NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / व्हाट्सऐप ने लॉन्च किए इन-ऐप पेमेंट स्टिकर पैक्स, भारतीय आर्टिस्ट्स के साथ साझेदारी
    अगली खबर
    व्हाट्सऐप ने लॉन्च किए इन-ऐप पेमेंट स्टिकर पैक्स, भारतीय आर्टिस्ट्स के साथ साझेदारी
    व्हाट्सऐप पेमेंट्स से जुड़े नए स्टिकर पैक्स ला रहा है।

    व्हाट्सऐप ने लॉन्च किए इन-ऐप पेमेंट स्टिकर पैक्स, भारतीय आर्टिस्ट्स के साथ साझेदारी

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Oct 23, 2021
    05:10 pm

    क्या है खबर?

    मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अपने पेमेंट्स फीचर को बढ़ावा देने के लिए नए तरीके आजमा रहा है।

    अब कंपनी ने पेमेंट्स भेजने को विजुअल अपील देने के लिए स्टिकर पैक्स की नई सीरीज को ऐप का हिस्सा बनाया है।

    कंपनी ने पांच भारतीय आर्टिस्ट्स के साथ मिलकर नए स्टिकर पैक्स तैयार किए हैं, जिन्हें इन-ऐप स्टोर से डाउनलोड कर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    व्हाट्सऐप अब यूजर्स को कंपोजीशन बार में रुपये का आइकन भी दिखा रहा है।

    स्टिकर्स

    केवल भारतीय यूजर्स के लिए आए स्टिकर पैक्स

    व्हाट्सऐप में शामिल किए गए स्टिकर्स को खास तौर से भारतीय यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।

    कंपनी ने कहा है कि इन स्टिकर्स के साथ यूजर्स प्यार, केयर, धन्यवाद और खुशी जैसे इमोशंस को एनिमेटेड इलस्ट्रेशंस के जरिए शेयर कर पाएंगे।

    नए स्टिकर्स के साथ व्हाट्सऐप की कोशिश ज्यादा यूजर्स को पेमेंट्स फीचर इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने की होगी।

    पहले भी कंपनी ने कई पेमेंट शॉर्टकट्स ऐप में शामिल किए हैं।

    बयान

    व्हाट्सऐप को मिला महिला आर्टिस्ट्स का साथ

    व्हाट्सऐप इंडिया के डायरेक्टर ऑफ पेमेंट्स मनेश महात्मे ने कहा, "हमारा मानना है कि हर पेमेंट के पीछे एक कहानी होती है। हमारा मकसद करीब 50 करोड़ यूजर्स को डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम से जोड़ना है।"

    उन्होंने कहा, "चैटिंग के दौरान पैसे भेजने को हर यूजर के लिए रिलेटेबल बनाने के लिए हमने भारत की पांच महिला आर्टिस्ट्स से पार्टनरशिप की है और उनके स्टिकर्स की मदद से यूजर्स को अपने इमोशंस मजेदार तरीके से शेयर करने का ऑप्शन मिल जाएगा।"

    पैक्स

    इन आर्टिस्ट्स के स्टिकर पैक्स मिलेंगे

    व्हाट्सऐप ने जिन आर्टिस्ट्स के साथ साझेदारी की है, उनमें ह्यूमन साइकोलॉजी, ट्रैवलिंग और फोटोग्राफी से प्रेरणा लेने वाली अंजलि मेहता भी शामिल हैं।

    अंजलि ने अपने स्टिकर्स को 'प्यार और पेमेंट्स' नाम दिया है और ये हर पेमेंट के पीछे छुपी भावनाएं जाहिर करते हैं।

    वहीं, स्केच आर्टिस्ट और GIF क्यूरेटर अनुजा पोथिरेड्डी ने अपने स्टिकर्स को 'पे ओके प्लीज' नाम दिया है, जो पेमेंट से जुड़े अच्छे अनुभव दिखाते हैं।

    आर्टिस्ट्स

    इन आर्टिस्ट्स के स्टिकर्स भी शामिल

    इंडिपेंडेंट इलस्ट्रेटर नीति ने अपने स्टिकर पैक को 'पे आधा ऑर ज्यादा' नाम दिया है।

    वहीं, फिक्शन के जरिए आर्ट को देखने वाली ओशीन सिल्वा के स्टिकर पैक का नाम 'सबसे बड़ा रुपैया' है।

    मुंबई में रहने वाली ग्राफिक डिजाइनर मीरा फेलिसिया मल्होत्रा म्यूजिक, जेंडर और मेंटल हेल्थ से प्रेरणा लेती हैं।

    मीरा ने अपने स्टिकर पैक को 'अपना सपना मनी' नाम दिया है, जो दिखाता है कि लाखों लोग पैसे के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

    कैशबैक

    पेमेंट्स के बदले कैशबैक भी देगा व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप पेमेंट्स फीचर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को आने वाले दिनों में कैशबैक भी मिल सकता है।

    नई रिपोर्ट में सामने आया है कि व्हाट्सऐप पेमेंट्स के बदले कैशबैक का फायदा यूजर्स को अगले कुछ सप्ताह में मिलने वाले व्हाट्सऐप अपडेट्स के बाद मिल सकता है।

    सामने आया है कि पेमेंट्स फीचर की मदद से भुगतान करने वाले यूजर्स को ऐप की ओर से 10 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा।

    पेमेंट

    ऐसे सेटअप कर सकते हैं अपना अकाउंट

    व्हाट्सऐप में मिलने वाला UPI आधारित पेमेंट सिस्टम 160 से ज्यादा भारतीय बैंक्स को सपोर्ट करता है और इसे सेटअप करने के लिए ऐप को लेटस्ट वर्जन पर अपडेट करने के बाद सेटिंग्स में जाना होगा।

    यहां आपको नया 'पेमेंट' विकल्प स्क्रीन पर सबसे नीचे दिखेगा। अगले पेज पर बैंक्स की लिस्ट दिखेगी, जिनमें से अपना बैंक चुनना होगा।

    यहां से आप बैंक अकाउंट सेटअप कर सकेंगे और व्हाट्सऐप पर चैटिंग के साथ-साथ पेमेंट्स भी कर पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्हाट्सऐप
    सोशल मीडिया
    व्हाट्सऐप UPI पेमेंट्स

    ताज़ा खबरें

    मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन, विंदू दारा सिंह ने दी श्रद्धांजलि मनोरंजन
    नौकरी डॉट काॅम में भर्तीकर्ताओं की ईमेल ID हुई लीक, जानिए क्या है कारण  एंड्रॉयड
    दिल्ली कोर्ट के जज ने जमानत के बदले मांगी रिश्वत, हाई कोर्ट ने कर दिया ट्रांसफर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी)
    'हेरा फेरी 3': बाबू भैया को देखने की बची-खुची उम्मीद भी खत्म, उठाया ये बड़ा कदम हेरा फेरी 3 फिल्म

    व्हाट्सऐप

    फेसबुक और व्हाट्सऐप का 'प्राइवेसी' पर जोर, दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट
    व्हाट्सऐप पर नया वेरिफिकेशन कोड स्कैम, हैकर को मिल जाएगा आपके अकाउंट का कंट्रोल साइबर अपराध
    व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी मानना अब अनिवार्य नहीं, ऐप में मिलते रहेंगे सभी फीचर्स सोशल मीडिया
    सभी व्हाट्सऐप चैट्स के लिए एकसाथ ऑन कर पाएंगे डिसअपियरिंग मेसेज फीचर सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया

    हैकर्स फोरम पर दिखा 1.5 अरब फेसबुक यूजर्स का डाटा, बिक्री के लिए था उपलब्ध फेसबुक
    सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काम पर लौटीं शहनाज गिल, देखें वायरल वीडियो मनोरंजन
    व्हाट्सऐप में जल्द आएगा ग्लोबल वॉइस मेसेज प्लेयर, जानें कैसे काम करेगा फीचर फेसबुक
    'बिग बॉस OTT' फेम जीशान खान और रेहाना पंडित ने की अपने रिलेशनशिप की पुष्टि बॉलीवुड समाचार

    व्हाट्सऐप UPI पेमेंट्स

    भारत में जल्द शुरू होगी व्हाट्सऐप की पेमेंट सर्विस, तैयारियां शुरू पेटीएम
    अब व्हाट्सऐप पर भी भेज पाएँगे पैसे, जल्द शुरू होगी सेवा भारत की खबरें
    12 साल का हुआ व्हाट्सऐप, रोजाना होती हैं एक अरब से ज्यादा कॉल्स व्हाट्सऐप
    क्या आपको नहीं मिला था व्हाट्सऐप पे फीचर? अब खत्म होगा इंतजार व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025