खेसारी लाल यादव पर फूटा मलाइका अरोड़ा का गुस्सा, बोलीं- ये बंदा कौन है? बेहद घिनौना
क्या है खबर?
अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के एक वायरल वीडियो पर कड़ा ऐतराज जताया है। इस वीडियो में खेसारी की मौजूदगी में एक आवारा कुत्ते के साथ बदसलूकी की जा रही है। मलाइका ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोबारा से शेयर किया और खेसारी की जमकर क्लास लगाई। अपने पोस्ट में क्या लिखा मलाइका ने, आइए जानते हैं।खेसारी लाल यादव
गुस्सा
ये बंदा कौन है, जो पोज दे रहा है?
मलाइका ने लिखा, 'ये किस तरह के लोग हैं यार??? और ये बंदा कौन है, जो वहां खड़ा होकर पोज दे रहा है??? बेहद घिनौना!'
क्लिप में खेसारी एक इवेंट स्टैंडी के सामने पैपराजी के लिए पोज देते दिख रहे हैं, जबकि उनके पैरों के पास हरे रंग के कार्पेट पर एक आवारा कुत्ता शांति से लेटा नजर आ रहा है। पहले अभिनेता कुत्ते को चुपचाप भगाने के इरादे से इशारा करते दिखते हैं ताकि फोटो सेशन जारी रह सके।
बकेब
पैर से घसीटे जाने पर भी प्यार समझ बैठा मासूम कुत्ता
जब कुत्ता वहां से हटने से इनकार कर देता है तो खेसारी का सहायक पास आता है और उसे अपने पैर से धकेलता हुआ उस जगह से घसीटकर दूर ले जाता है। परिस्थिति और इंसान के इरादों से अनजान वो कुत्ता, सहायक के इस व्यवहार को प्यार समझ बैठता है और दुलार पाने की उम्मीद में पेट के बल पलट जाता है।
हालांकि, मलाइका ने सीधेतौर पर खेसारी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्हें ये पूरी घटना बेहद अस्वीकार्य लगी।
प्यार
जानवरों से बेहद लगाव रखती हैं मलाइका
मलाइका जानवरों से बेहद प्यार करती हैं और अक्सर उन्हें आवारा कुत्तों के साथ दुलार जताते देखा जाता है।
जिम के बाहर के ऐसे कई वीडियो आए, जिनमें वो पास मौजूद आवारा कुत्तों को सहलाती, खिलाती और खेलती नजर आती हैं।
ये बेजुबान उनसे इतने घुल-मिल चुके हैं कि जैसे ही मलाइका जिम से बाहर निकलती हैं, वे तुरंत दौड़कर उनकी कार के पास आ जाते हैं। जानवरों के प्रति उनका ये लगाव अक्सर प्रशंसकों का दिल जीत लेता है।
ट्रोलिंग
क्या खेसारी को नहीं जानतीं मलाइका? फैंस पूछ रहे सवाल
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक कोई बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर खेसारी के फैंस मलाइका को ट्रोल कर रहे हैं और उनका तर्क है कि जानवर के प्रति संवेदनशीलता ठीक है, लेकिन किसी कलाकार की पहचान पर इस तरह सवाल उठाना गलत है।
फैंस का कहना है कि खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत बड़े नाम हैं, क्या मलाइका उन्हें नहीं जानतीं?