NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: डेविड वार्नर कर सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी- रिपोर्ट
    अगली खबर
    IPL 2023: डेविड वार्नर कर सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी- रिपोर्ट
    वार्नर कर सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी (तस्वीर: ट्विटर/@DelhiCapital)

    IPL 2023: डेविड वार्नर कर सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी- रिपोर्ट

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 05, 2023
    03:01 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से भी बाहर होने की संभावना है। वह लीग में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी करते हैं।

    इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर IPL 2023 में DC का नेतृत्व कर सकते हैं। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर चुके हैं।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    DC का टीम प्रबंधन कप्तानी के लिए वार्नर से बात करेगा

    DC से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "वार्नर के पास IPL टीमों की कप्तानी करने का अनुभव है। DC का टीम प्रबंधन उनसे बात करेगा। पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली के मध्य क्रम को एक प्रभावशाली भारतीय बल्लेबाज की जरूरत है। टीम संयोजन को ध्यान में रखते हुए सरफराज खान को विकेटकीपिंग के लिए कहा जा सकता है। टीम प्रबंधन एक घरेलू विकेटकीपर के साथ जाएगा।"

    विकेटकीपर

    सरफराज खान निभा सकते हैं विकेटकीपर की भूमिका

    पंत की गैरमौजूदगी में मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान को विकेटकीपिंग के लिए कहा जा सकता है।

    सरफराज इस समय रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह घरेलू क्रिकेट में निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    सरफराज IPL 2022 में भी DC की ओर से छह मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 91 रन बनाए थे।

    सरफराज अपने IPL करियर में 46 मैचों में 532 रन बना चुके हैं।

    SRH

    वार्नर की कप्तानी में SRH जीत चुका है खिताब

    वार्नर को IPL में कप्तानी का काफी अनुभव हैं। उनके नेतृत्व में IPL 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खिताब जीता था।

    उन्होंने लीग में 69 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 35 में जीत और 33 में हार मिली है।

    बतौर बल्लेबाज उनके नाम 162 IPL मैचों में 42.01 की औसत और चार शतकों के साथ 5,881 रन हैं।

    वार्नर लीग में सर्वाधिक 55 अर्धशतक जड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    स्क्वाड

    IPL 2023 के लिए DC का पूरा स्क्वाड

    IPL 2023 के लिए DC का पूरा स्क्वाड: ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान , अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, इशांत शर्मा, फिल सॉल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और राइली रूसो।

    विदेशी विकेटकीपर की बात करें तो दिल्ली के पास फिल सॉल्ट के रूप में एक विकल्प मौजूद है।

    जानकारी

    इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट हुए पंत

    पंत के साथ हादसा बीते शुक्रवार (30 दिसंबर) को सुबह 5:30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हुआ था। वह नए साल के लिए अपने परिवार के पास खुद गाड़ी चलाकर जा रहे थे।

    चोट लगने के तुरंत बाद पंत को सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया था।

    बीते बुधवार को उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डेविड वार्नर
    ऋषभ पंत
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    डेविड वार्नर

    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट: स्मिथ और लाबुशेन ने लगाए शतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    वॉर्नर अकेले कसूरवार नहीं थे, हटना चाहिए कप्तानी पर लगा बैन- ग्रेग चैपल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ग्लोबल टी-20 लीग्स में IPL फ्रेंचाइजी मालिकों का दबदबा खतरनाक- एडम गिलक्रिस्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    नौ साल बाद बिग बैश लीग में खेलेंगे डेविड वॉर्नर, सिडनी थंडर ने किया साइन बिग बैश लीग

    ऋषभ पंत

    एजबेस्टन टेस्ट: 416 के स्कोर पर समाप्त हुई भारत की पहली पारी, पंत-जडेजा ने लगाए शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    इस साल सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं पंत, जानें आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एक टेस्ट में शतक और अर्धशतक लगाकर ऋषभ पंत ने बनाए रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC टेस्ट रैंकिंग: 2016 के बाद से पहली बार टॉप-10 से बाहर हुए विराट कोहली विराट कोहली

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: कौन हैं विव्रांत शर्मा जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा? आईपीएल समाचार
    IPL 2023 नीलामी: काइल जेमीसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा काइल जैमीसन
    IPL 2023: कौन हैं मुकेश कुमार, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा? क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: नीलामी में ये 5 खिलाड़ी सबसे महंगे बिके, तोड़े रिकॉर्ड सैम कर्रन

    IPL 2023

    IPL 2023: जो रूट मिनी नीलामी में हो सकते हैं शामिल- रिपोर्ट जो रूट
    IPL 2023: नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, खरीदे जा सकेंगे 87 खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में जोड़ा गया 'इंपैक्ट प्लेयर' के रूप में नया नियम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए नीलामी के लिए किस टीम के पर्स में है सबसे ज्यादा पैसे इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025