NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने दिनेश कार्तिक, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने दिनेश कार्तिक, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स
    दिनेश कार्तिक इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने दिनेश कार्तिक, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 21, 2024
    07:49 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया।

    ये मुकाबला RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के IPL करियर का 250वां मैच रहा, जिसमें वह 25 रन बनाकर आउट हो गए।

    वह महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लीग इतिहास में 250 मैच खेलने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं।

    आइए उनके IPL करियर और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    करियर

    कार्तिक ने की रोहित की बराबरी 

    कार्तिक ने 250 मैच के साथ रोहित की बराबरी कर ली है तो वहीं, धोनी (257) ने उनसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं।

    वह इस टूर्नामेंट में पहले सीजन (2008) से खेलते आ रहे हैं। 38 साल के इस खिलाड़ी ने 4,767 रन बनाए हैं और उनकी औसत 26.63 की रही है। इस खिलाड़ी ने 135 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    उनके बल्ले से 22 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने 134 कैच के साथ 36 स्टंप आउट भी किए हैं।

    लिस्ट

    इन दिग्गजों की सूची में शामिल हुए कार्तिक

    कार्तिक उन 7 खिलाड़ियों में से हैं, जो IPL के पहले सीजन (2008) से अब तक लगातार इस टूर्नामेंट में खेलते आए हैं।

    कार्तिक के अलावा धोनी, विराट कोहली, रोहित, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे इस सूची में शामिल हैं।

    कार्तिक ने IPL के 17 सीजन में सिर्फ 2 मुकाबलों का हिस्सा नहीं रहे हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला था।

    टीम

    6 IPL टीम के लिए खेले हैं कार्तिक 

    कार्तिक RCB के लिए तीसरा सीजन खेल रहे हैं। वह साल 2015 में भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे।

    DC के लिए यह खिलाड़ी साल 2008 से 2010 तक खेला। वह 2014 में भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। पंजाब के लिए वह साल 2011 और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 2012 और 2013 का सीजन खेले।

    गुजरात लायंस के लिए वह 2016-17 और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए कार्तिक 2018 से 2021 तक खेलते हुए नजर आए थे।

    सीजन

    कार्तिक का है यह आखिरी सीजन 

    38 साल 291 दिन के कार्तिक पहले ही कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी सीजन होगा।

    टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 394 मैच खेले हैं और लगभग 28 की औसत से 7,332 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 34 अर्धशतक निकले हैं। कार्तिक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97* रन है।

    पिछले कुछ सीजन से कार्तिक RCB के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते आए हैं। उन्होंने 47 पारियों में 163 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: MI ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट
    PBKS बनाम MI: आशुतोष शर्मा ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: LSG बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  टी-20 क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    IPL में शेन वॉर्न के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर  शेन वॉर्न
    IPL में ड्वेन ब्रावो के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: कौन हैं विल जैक्स, जिन्हें मिला IPL में डेब्यू का मौका?  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: रोहित शर्मा का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में जहीर खान के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में PBKS और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: इन खिलाड़ियों के साथ नजर आ सकती है भारतीय टीम टी-20 विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025