NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स 
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स 
    खेलकूद

    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 30, 2023 | 12:08 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: इस सीजन में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स 
    CSK ने 5वीं बार जीता खिताब (तस्वीर: ट्विटर/@gujarat_titans)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने जीता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में CSK ने गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। इस सीजन में शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में कमाल किया और सर्वाधिक रन (890) बनाए। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक विकेट (28) चटकाए। इस बीच इस सीजन में कुछ शानदार रिकॉर्ड्स बने, उन पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2023 में लगे सर्वाधिक 12 शतक 

    IPL 2023 में सर्वाधिक 12 शतक लगे। गिल ने सबसे ज्यादा 3 और विराट कोहली ने 2 शतक जड़े। कुल मिलाकर इस सीजन में 9 अलग-अलग बल्लेबाजों ने शतक लगाए, जो इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। बता दें कि कोहली और गिल के अलावा इस सीजन में हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, यशस्वी जायसवाल, प्रभसिमरन सिंह, कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 1-1 शतक निकले।

    एक IPL सीजन में सर्वाधिक 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी 

    कोहली और फाफ डु प्लेसिस इस सीजन में कमाल किया। RCB की इस सलामी जोड़ी ने किसी भी विकेट के लिए IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी दर्ज की है। कोहली और डु प्लेसिस- 8 साझेदारी (RCB, 2023) कोहली और डिविलियर्स- 7 साझेदारी (RCB, 2016) डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़- 7 साझेदारी (CSK, 2021) जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर- 7 साझेदारी (SRH, 2019)।

    आकाश मधवाल ने IPL प्लेऑफ में बनाया ये रिकॉर्ड 

    MI के आकाश मधवाल ने LSG के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 5 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए। मधवाल अब IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अनिल कुंबले की बराबरी (5/5 बनाम RCB, 2019) की है। अल्जारी जोसेफ (6/12 बनाम SRH, 2019), सोहेल तनवीर (6/14 बनाम CSK, 2008), और एडम जैम्पा (6/19 बनाम SRH, 2016) ही IPL के किसी एक मैच में उनसे बेहतर प्रदर्शन कर सके हैं।

    एक सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने गिल 

    इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे गिल ने 20 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने ये सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त किया। गिल ने IPL 2023 में 17 मैचों में 59.33 की औसत से सर्वाधिक 890 रन बनाए। वह IPL के एक सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। एक सीजन में उनसे ज्यादा रन सिर्फ कोहली (973, IPL 2016) ने बनाए हैं।

    तुषार देशपांडे ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

    CSK के तुषार देशपांडे ने खिताबी मुकाबले में अपने 4 ओवर में 56 रन लुटाए। इसके साथ ही वह किसी IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने IPL 2023 में 564 रन देते हुए 16 मैचों में 21 विकेट लिए। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने IPL 2022 में 551 रन लुटाए थे। तीसरे स्थान पर कगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने IPL 2020 में 548 रन दिए थे।

    सबसे तेज 4,000 IPL रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे राहुल   

    LSG के कप्तान केएल राहुल इस सीजन के बीच में चोट के कारण बाहर हो गए थे। बाहर होने से पहले उन्होंने IPL करियर में अपने 4,000 रन पूरे कर लिए थे। IPL में राहुल ने 105 पारियों में अपने 4,000 रन पूरे किए और सबसे तेज यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने अपनी 112 पारियों में यह आंकड़ा पार किया था।

    मोहम्मद शमी ने पॉवरप्ले में चटकाए सर्वाधिक विकेट 

    IPL 2023 में मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में 17 विकेट लिए। वह IPL के एक सीजन में शुरुआती 6 ओवरों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) के लिए ट्रेंट बोल्ट (2020) और मिचेल जॉनसन (2013) ने 16-16 विकेट लिए थे। मोहित शर्मा (CSK) ने 2013 में इस चरण में 15 विकेट झटके थे, जबकि दीपक चाहर (CSK) ने 2019 में 15 पावरप्ले विकेट लिए थे।

    IPL में 7,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने कोहली 

    IPL 2023 के 50वें मैच में कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने अपने IPL करियर के 7,000 रन पूरे कर लिए थे। वह इस लीग में सबसे पहले इस आंकड़े को छूने वाले बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने 237 मैचों में 37.24 की औसत और 130.02 की स्ट्राइक रेट से 7,263 रन बना लिए हैं, जिसमें 7 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं।

    रायडू ने जीता अपना छठा खिताब 

    अंबाती रायडू ने अपना छठा IPL खिताब जीता। वह रोहित शर्मा (6) के साथ सयुंक्त रूप से सर्वाधिक बार IPL ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बने हैं। उनके बाद हार्दिक पांड्या (5), कीरोन पोलार्ड (5) और महेंद्र सिंह धोनी (5) का नंबर आता है।

    IPL 2023 के कुछ अन्य रिकॉर्ड्स 

    यशस्वी जायसवाल ने KKR के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। ग्लेन फिलिप्स ने RR के खिलाफ 7 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी प्रभावशाली पारी के दम पर 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता। उन्होंने पुरस्कार जीतने के लिए IPL में सबसे कम गेंदें खेलने का रिकॉर्ड बनाया। यह IPL का पहला सीजन है, जिसमें 100 से अधिक नो बॉल फेंके गए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: सुदर्शन के पिता नहीं चाहते थे वह क्रिकेटर बने, जानिए उनका सफर और आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: कम दाम में बिके खिलाड़ी, जिन्होंने इस सीजन में किया कमाल  IPL 2023
    IPL 2023: इस सीजन फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  गुजरात टाइटंस

    IPL 2023

    IPL 2023: इस सीजन की टॉप-5 पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK की खिताबी जीत से रिंकू के छक्कों तक, जानिए सीजन के प्रमुख पल  राशिद खान
    IPL 2023: चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: शुभमन गिल बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: इस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा हुआ?  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: इस सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा हुआ?  क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: GT के मोहम्मद शमी ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: मोहित शर्मा ने अपने 100वें मैच में चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023 फाइनल: GT बनाम CSK मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: CSK ने GT को हराकर जीता अपना 5वां खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 30+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: डेवोन कॉनवे ने CSK के लिए एक सीजन में बनाए दूसरे सबसे अधिक रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: तुषार देशपांडे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक सीजन में लुटाए सबसे ज्यादा रन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फाइनल में 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने साई सुदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस ने बनाया IPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023