LOADING...
व्हाट्सऐप की मदद से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक
व्हाट्सऐप पेमेंट्स के साथ जल्द यूजर्स को कैशबैक भी मिलेगा।

व्हाट्सऐप की मदद से पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक

Sep 25, 2021
04:15 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ऐप का हिस्सा बनाया जा सकता है। कुछ फीचर्स पहले व्हाट्सऐप बीटा वर्जन्स में दिखे हैं, वहीं बाकियों को डिवेलपमेंट फेज पूरा होने के बाद टेस्टिंग के लिए बीटा वर्जन का हिस्सा बनाया जाएगा। ऐसा ही एक फीचर व्हाट्सऐप की पेमेंट्स सुविधा से जुड़ा है और अब यूजर्स को ऐप में कैशबैक दिया जाएगा। बता दें, बीटा टेस्टिंग के बाद ही नए फीचर्स सभी यूजर्स को दिए जाते हैं।

कैशबैक

व्हाट्सऐप पेमेंट करने पर मिलेगा कैशबैक

ऐप में टेस्ट किए जाने वाले फीचर्स में कैशबैक भी शामिल है और व्हाट्सऐप पेमेंट्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ऐप कैशबैक दे सकती है। व्हाट्सऐप अपडेट्स की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में यह फीचर सामने आया है। स्क्रीनशॉट में एक पुश नोटिफिकेशन दिख रहा है, जिसमें यूजर को बताया गया है कि व्हाट्सऐप पेमेंट्स की मदद से अगला भुगतान करने पर उसे कैशबैक मिलेगा।

लिमिट

बाद में बदल सकती है कैशबैक लिमिट

नई रिपोर्ट में सामने आया है कि व्हाट्सऐप पेमेंट्स के बदले कैशबैक का फायदा सभी यूजर्स को अगले कुछ सप्ताह में मिलने वाले व्हाट्सऐप अपडेट्स के बाद मिल सकता है। व्हाट्सऐप पेमेंट की सिस्टम से भुगतान करने वाले यूजर्स को ऐप की ओर से 10 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस फीचर के रोलआउट होने तक इस कैशबैक लिमिट में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement

वजह

ज्यादा यूजर्स को पेमेंट्स से जोड़ने की कोशिश

व्हाट्सऐप की ओर से साल की शुरुआत से पेमेंट्स फीचर का वाइड रोलआउट किया गया था, हालांकि ज्यादा यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। व्हाट्सऐप पेमेंट्स फीचर के साथ भारतीय यूजर्स को चैटिंग के दौरान अपने कॉन्टैक्ट्स को UPI पेमेंट्स करने का विकल्प मिलता है। मेसेजिंग ऐप की कोशिश होगी कि कैशबैक देकर ज्यादा यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए लुभाया जाए और गूगल पे या फोनपे जैसी सेवाओं को टक्कर दी जाए।

Advertisement

तरीका

ऐसे शुरू कर सकते हैं व्हाट्सऐप पेमेंट्स का इस्तेमाल

व्हाट्सऐप का रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम 160 से ज्यादा भारतीय बैंक्स को सपोर्ट करता है। इसे सेटअप करने के लिए ऐप को लेटस्ट वर्जन पर अपडेट करने के बाद सेटिंग्स में जाना होगा। यहां आपको नया 'पेमेंट' विकल्प स्क्रीन पर सबसे नीचे दिखेगा। अगले पेज पर बैंक्स की लिस्ट दिखेगी, जिनमें से अपना बैंक चुनना होगा। यहां से आप बैंक अकाउंट सेटअप कर सकेंगे और व्हाट्सऐप पर चैटिंग के साथ-साथ पेमेंट्स भी कर पाएंगे।

सुविधा

कैसे काम करता है व्हाट्सऐप पेमेंट्स सिस्टम?

व्हाट्सऐप की पेमेंट सेवा को भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था और कंपनी यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की मदद से भुगतान का विकल्प देती है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से इस फीचर को मंजूरी मिलने के बाद इसका वाइड रोलआउट किया गया है। लॉन्च के बाद से ही यूजर्स के लिए पेमेंट आसान बनाने की कोशिश कर रही कंपनी कई बदलाव कर चुकी है और पेमेंट्स शॉर्टकट भी लेकर आ रही है।

जानकारी

पेमेंट्स शॉर्टकट भी टेस्ट कर रही है ऐप

व्हाट्सऐप नया पेमेंट्स शॉर्टकट भी टेस्ट कर रहा है, जो चैट विंडो में सबसे नीचे दाईं ओर दिखेगा। इस आइकन पर टैप करने के बाद यूजर्स आसानी से पेमेंट्स का विकल्प चुन पाएंगे। इस तरह पेमेंट करने का विकल्प सिंगल टैप पर मिल जाएगा।

Advertisement