
पोलारिस डॉन मिशन: अंतरिक्ष यात्रियों ने दूसरे दिन किया स्वास्थ्य परीक्षण, आज होगा स्पेसवॉक
क्या है खबर?
एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X और पोलारिस प्रोग्राम ने एक्स पर पोलारिस डॉन मिशन के दूसरे दिन का अपडेट साझा किया है।
अंतरिक्ष कंपनी ने बताया है कि इस मिशन के दौरान 2 दिनों में कई रिकॉर्ड बन गए हैं।
ड्रैगन अंतरिक्ष यान 1,400 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई पर पहुंच गया है, जो 50 साल पहले अपोलो कार्यक्रम के पूरा होने के बाद अंतरिक्ष में मनुष्यों द्वारा की गई सबसे लंबी अंतरिक्ष यात्रा है।
रिकॉर्ड
बना यह रिकॉर्ड
पोलारिस डॉन मिशन के साथ महिला अंतरिक्ष यात्रियों ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है। मिशन विशेषज्ञ सारा गिलिस और मिशन विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी अन्ना मेनन भी अंतरिक्ष में इतनी दूर की यात्रा करने वाली पहली 2 महिलाएं बन गईं।
मिशन अपडेट में अंतरिक्ष कंपनी ने बताया है कि बीते दिन (11 सितंबर) चारों अंतरिक्ष यात्रियों के आंखों और रक्त प्रवाह की जांच हुई, जिससे पता लग सके कि माइक्रोग्रैविटी का उन पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
काम
कल अंतरिक्ष यात्रियों ने और क्या किया?
चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने दिन का समापन स्टारलिंक कनेक्शन के माध्यम से व्यक्तिगत पारिवारिक कॉल के साथ किया और मिशन में बाद में प्रशंसकों के लिए एक विशेष संदेश तैयार किया।
बता दें, 1,400 किलोमीटर की ऊंचाई पर अंतरिक्ष यान पृथ्वी के 6 चक्कर लगा चुका है और आज (12 सितंबर) वह उस ऊंचाई पर पहुंच जाएगा, जहां पर मिशन के 2 अंतरिक्ष यात्री (जैरेड इसाकमैन और गिलिस) 15 से 20 मिनट तक अलग-अलग स्पेसवॉक करेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Polaris Dawn Flight Day 2 Update
— Polaris (@PolarisProgram) September 12, 2024
The Polaris Dawn crew began Flight Day 2 with an incredible milestone – Dragon reached an apogee of more than 1,400 kilometers, marking the farthest humans have traveled in space since the completion of the Apollo program over 50 years ago.… pic.twitter.com/rDTwmzkTML