NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दिनेश कार्तिक IPL 2024 के बाद ले सकते हैं लीग से संन्यास- रिपोर्ट
    अगली खबर
    दिनेश कार्तिक IPL 2024 के बाद ले सकते हैं लीग से संन्यास- रिपोर्ट
    इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले सकते हैं दिनेश कार्तिक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    दिनेश कार्तिक IPL 2024 के बाद ले सकते हैं लीग से संन्यास- रिपोर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 07, 2024
    01:33 pm

    क्या है खबर?

    भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के बाद इस प्रतिष्ठित लीग से संन्यास लेने की योजना बना ली है।

    ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, 38 वर्षीय खिलाड़ी IPL के बाद जल्द ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के भविष्य पर भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।

    बता दें कि कार्तिक 22 मार्च से शुरू होने वाले आगामी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    आइए उनके IPL आंकड़े जानते हैं।

    आंकड़े

    कार्तिक के IPL करियर पर एक नजर

    कार्तिक ने 2008 में अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 242 मैच खेल चुके हैं, जो तीसरे सर्वाधिक हैं।

    इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी (250) और रोहित शर्मा (243) पहले 2 पायदान पर हैं।

    कार्तिक ने लीग में 25.8 की औसत और 132.71 की स्ट्राइक रेट से 4,516 रन बनाए हैं। इसमें 20 अर्धशतक शामिल है।

    उन्होंने विकेट के पीछे 169 शिकार किए हैं। इसी तरह 7 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीते हैं।

    उपलब्धि

    कार्तिक के नाम दर्ज है ये खास उपलब्धि

    कार्तिक उन 7 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 2008 में उद्घाटन संस्करण के बाद से IPL के हर सीजन में हिस्सा लिया है।

    धोनी, रोहित, विराट कोहली, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे इस विशिष्ट सूची में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।

    ध्यान रखने योग्य बात यह है कि कार्तिक ने अब तक के 16 सीजन में सिर्फ 2 मैच में बाहर हुए हैं।

    उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से डेब्यू किया।

    दुर्भाग्य

    कार्तिक के लिए बेहद खराब रहा था 2023 सीजन

    कार्तिक ने जहां साल 2022 में RCB के लिए यादगार प्रदर्शन किया था, वहीं साल 2023 उनके लिए बेहद खराब बीता था।

    लीग में एक फिनिशर के रूप में पहचान रखने वाले कार्तिक पिछले सीजन में 11 से अधिक की औसत से केवल 140 रन ही बना सके थे।

    इसके विपरीत 2022 के सीजन में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उस दौरान उन्होंने 55 से अधिक की औसत और 183.33 की विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 330 रन बनाए थे।

    टीम

    IPL की 6 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं कार्तिक

    कार्तिक 2024 सीजन में RCB का तीसरी बार प्रतिनिधत्व करेंगे। उन्होंने 2015 के सीजन में भी RCB का प्रतिनिधित्व किया था।

    इसके अलावा वह 5 अन्य IPL टीमों का भी हिस्सा रह चुके हैं। इन टीमों में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2008-14), किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स (PBKS)- 2011), मुंबई इंडियंस (2012-13), गुजरात लायंस (2016-17) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का 2018-21 तक हिस्सा रहे हैं।

    अंतरराष्ट्रीय

    भारत के लिए आखिरी बार साल 2022 में खेले थे कार्तिक

    कार्तिक के लिए IPL का 2022 का सीजन इसलिए भी यादगार माना जाता हैं कि उनके प्रदर्शन की बदौलत उन्हें भारत की टी-20 टीम में शामिल किया गया था।

    हालांकि, वह उस साल के ICC टी-20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेले हैं। कार्तिक ने 60 टी-20 अतंरराष्ट्रीय मैचों में 142.61 की स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए हैं।

    इसमें 1 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने विकेट के पीछे 38 शिकार भी किए हैं।

    करियर

    कमेंटेटर के रूप में भी पैर जमा चुके हैं कार्तिक

    भले ही कार्तिक अभी भी एक सक्रिय क्रिकेटर हैं, लेकिन वह पहले ही एक कमेंटेटर के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

    2021 में कार्तिक ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए एक विशेषज्ञ के रूप में काम किया था।

    तब से वह एक कमेंटेटर के रूप में कई प्रमुख श्रृंखलाओं का हिस्सा रहे हैं। वह भारत-इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में भी कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिनेश कार्तिक
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने RR को 10 रन से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए, LSG के खिलाफ मैच से हुए बाहर ट्रेविस हेड
    IPL 2025: PBKS ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी

    दिनेश कार्तिक

    कमेंट्री के दौरान बोली बात को लेकर कार्तिक ने मांगी मांफी, जानें क्या है पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    अगले दो सालों में कम से कम एक विश्व कप खेलना चाहते हैं दिनेश कार्तिक क्रिकेट समाचार
    IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-22: दिनेश कार्तिक हुए बाहर, विजय शंकर करेंगे तमिलनाडु की कप्तानी क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को घर के बाहर खेलने होंगे शुरुआती 2 मैच, जानिए कारण BCCI
    IPL 2024: 22 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए पहले चरण का पूरा कार्यक्रम  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजों और उनके आंकड़ों पर एक नजर  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: पंजाब किंग्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  पंजाब किंग्स

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2023: अप्रैल में इंस्टग्राम पर सबसे लोकप्रिय टीम रही RCB, देखें अन्य का हाल इंडियन प्रीमियर लीग
    नवीन उल हक बोले- विराट कोहली ने शुरू की थी लड़ाई, जबरदस्ती पकड़ा मेरा हाथ  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली की कुल कमाई 1,000 करोड़ के पार, जानिए कहां से होती है कितनी कमाई इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय टीम में वापसी पर केदार जाधव का बयान, कहा- अभी MPL पर है पूरा फोकस  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL: महेंद्र सिंह धाेनी ने 200+ रन का बचाव करते हुए हारे हैं सर्वाधिक मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, चोटिल पथुम निसांका हुए बाहर श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL 2024: गुजरात टाइटंस के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  गुजरात टाइटंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025