेल
    IPL 2023: RCB ने RR को 7 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम RR: हर्षल पटेल ने RR के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  हर्षल पटेल
    IPL 2023: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े IPL 2023

    IPL 2023

    IPL 2023: MI ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने 25 गेंद में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक, RCB के लिए अपने 1,000 रन पूरे किए फाफ डु प्लेसिस
    IPL 2023: MI ने RCB को दिया 200 रन का लक्ष्य, डु प्लेसिस-मैक्सवेल की शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025