NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक
    अगली खबर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक
    शुभमन गिल ने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया है (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 01, 2023
    08:32 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार शतक लगा दिया है। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है।

    बता दें कि गिल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने वनडे सीरीज में भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पहला दोहरा शतक लगाया था।

    आइए गिल के टी-20 क्रिकेट करियर के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    करियर

    बेहतरीन रहा है गिल का टी-20 करियर 

    गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार शतक लगाया। उनका पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक 54 गेंदों में आया। इससे पहले गिल का इस फॉर्मेट में सर्वोच्च स्कोर 46 था।

    टी-20 सीरीज से पहले गिल ने कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में अदभुत प्रदर्शन किया था और तीन मैचों में 360 रन बना दिए थे। इसमें एक शतक और एक दोहरा शतक शामिल थे।

    शतक

    टी-20 में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज

    इस शतकीय पारी के साथ गिल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले सातवें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, दीपक हुड्डा, विराट कोहली और सुरेश रैना ने शतक लगाए हैं। रोहित के नाम सबसे ज्यादा चार शतक हैं।

    रिकॉर्ड 

    गिल के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड 

    गिल ने इस मैच में 63 गेंद में 126 रन बनाए। ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सबसे बड़ी पारी है।

    इससे पहले ये रिकॉर्ड कोहली के नाम था। उन्होंने ये स्कोर एशिया कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया था।

    कोहली का भी वह पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक था। भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रोहित शर्मा के नाम हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी।

    साझेदारी 

    गिल ने मैच में की तीन अहम साझेदारियां 

    गिल ने राहुल त्रिपाठी के साथ 80 रन की अहम साझेदारी कर भारत के स्कोर को 87/2 पर पहुंचा दिया। इसके बाद गिल ने सूर्यकुमार यादव के साथ 38 रनों की अहम साझेदारी कर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

    इसके बाद उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ महज 40 गेंदों पर 103 रनों की विशाल साझेदारी की।

    इस जोड़ी की आक्रामक बल्लेबाजी की मदद से ही भारतीय टीम 200 से अधिक का स्कोर खड़ा कर सकी।

    आंकड़े 

    गिल का ओवर-ऑल रिकॉर्ड 

    गिल ने भारत के लिए 13 टेस्ट, 21 वनडे और पांच टी-20 मैच खेल हैं। उन्होंने टेस्ट में 32.00 की औसत से 736 रन बनाए हैं। वनडे में 73.76 की औसत से 1,254 रन बनाए हैं। टेस्ट में गिल ने एक शतक और वनडे में चार शतक लगाया है। वहीं टी-20 में यह उनका पहला शतक है।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्होंने 74 मैच में 32.2 की औसत से 1,900 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, पहली बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    शुभमन गिल

    बांग्लादेश बनाम भारत: मेहदी हसन की शानदार गेंदबाजी, नौवीं बार झटके पांच विकेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    केएल राहुल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से होंगे बाहर, रोहित भी नहीं खेलेंगे- रिपोर्ट केएल राहुल
    न्यूजबाइट्स हिंदी की साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ वनडे एकादश, बाबर आजम के हाथों में कमान बाबर आजम
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल पहले मैच में कर सकते हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    सरफराज खान को क्यों नहीं मिल रहा मौका? भारतीय टीम के चयनकर्ता ने दिया ये जवाब सरफराज़ खान
    पहला टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड्स   भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: कुलदीप यादव ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 150 विकेट  कुलदीप यादव
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 177 का लक्ष्य, कॉनवे-मिचेल ने लगाए अर्धशतक  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल की धमाकेदार पारी, वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मोहम्मद सिराज ने लगातार दूसरे मैच में झटके चार विकेट मोहम्मद सिराज

    टी-20 क्रिकेट

    पृथ्वी शॉ बनाम शुभमन गिल: टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना  पृथ्वी शॉ
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: डैरिल मिचेल ने लगाया 26 गेंदों में धुंआधार अर्धशतक भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025