Loading...
#NewsBytesExplainer: परिसीमन से आपके राज्य में कितनी लोकसभा सीटें बढ़ेंगी, क्या-क्या बदलेगा?
परिसीमन के बाद किस राज्य में कितनी लोकसभा और विधानसभा सीटें बढ़ेंगी

#NewsBytesExplainer: परिसीमन से आपके राज्य में कितनी लोकसभा सीटें बढ़ेंगी, क्या-क्या बदलेगा?

लेखन आबिद खान
Nov 28, 2026
05:18 pm

क्या है खबर?

परिसीमन को लेकर फिर गहमा-गहमी तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने इससे जुड़े विधेयक पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। अगर सरकार को विधेयकों को पारित कराने के लिए जरूरी बहुमत मिल जाता है, तो देश का राजनीति नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा। सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी। आइए समझते हैं विधेयक पारित होने के बाद क्या-क्या बदलेगा।

प्रस्ताव

विधेयक में क्या-क्या प्रस्ताव हैं?

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। पहला प्रस्ताव है कि हर राज्य में लोकसभा और विधानसभा की सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

दूसरा प्रस्ताव है कि राज्यों में सीट बंटवारा 2051 तक यानी 25 साल तक रुका रहेगा।

यानी लोकसभा में सीटें तो बढ़ेंगी, लेकिन किसी राज्य की दूसरे राज्य के मुकाबले मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी कम नहीं होगी।

सीटें

कितनी बढ़ेगी लोकसभा की सीटें?

हर राज्य की लोकसभा सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। हालांकि, जिन राज्यों में विषम संख्या में सीटें हैं, वहां 50 प्रतिशत बढ़ोतरी से आंकड़ा दशमलव में चला जाएगा। इसलिए हम अगले पूर्णांक को लेकर चल रहे हैं।

जैसे मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं। यहां 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर आंकड़ा 43.5 होता है। इसे हम 44 मान लेते हैं।

इस आधार पर लोकसभा की वर्तमान 543 सीटें 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद 815 हो जाएंगी।

ADVERTISEMENT

राज्य

किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें?

उत्तर प्रदेश में सीटें 80 से बढ़कर 120, महाराष्ट्र में 48 से 72, पश्चिम बंगाल में 42 से 63, बिहार में 40 से 60, तमिलनाडु में 39 से 59, कर्नाटक में 28 से 42, गुजरात में 26 से 39, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 25 से 38, ओडिशा में 21 से 32, केरलम में 20 से 30, तेलंगाना में 17 से 26, असम और झारखंड में 14 से 21 और पंजाब में 13 से 20 हो जाएंगी।

ADVERTISEMENT

केंद्र शासित प्रदेश

केंद्र शासित प्रदेशों का क्या होगा?

कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां फिलहाल लोकसभा की एक-एक सीट है। अगर यहां वृद्धि पूर्णांक के आधार पर की जाए तो सीटें एक से बढ़कर 2 हो सकती है यानी 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी।

कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि लक्षद्वीप, मिजोरम जैसे राज्यों में सीटों की संख्या नहीं बदलेगी।

हालांकि, सीटों की सटीक संख्या परिसीमन के बाद ही स्पष्ट होगी। यहां केवल 50 प्रतिशत बढ़ोतरी वाले फार्मूले के हिसाब से गणना की गई है।

विधानसभा

विधानसभा सीटों में क्या बदलाव आएगा?

फिलहाल राज्यों की विधानसभाओं में 4,123 सीटें हैं। 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के आधार पर ये बढ़कर 6,188 हो सकती हैं। इनमें से 2,042 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

बड़े राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में सीटें 403 से बढ़कर 605, महाराष्ट्र में 288 से 432, पश्चिम बंगाल में 294 से 441, बिहार में 243 से 365, तमिलनाडु में 234 से 351, मध्य प्रदेश में 230 से बढ़कर 345 और कर्नाटक में 224 से 336 हो सकती हैं।

दूसरे बदलाव

और क्या-क्या बदलेगा?

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा में महिलाओं के लिए लगभग 270 और विधानसभाओं में 2,042 सीटें आरक्षित होंगी।

लोकसभा की अधिकतम संख्या 550 से बढ़कर 850 तक हो जाएगी। इनमें से 815 राज्यों से और 35 केंद्र शासित प्रदेशों से होंगे।

सीटों की संख्या का निर्धारण 1971 की जनगणना से और संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं का परिसीमन 2011 के जनगणना के आधार पर होगा।

ADVERTISEMENT