Loading...
ICC रैंकिंग: जो रूट ने टेस्ट में हासिल किए अपने सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक
जो रूट ने टेस्ट में हासिल किए अपने सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ICC रैंकिंग: जो रूट ने टेस्ट में हासिल किए अपने सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक

Oct 16, 2024
04:40 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। उनके अब इंटरनेशन क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में 932 रेटिंग अंक हो गए हैं। वह बल्लेबाजों में शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल किए हैं। वहीं, उनके साथी बल्लेबाज हैरी ब्रूक संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आइए रैंकिंग पर नजर डालते हैं।

रूट 

सर्वकालिक टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-20 बल्लेबाजों में शामिल हुए रूट 

अब रूट सर्वकालिक टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-20 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। वह विश्व के 17वें सबसे बेहतर रेटिंग अंक हासिल करने वाले बल्लेबाज बने हैं।

बता दें कि सक्रिय क्रिकेटरों में स्टीव स्मिथ (947) दूसरे, मार्नस लाबुशेन (937) और विराट कोहली (937) संयुक्त रूप से 11वीं सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल कर चुके हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन ने सबसे ज्यादा 961 रेटिंग हासिल किए हुए हैं।

रैंकिंग 

ये हैं सर्वश्रेष्ठ रेटिंग वाले सर्वकालिक बल्लेबाज 

डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)- 961

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 947

लेन हटन (इंग्लैंड)- 945

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)- 942

जैक हॉब्स (इंग्लैंड)- 942

पीटर मे (इंग्लैंड)- 941

गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज)- 938

विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)-938

क्लाइड वालकॉट (वेस्टइंडीज)- 938

कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 938

मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)- 937

विराट कोहली (भारत)- 937

जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)- 935

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)- 935

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)- 935

मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान)- 933

जो रूट (इंग्लैंड)- 932

ADVERTISEMENT

ब्रूक 

ब्रूक ने लगाई 11 पायदान की बड़ी छलांग 

सीरीज के पहले टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले ब्रूक ने 11 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है।

वह अब 829 रेटिंग अंको के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड की केन विलियमसन भी 829 रेटिंग अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय बल्लेबाजों में यशस्वी जायसवाल एक पायदान के नुकसान के साथ चौथे स्थान पर हैं।

कोहली (724) सातवें और ऋषभ पंत (718) नौवें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT