NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई किया जाएगा शिफ्ट, BCCI ने दिया अपडेट
    खेलकूद

    ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई किया जाएगा शिफ्ट, BCCI ने दिया अपडेट

    ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई किया जाएगा शिफ्ट, BCCI ने दिया अपडेट
    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 04, 2023, 03:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई किया जाएगा शिफ्ट, BCCI ने दिया अपडेट
    ऋषभ पंत को मुंबई किया जाएगा शिफ्ट (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    हाल ही में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अब आगे के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पंत को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है। बता दें बीते 30 दिसंबर 2022 को दुर्घटना के बाद से पंत का देहरादून के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस खबर पर नजर डालते हैं।

    BCCI ने पंत को शिफ्ट करने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए हैं

    BCCI ने पंत को मुंबई शिफ्ट करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। BCCI ने अपने बयान में कहा, "पंत को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया जाएगा। अस्पताल में वह सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में रहेंगे, जहां उनके लिगामेंट टियर की सर्जरी और बाद की प्रक्रियाएं होंगी। रिहैबिलिटेशन के दौरान BCCI की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी।"

    समीक्षा बैठक में हुआ निर्णय

    आज BCCI के सचिव जय शाह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई थी। जिसके बाद पंत को मुंबई लाने के निर्णय पर मुहर लग गई। इस आधिकारिक खबर से पहले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम सुंदर ने भी यह जानकारी दे दी थी। BCCI ने आगे स्पष्ट किया है कि पंत की रिकवरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और इस अवधि के दौरान उन्हें हर प्रकार की सहायता मिलेगी।

    कैसे और कब हुआ हादसा?

    पंत के साथ हादसा बीते शुक्रवार (30 दिसंबर) को सुबह 5:30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हुआ था। वह नए साल के लिए अपने परिवार के पास खुद गाड़ी चलाकर जा रहे थे। दिल्ली से अपने घर लौटते समय उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई थी। इस जोरदार टक्कर से कार में आग लग गई थी, लेकिन पंत चोट लगने के बाद भी विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर निकल आए थे।

    गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं पंत

    BCCI ने बताया था कि चोट लगने के तुरंत बाद पंत को सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया था। BCCI के मुताबिक, पंत के दाएं घुटने में लिगामेंट टीयर हुआ है। इसके अलावा पंत की दाईं कलाई, टखना और एड़ी पर चोट लगी है। कार से निकलने की कोशिश में पंत के पीठ भी चोटिल हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ऋषभ पंत
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    देहरादून
    मुंबई
    BCCI
    जय अमित शाह

    ऋषभ पंत

    चोटिल ऋषभ पंत से मिलने पहुंच रहे ज्यादा लोग, भीड़ देखकर न मिलने की अपील भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत को संक्रमण के डर से ICU से निकालकर प्राइवेट वार्ड में किया गया शिफ्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में कौन संभालेगा DC की कमान? ये तीन बड़े दावेदार इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में किसे मिल सकता है मौका? भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: बलतेज सिंह ने लिए पांच विकेट, पंजाब के खिलाफ मुश्किल में गुजरात रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान ने लगाया शानदार शतक, तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई को मुसीबत से निकाला सरफराज़ खान
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: मैट रेनशॉ कोरोना संक्रमित होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन में शामिल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद सैफ ने लगाया पहला दोहरा शतक, जम्मू के खिलाफ रेलवे का बड़ा स्कोर रणजी ट्रॉफी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    शिवम मावी: दिल्ली की टीम से बाहर किए गए, अब देश के लिए किया शानदार डेब्यू इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत ने बनाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वानखेड़े में सबसे कम स्कोर बचाने का रिकॉर्ड श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    देहरादून

    ऋषभ पंत नशे में या तेज रफ्तार से कार नहीं चला रहे थे- उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड
    ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में घायल, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग ऋषभ पंत
    देहरादून: खाना बनाने से इनकार करने पर बुजुर्ग ने बैट से पीटकर की पत्नी की हत्या उत्तराखंड
    उत्तराखंड: तीरथ सिंह रावत के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम सबसे आगे उत्तराखंड

    मुंबई

    क्या है सम्मेद शिखर विवाद, जिसे लेकर देशभर में जैन समुदाय कर रहा है प्रदर्शन? झारखंड
    तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने; पुलिस ने कोर्ट से मांगी शीजान की कस्टडी आत्महत्या
    कौन हैं शीजान खान, जिन्हें तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में किया गया गिरफ्तार? आत्महत्या
    BCCI मुंबई में आयोजित करवा सकता है महिला IPL- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    BCCI

    चेतन शर्मा फिर बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023 के कुछ मैचों से बाहर हो सकते शीर्ष भारतीय खिलाड़ी- रिपोर्ट विराट कोहली
    BCCI की ओर से 20 शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की सूची में इन्हें मिल सकती है जगह भारतीय क्रिकेट टीम
    खिलाड़ियों के लिए BCCI के नए चयन मापदंड क्या हैं और क्या है डेक्सा टेस्ट? भारतीय क्रिकेट टीम

    जय अमित शाह

    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम, जानिए क्यों नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग
    18 अक्टूबर को होंगे BCCI के चुनाव, पांच पदों के लिए होगी जंग BCCI
    क्या BCCI के सबसे युवा अध्यक्ष बन सकते हैं जय शाह? BCCI

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023