Loading...
'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर यश बोले- उन्होंने बहुत मेहनत की, उनके लिए सम्मान
यश ने रणबीर कपूर की तारीफ की

'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर यश बोले- उन्होंने बहुत मेहनत की, उनके लिए सम्मान

Jul 24, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की 'रामायण' 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से है, जिस पर हर कोई अपनी पैनी नजर बनाए बैठा है। हालांकि, पौराणिक महाकाव्य में 'श्रीराम' का किरदार निभाने के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा। इस बीच, फिल्म में 'रावण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता यश ने इन आलोचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रणबीर द्वारा निभाए गए भगवान राम के अभिनय की तारीफ की और दर्शकों के लिए एक मैसेज भी साझा किया।

बयान

यश ने 'भगवान राम' के रूप में रणबीर का बचाव किया

23 जुलाई को अमेरिका के सैन डिएगो के कॉमिक-कॉन में 'रामायण' से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान यश ने कहा, "इस दुनिया में कोई भी आकर यह नहीं कह सकता कि 'मुझे भगवान राम का किरदार निभाने का सौभाग्य प्राप्त है।' रणबीर ने खुद ऐसा कहा, यही सब कुछ बयां करता है। वह एक शानदार अभिनेता हैं। भगवान राम का किरदार निभाना आसान नहीं है और जिस तरह से उन्होंने वास्तव में मेहनत की, उनके लिए बहुत सम्मान।"

तारीफ

रणबीर ने खुद पर बहुत मेहनत की

यश ने आगे कहा, "उन्होंने (रणबीर) अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की है। जब आप रामायण देखेंगे, तो आपको एक सुंदर राम दिखाई देंगे, जिन्होंने महान इरादे और महान बलिदान दिए हैं।"

कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होना था, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वितरण के लिए हॉलीवुड की दिग्गज कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया गया है, इसलिए ट्रेलर बाद में आएगा।

ADVERTISEMENT