Loading...
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराते हुए 2-0 से बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स 
भारत ने न्यूजीलैंड को हराया तस्वीर (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराते हुए 2-0 से बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स 

Nov 07, 2026
03:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को दूसरे वनडे मैच में डक वर्थ लुईस (DLS) की बदौलत 4 रन से हराते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई। वेलिंगटन में खेला गया मैच बारिश के चलते 47-47 ओवर का हुआ, जिसमें कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 134 रन पर ही सिमट गई। जवाब में भारत ने जब 26 ओवर के बाद 113/7 रन बनाए, तब इसके बाद बारिश के चलते मैच संभव नहीं हो सका।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती भारतीय टीम 

विल यंग (6) और टिम साइफर्ट (0) के रूप में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने निराश किया। खराब शुरुआत के बाद डेरिल मिचेल ने अर्धशतक (55) लगाया। उनके अलावा मिचेल सैंटनर ने 31 रन बनाए।

भारत से गुरनूर बरार ने 4 विकेट लेते हुए विपक्षी टीम को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

जवाब में शुभमन गिल (0) और विराट कोहली (7) के जल्दी आउट होने के बाद रोहित शर्मा (23), श्रेयस अय्यर (30) और केएल राहुल (26*) ने जीत दिलाई।

अर्धशतक 

मिचेल ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

न्यूजीलैंड ने जब 11 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब मिचेल क्रीज पर आए।

उन्होंने शुरुआत में संभलकर खेलने का प्रयास किया।

पारी के 17वें ओवर में वह जब 21 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब शुभमन गिल ने उनका आसान कैच छोड़ दिया।

जीवनदान का फायदा उठाते हुए उन्होंने अर्धशतक पूरा किया।

वह 104 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की बदौलत 55 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

भारत के खिलाफ 7वीं, 50+ रन की पारी

मिचेल को भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है।

उन्होंने अब तक भारतीय टीम के विरुद्ध 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 13 पारियों में 68 से ज्यादा की औसत के साथ 824 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 4 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी निकले हैं।

मिचेल भारत के खिलाफ दूसरे सर्वश्रेष्ठ औसत वाले (कम से कम 500 रन) बल्लेबाज हैं।

जॉर्ज बेली ने भारत के खिलाफ 71.00 की औसत से रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी 

गुरनूर ने वनडे में पहली बार लिए 4 विकेट 

गुरनूर ने अपने एक ही ओवर में टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) को आउट करते हुए बड़े झटके दिए।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने वेलिंग्टन के मैदान पर मिचेल सैंटनर (31) और नाथन स्मिथ (3) के भी विकेट चटकाए।

अपने 10 ओवर के कोटे में उन्होंने 30 रन देते हुए 4 विकेट लिए।

उनके अलावा आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए।

आंकड़े 

न्यूजीलैंड में दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने गुरनूर

क्रिकबज के मुताबिक, यह न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का दूसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन है।

इस सूची में उनसे बेहतर सिर्फ जवागल श्रीनाथ हैं, जिन्होंने 2003 में ऑकलैंड में 23 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे।

इस सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शॉर्ट गेंदों की मदद से 9 विकेट लिए हैं, जिनमें से 5 विकेट गुरनूर ने अपने नाम किए हैं।

जानकारी

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने अपने घर पर बनाया न्यूनतम स्कोर

गुरनूर की गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की पारी सिर्फ 134 रन पर ढेर हुई। यह कीवी टीम का अपने घर पर भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 1994 में ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड की पारी 142 रन पर सिमट गई थी।

कोहली 

कोहली बने न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

कोहली 7 रन बनाकर आउट हुए।

कोहली के पारी का पहला रन बनाते ही उनके कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 1,972 रन हो गए।

इसके साथ ही उन्होंने पोटिंग (1,971) को पीछे छोड़ दिया।

इस सूची में पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर (1,750) तीसरे, श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा (1,568) चौथे, सनथ जयसूर्या (1,519) 5वें और दक्षिण अफ्रीक के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस (1,459) छठे नंबर पर हैं।

ADVERTISEMENT