Loading...
IPL 2022: क्या हैं सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें
29 मार्च को पहला मैच खेलेगी हैदराबाद

IPL 2022: क्या हैं सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें

Mar 24, 2022
12:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। पिछले सीजन में SRH ने खराब प्रदर्शन किया था और प्ले-ऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना सकी थी। इस बार टीम केन विलियमसन की कप्तानी में पुरानी गलतियों से सबक लेकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। आइए इस बीच हैदराबाद का टीम विश्लेषण करते हैं।

बल्लेबाजी

विलियमसन के इर्द-गिर्द नजर आता है बल्लेबाजी विभाग

हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम केन विलियमसन के इर्द-गिर्द नजर आता है। उनके अलावा एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स और निकोलस पूरन अन्य विदेशी बल्लेबाज हैं।

टीम को पूरन से बड़ी उम्मीदें होंगी, जिनका पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। हालांकि, उन्होंने भारत के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में उम्दा प्रदर्शन किया था।

वहीं भारतीय बल्लेबाजों में हैदराबाद ने राहुल त्रिपाठी, प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताया है। त्रिपाठी टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

गेंदबाजी

राशिद के जाने से कमजोर हुआ है स्पिन विभाग

हैदराबाद ने राशिद खान को रिटेन नहीं किया था। वह पिछले कुछ समय से टीम के मुख्य गेंदबाज थे। उनके जाने के बाद टीम में विशेषज्ञ स्पिनर की कमी नजर आती है।

तेज गेंदबाजी में एक बार फिर हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक पर भरोसा जताया है। इनके अलावा अपनी गति से प्रभावित करने वाले कार्तिक त्यागी पर भी टीम ने दांव लगाया।

विदेशी तेज गेंदबाजों में रोमारियो शेफर्ड और मार्को येनसेन उपयोगी विकल्प हैं।

ADVERTISEMENT

ऑलराउंडर

वाशिंगटन सुंदर होंगे टीम के प्रमुख ऑलराउंडर

हैदराबाद ने वाशिंगटन सुंदर को अपने साथ शामिल किया है। वह पिछले सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से लीग में खेलते हुए दिखे थे। वह पॉवरप्ले में भी प्रभावी गेंदबाजी कर चुके हैं।

सुंदर के अलावा एक बार फिर टीम ने अब्दुल समद पर भरोसा जताया है। वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने में सक्षम बल्लेबाज हैं।

इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के सीन एबॉट विदेशी ऑलराउंडर हैं, जिनका हालिया फॉर्म अच्छा रहा है।

ADVERTISEMENT

स्क्वाड

ऐसा है हैदराबाद का पूरा स्क्वाड

केन विलियमसन (कप्तान), उमरान मलिक, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचित, एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन, रोमारियो शेफर्ड, सीन एबॉट, आर समर्थ, शशांक सिंह, सौरभ दुबे, फजलहक फारूकी, ग्लेन फिलिप्स और विष्णु विनोद।

कार्यक्रम

ऐसा है SRH का पूरा कार्यक्रम

29 मार्च: SRH बनाम RR

4 अप्रैल: SRH बनाम LSG

9 अप्रैल: SRH बनाम CSK

11 अप्रैल: SRH बनाम GT

15 अप्रैल: SRH बनाम KKR

17 अप्रैल: SRH बनाम PBKS

23 अप्रैल: SRH बनाम RCB

27 अप्रैल: SRH बनाम GT

1 मई: SRH बनाम CSK

5 मई: SRH बनाम DC

8 मई: SRH बनाम RCB

14 मई: SRH बनाम KKR

17 मई: SRH बनाम MI

22 मई: SRH बनाम PBKS

संभावित एकादश

पहले मैच में ऐसी हो सकती है हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

SRH से अभिषेक शर्मा और एडेन मार्करम की सलामी जोड़ी पारी की शुरुआत कर सकती है।

वहीं विलियमसन, पूरन और राहुल त्रिपाठी अन्य बल्लेबाजी विकल्प हो सकते हैं।

इनके अलावा सुंदर, रोमारियो शेफर्ड और समद के रुप में उपयोगी ऑलराउंडर विकल्प मौजूद हैं। सुंदर और अभिषेक अच्छे स्पिन गेंदबाज भी साबित हो सकते हैं।

वहीं भुवनेश्वर, नटराजन और उमरान के रूप में तीन भारतीय तेज गेंदबाज खेल सकते हैं।

ADVERTISEMENT