NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / संदेशखाली केस का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी 
    अगली खबर
    संदेशखाली केस का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी 
    संदेशखाली केस का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार

    संदेशखाली केस का मुख्य आरोपी शाहजहां शेख गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी 

    लेखन महिमा
    Feb 29, 2024
    10:24 am

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कई महिलाओं के साथ यौन हिंसा और जमीन हड़पने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    शेख को 55 दिनों के बाद बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना के मिनाखान इलाके से गिरफ्तार किया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    यह गिरफ्तारी कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा पुलिस को फटकार लगाए जाने और जल्द गिरफ्तार किए जाने के आदेश के 3 दिनों बाद हुई है।

    गिरफ्तार 

    क्या है मामला?

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कथित राशन घोटाले को लेकर शाहजहां के आवास पर छापा मारा था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टीम पर हमला कर कई अधिकारियों को घायल कर दिया। इसके बाद 5 फरवरी से शाहजहां फरार था।

    इसके कुछ दिन बाद स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां और उसके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और प्रदर्शन किया। भाजपा भी इनके समर्थन में आ गई।

    इसके बाद से इलाके में माहौल गर्म और तनावपूर्ण बना हुआ है।

    कारण 

    शाहजहां के खिलाफ दर्ज हैं दर्जनों मामले

    TMC नेता शाहजहां संदेशखाली में महिलाओं पर यौन अत्याचार और जमीन हड़पने और ED के ऊपर हमला कराने के मामले का मुख्य आरोपी है।

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को TMC नेता और उसके साथियों के खिलाफ आदिवासी परिवारों का 'यौन शोषण और भूमि हड़पने' की 50 शिकायतें मिली हैं।

    वहीं राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लगभग 1,250 शिकायतें मिली हैं, जिनमें 400 मामले भूमि से संबधित हैं।

    ED

    ED ने शाहजहां पर क्या आरोप लगाए हैं?

    ED ने शेख शाहजहां पर राशन और जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। बंगाल में बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के भी आरोप लगे, जिसके परिणामस्वरूप उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

    जब ED के अधिकारी शाहजहां के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची तो उसने समर्थकों की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया।

    बता दें कि शाहजहां पहले भी 2019 में 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में फंस चुका है।

    हाई कोर्ट 

    हाई कोर्ट ने क्या आदेश दिए थे?

    26 फरवरी को हाई कोर्ट ने संदेशखाली मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए बंगाल पुलिस को आरोपी शाहजहां को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

    TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की टिप्पणियों पर सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने कहा था कि कोर्ट ने कभी शाहजहां की गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई है और उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

    मामले में कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से सवाल किए और अब तक दर्ज FIR पर कार्रवाई को लेकर स्पष्टीकरण मांगा।

    भाजपा 

    भाजपा ने गिरफ्तारी पर क्या कहा?

    पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुवेंदु अधिकारी ने गिरफ्तारी पर कहा, "सरकार इनकार की स्थिति में थी। वह स्वीकार नहीं कर रही थी कि ऐसा कुछ हुआ था। मैंने पहले ही कहा था कि हम सरकार को शेख शाहजहाँ को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर करेंगे।"

    उन्होंने आगे कहा, "आज, भाजपा और संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन के कारण, सरकार और ममता बनर्जी शेख शाहजहां को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर हैं।"

    भाई

    कौन है शाहजहां शेख?

    शाहजहां 'भाई' के नाम से भी जाना जाता है।

    संदेशखली इलाके में पहले वह मछली पालन और ईंट के भट्टे में करता था।

    साल 2004 में वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - मार्क्सवादी (CPIM) से जुड़ा था।

    2010 में उसने मुकुल रॉय और ज्योतिप्रियो मलिक जैसे दिग्गज TMC नेताओं से नजदीकियां बढ़ाईं और TMC में शामिल हो गया। समय के साथ उसका कद बढ़ा और वह खुद को इलाके का रॉबिनहुड समझने लगा और स्थानीय लोगों पर अत्याचार बढ़ाने लगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    कलकत्ता हाई कोर्ट
    तृणमूल कांग्रेस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    पश्चिम बंगाल

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 17 जनवरी के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए आज कितने पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 18 जनवरी के लिए फ्यूल नए दाम जारी, कहां-कहां हुआ सस्ता? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने निकाली सद्भावना रैली, हाथ पकड़कर साथ चले सभी धर्मों के नेता ममता बनर्जी
    लोकसभा चुनावों में अकेले उतर सकती हैं ममता बनर्जी, सीट बंटवारे को लेकर खींचतान  ममता बनर्जी

    कलकत्ता हाई कोर्ट

    कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं जा सकेंगे आम लोग पश्चिम बंगाल
    दुर्गा पूजा: कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी रियायत, पंडालों में इतने आम लोग हो सकेंगे शामिल पश्चिम बंगाल
    छठ पूजा के मौके पर पश्चिम बंगाल में नहीं निकलेंगे जुलूस, हाई कोर्ट ने लगाई रोक भारत की खबरें
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पटाखों पर लगी रोग को हटाने वाली याचिका पश्चिम बंगाल

    तृणमूल कांग्रेस

    घूस कांड: महुआ मोइत्रा संसदीय समिति के सामने पेश हुईं, दुबई से लॉगिन हुआ लोकसभा अकाउंट महुआ मोइत्रा
    महुआ मोइत्रा पर टूटी TMC की चुप्पी, क्या बोले राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी? महुआ मोइत्रा
    महुआ मोइत्रा की सांसदी पर खतरा, घूस कांड में आचार समिति ने जांच रिपोर्ट स्वीकार की महुआ मोइत्रा
    पश्चिम बंगाल: TMC नेता की हत्या के बाद तनाव, संदिग्ध हमलावर की पीट-पीटकर हत्या पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025