Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
पॉलिटिकल हफ्ता
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हालिया चुनाव के बाद राज्यसभा में किस पार्टी की क्या स्थिति?
राजनीति

हालिया चुनाव के बाद राज्यसभा में किस पार्टी की क्या स्थिति?

हालिया चुनाव के बाद राज्यसभा में किस पार्टी की क्या स्थिति?
लेखन मुकुल तोमर
Jun 11, 2022, 07:18 pm 3 मिनट में पढ़ें
हालिया चुनाव के बाद राज्यसभा में किस पार्टी की क्या स्थिति?
हालिया चुनाव के बाद राज्यसभा में किस पार्टी की क्या स्थिति?

कल चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव के साथ ही इस चरण का राज्यसभा चुनाव खत्म हो गया। इस चरण में 15 राज्यों से कुल 57 राज्यसभा सांसद चुने गए, जिनमें से 11 राज्यों के 41 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। इस चुनाव के बाद राज्यसभा के समीकरण में ज्यादा अंतर नहीं आया है और सभी पार्टियों की स्थिति लगभग पहले जैसी बनी हुई है। अभी सदन में क्या स्थिति है, आइए आपको बताते हैं।

राज्यसभा चुनाव नतीजा
सबसे पहले जानें कल कौन जीता

कल महाराष्ट्र की छह, राजस्थान और कर्नाटक की चार-चार और हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। महाराष्ट्र में भाजपा ने तीन और सत्ता पर काबिज शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीतीं। राजस्थान में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं, वहीं भाजपा के हाथ बस एक सीट लगी। कर्नाटक में भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने एक सीट जीती, वहीं हरियाणा में भाजपा और उसके निर्दलीय के हाथ एक-एक सीट लगी।

भाजपा
राज्यसभा में अभी भाजपा की क्या स्थिति?

इस चरण के चुनाव से पहले भाजपा की राज्यसभा में 95 सीटें थीं और अभी एक निर्दलीय के सहयोग से उसके पास 95 सीटें बरकरार हैं। भाजपा को सबसे अधिक फायदा उत्तर प्रदेश से हुआ जहां उसने 11 में से आठ सीटें जीतीं। पहले इनमें से मात्र पांच सीटें उसके पास थीं। उत्तर प्रदेश में मिली इन अतिरिक्त सीटों से राजस्थान में हुए तीन सीटों के नुकसान की भरपाई हो गई है।

कांग्रेस
कांग्रेस कितने पानी में?

कांग्रेस को इस पूरे चुनाव से दो सांसद का फायदा हुआ है और अब राज्यसभा में उसके सांसदों की संख्या 31 हो गई है। कांग्रेस ने राजस्थान में पिछली बार के मुकाबले तीन अधिक सीटें जीतीं, वहीं छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक-एक सीट उसके हाथ लगी। हालांकि उसे उत्तराखंड, पंजाब और कर्नाटक में एक-एक सीट का नुकसान झेलना पड़ा है। इस तरह उसे कुल मिलाकर दो सीटों का फायदा हुआ। इस कठिन समय में पार्टी के लिए ये उत्साहवर्धक है।

अन्य पार्टी
अन्य पार्टियों की क्या स्थिति?

अन्य पार्टियों की बात करें तो 13-13 सीटों के साथ ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस राज्यसभा में तीसरे स्थान पर हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) और द्रमुक (DK) की 10-10 सीटें हैं। इस चरण के राज्यसभा चुनाव से AAP को सबसे अधिक फायदा हुआ है। बीजू जनता दल (BJD) की नौ, तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की सात, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और CPI (M) की पांच-पांच सीटें हैं।

डाटा
इन पार्टियों के पांच से कम राज्यसभा सांसद

अन्नाद्रमुक (AIADMK), शिवसेना, NCP, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राज्यसभा में पांच से कम सांसद हैं। AIADMK के चार, NCP के चार, शिवसेना और सपा के तीन-तीन और बसपा का एक सासंद है। राज्यसभा की 12 सीटें खाली हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Twitter
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
राज्यसभा
राज्यसभा चुनाव
ताज़ा खबरें
बिहार: आज मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे नीतीश कुमार, राजद को मिल सकते हैं 15 मंत्री पद
बिहार: आज मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे नीतीश कुमार, राजद को मिल सकते हैं 15 मंत्री पद राजनीति
ट्रायम्फ ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल की नई रेट्रो बाइक, जानिए इसके फीचर्स
ट्रायम्फ ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल की नई रेट्रो बाइक, जानिए इसके फीचर्स ऑटो
राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
राजस्थान: चोर होने के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव देश
जिम्बाब्वे बनाम भारत: आंकड़ों में वनडे सीरीज का प्रीव्यू, बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
जिम्बाब्वे बनाम भारत: आंकड़ों में वनडे सीरीज का प्रीव्यू, बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
TVS लाएगी हाइड्रोजन से चलने वाला iQube स्कूटर, सामने आई ये जानकारी
TVS लाएगी हाइड्रोजन से चलने वाला iQube स्कूटर, सामने आई ये जानकारी ऑटो
राज्यसभा
नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का राज्यसभा पर क्या असर पड़ेगा?
नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का राज्यसभा पर क्या असर पड़ेगा? राजनीति
देश में दौड़ रहे हैं लगभग 14 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे ज्यादा तिपहिया
देश में दौड़ रहे हैं लगभग 14 लाख इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे ज्यादा तिपहिया ऑटो
देशभर की IITs में फैकल्टी के 4,596 पद रिक्त, जानें किस IIT में कितने पद खाली
देशभर की IITs में फैकल्टी के 4,596 पद रिक्त, जानें किस IIT में कितने पद खाली करियर
मानसून सत्र: वापस लिया गया कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन
मानसून सत्र: वापस लिया गया कांग्रेस के चार लोकसभा सांसदों का निलंबन राजनीति
UPA सरकार के मुकाबले मोदी राज में निलंबित हुए दोगुने से ज्यादा सांसद
UPA सरकार के मुकाबले मोदी राज में निलंबित हुए दोगुने से ज्यादा सांसद राजनीति
और खबरें
राज्यसभा चुनाव
हरियाणा: क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस से निलंबित हुए कुलदीप बिश्नोई, भाजपा में जाने के कयास
हरियाणा: क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस से निलंबित हुए कुलदीप बिश्नोई, भाजपा में जाने के कयास राजनीति
राज्यसभा चुनाव: भाजपा का पलड़ा रहा भारी, हरियाणा में कांग्रेस तो महाराष्ट्र में ठाकरे को झटका
राज्यसभा चुनाव: भाजपा का पलड़ा रहा भारी, हरियाणा में कांग्रेस तो महाराष्ट्र में ठाकरे को झटका राजनीति
राज्यसभा चुनाव परिणाम: कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा, किसने जीती कितनी सीट?
राज्यसभा चुनाव परिणाम: कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा, किसने जीती कितनी सीट? राजनीति
कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा के सदस्य? जानिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया
कैसे चुने जाते हैं राज्यसभा के सदस्य? जानिए चुनाव की पूरी प्रक्रिया राजनीति
महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे जेल में बंद नवाब मलिक और अनिल देशमुख
महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे जेल में बंद नवाब मलिक और अनिल देशमुख राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022