Loading...
खेलकूद

टी-20 विश्व कप: भारत बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव अपडेट

Nov 10, 2022, 04:43 pm
टी-20 विश्व कप: भारत बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव अपडेट
लाइव
Nov 10, 2022, 04:36 pm

बटलर और हेल्स ने खेली दमदार पारी

टी-20 विश्वकप के इस सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए भारत को चारों खाने चित कर दिया। बटलर ने जहां 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 49 बॉल पर नाबाद 80 रन बनाए, वहीं हेल्स ने 7 छक्के और चार चौकों की मदद से 47 बॉल में 86 रनों की मैच विजयी पारी खेली।

Nov 10, 2022, 04:33 pm

इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट हराकर कटाया फाइनल का टिकट

16वें ओवर की आखिरी बॉल पर बटलर ने शानदार छक्का जड़ते हुए इंग्लैंड का 10 विकेट से जीत दिला दी है। इसके साथ इंग्लैंड ने फाइनल का टिकट कटा लिया है, जहां उसका मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड में पाकिस्तान से होगा।

Nov 10, 2022, 04:31 pm

हेल्स ने जड़ा एक और चौका

एलेक्स हेल्स ने शमी के ओवर की चौथी बॉल पर कवर क्षेत्र में बेहतरीन चौका जड़ा है।

Nov 10, 2022, 04:27 pm

15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 156/0 हुआ

15वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर हुआ 156/0, जोस बलटर 71 (45) और एलेक्स हेल्स 81 (45) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। पटेल के इस ओवर से दोनों ने कुल 2 रन बटोरे हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए 30 बॉल पर महज 13 रनों की जरूरत है।

Nov 10, 2022, 04:26 pm

14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 154/0 हुआ

14वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर हुआ 154/0, जोस बलटर 70 (44) और एलेक्स हेल्स 80 (42) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। शमी के इस ओवर से दोनों ने कुल 14 रन बटोरे हैं।

Nov 10, 2022, 04:25 pm

बटलर ने जड़ा दमदार छक्का

अब बटलर ने भी पूरी तरह हाथ खोल लिए है। उन्होंने शमी के ओवर की पांचवीं बॉल पर उनके सिर के ऊपर से दमदार छक्का जड़ दिया। इसके बाद अगल बॉल पर बटलर ने चौका जड़ दिया। हालांकि, इस दौरान उनका कैच भी छूट गया।

Nov 10, 2022, 04:22 pm

बटलर ने जड़ा एक और चौका

बटलर ने शमी के ओवर की तीसरी बॉल पर कवर क्षेत्र में शानदार चौका जड़ा है।

Nov 10, 2022, 04:20 pm

13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 140/0 हुआ

13वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर हुआ 140/0, जोस बलटर 56 (37) और एलेक्स हेल्स 80 (41) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। पांड्या के इस ओवर से दोनों ने कुल 17 रन बटोरे हैं। यहां से अब इंग्लैंड को जीत के लिए 42 बॉल पर 29 रनों की जरूरत है।

Nov 10, 2022, 04:19 pm

बटलर ने जड़ा चौका और छक्का

बटलर ने पांड्या के ओवर की चौथी बॉल पर फाइन लेग क्षेत्र में शानदार चौका जड़ा है। इसके बाद पांचवीं बॉल पर मिडविकेट क्षेत्र में छक्का जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 19वां और इस साल का चौथा अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

Nov 10, 2022, 04:16 pm

12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 123/0 हुआ

12वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर हुआ 123/0, जोस बलटर 42 (32) और एलेक्स हेल्स 77 (40) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। अश्विन के इस ओवर से दोनों ने कुल 15 रन बटोरे हैं। यहां से अब इंग्लैंड को जीत के लिए 48 बॉल पर 46 रनों की जरूरत है।

Nov 10, 2022, 04:14 pm

हेल्स ने जड़ा अपनी पारी का सातवां छक्का

एलेक्स हेल्स भारतीय गेंदबाजों के लिए बुरे सपने की तरह साबित हो रहे हैं। हेल्स ने अश्विन के ओवर की पांचवीं बॉल पर लेग क्षेत्र में बेहतरीन छक्का जड़ दिया और फिर आखिरी बॉल पर कवर क्षेत्र में शानदार चौका भी जड़ दिया।

Nov 10, 2022, 04:11 pm

11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 108/0 हुआ

11वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर हुआ 108/0, जोस बलटर 38 (29) और एलेक्स हेल्स 66 (37) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। अर्शदीप के इस ओवर से दोनों ने कुल 10 रन बटोरे हैं। इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई। यहां से अब इंग्लैंड को जीत के लिए 54 बॉल पर 61 रनों की जरूरत है।

Nov 10, 2022, 04:08 pm

हेल्स ने जड़ा एक और छक्का

भारतीय गेंदबाजों के लिए एसेक्स हेल्स को रोक पाना मुश्किल हो रहा है। हेल्स ने पांड़्या के ओवर की पहली ही बॉल पर डीप स्क्वॉयर लेग क्षेत्र में बेहतरीन छक्का जड़ दिया।

Nov 10, 2022, 04:07 pm

10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 98/0 हुआ

10 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर हुआ 98/0, जोस बलटर 37 (28) और एलेक्स हेल्स 57 (32) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। अर्शदीप के इस ओवर से दोनों ने कुल 7 रन बटोरे हैं। यहां से अब इंग्लैंड को जीत के लिए 60 बॉल पर 71 रनों की जरूरत है।

Nov 10, 2022, 04:02 pm

हेल्स ने जड़ा बेहतरीन चौका

एलेक्स हेल्स ने अर्शदीप के ओवर की पहली ही बॉल पर कवर्स क्षेत्र में शानदार चौका जड़ा है।

Nov 10, 2022, 03:57 pm

9वें ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 91/0 हुआ

9वें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर हुआ 91/0, जोस बलटर 36 (25) और एलेक्स हेल्स 51 (29) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। हार्दिक पांड्या के इस ओवर से दोनों ने कुल 7 रन बटोरे हैं।

Nov 10, 2022, 03:52 pm

आठ ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 84/0 हुआ

आठवें ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर हुआ 75/0, जोस बलटर 30 (20) और एलेक्स हेल्स 50 (28) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। अक्षर के इस ओवर से दोनों ने कुल 9 रन बटोरे हैं। इसी के साथ हेल्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

Nov 10, 2022, 03:51 pm

हेल्स ने जड़ा एक और छक्का

एसेक्स हेल्स ने एक और शानदार छक्का जड़ दिया है। अक्षर पटेल के ओवर की दूसरी बॉल को मिड विकेट क्षेत्र में सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया।

Nov 10, 2022, 03:50 pm

सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 75/0 हुआ

सात ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर हुआ 75/0, जोस बलटर 29 (19) और एलेक्स हेल्स 42 (23) रन बनाकर क्रिज पर डटे हुए हैं। अश्विन के इस ओवर से दोनों ने कुल 12 रन बटोरे हैं।

Nov 10, 2022, 03:49 pm

हेल्स ने जड़ा एक और दमदार छक्का

एसेक्स हेल्स ने एक और शानदार छक्का जड़ दिया है। रविचंद्रन अश्विन के ओवर की पांचवीं बॉल को स्लॉग स्वीप के जरिए फाइन लेग क्षेत्र में सीमा रेखा के बाहर पहुंचा दिया।

Loading...