NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, भूपेश बघेल की सीट भी पक्की- रिपोर्ट्स
    अगली खबर
    राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, भूपेश बघेल की सीट भी पक्की- रिपोर्ट्स
    राहुल गांधी वायनाड से फिर चुनाव लड़ सकते हैं

    राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, भूपेश बघेल की सीट भी पक्की- रिपोर्ट्स

    लेखन आबिद खान
    Mar 08, 2024
    10:15 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने करीब 40 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है।

    चर्चा है कि राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड से मैदान में होंगे। हालांकि, उनके अमेठी से चुनाव लड़ने पर अभी संशय है। वहीं प्रियंका गांधी रायबरेली से मैदान में उतर सकती हैं।

    छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं के नाम पर भी सहमति बनी है।

    चुनाव

    कौन-कहां से लड़ सकता है चुनाव?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से, ज्योत्सना महंत कोरबा से ताम्रध्वज साहू को दुर्ग महासमुंद से, ज्योत्सना महंत को कोरबा से और शिव डेहरिया को जांजगीर-चांपा से मैदान में उतारा जा सकता है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इस बार मैदान में नहीं होंगे।

    तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर फिर मैदान में होंगे। कर्नाटक से उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश के नाम पर भी चर्चा है।

    गांधी परिवार

    पारंपरिक सीटों पर गांधी परिवारों के नाम पर संशय

    कांग्रेस की पारंपरिक सीट मानी जाने वाली अमेठी और रायबरेली से क्रमश: राहुल और प्रियंका गांधी का नाम चर्चा में हैं। अमेठी से राहुल 3 बार सांसद रहे हैं, लेकिन पिछला चुनाव स्मृति ईरानी से हार गए थे।

    रायबरेली से सोनिया गांधी सांसद हैं, लेकिन उन्होंने अब राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। ऐसे में यहां से प्रियंका के मैदान में उतारे जाने की संभावना हैं। हालांकि, अभी इन दोनों सीटों पर सहमति नहीं बन सकी है।

    दिल्ली

    दिल्ली की सीटों पर नहीं हुआ फैसला

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है। यहां AAP 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदनी चौक सीट के लिए जेपी अग्रवाल, संदीप दीक्षित और अलका लांबा के नाम पर चर्चा हुई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली और अनिल चौधरी का नाम सामने आया है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान और उदित राज के नाम पर विचार किया जा रहा है।

    राज्य

    CEC ने किन राज्यों पर की चर्चा?

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई CEC बैठक में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 60 सीटों पर चर्चा की गई है। इनमें दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप शामिल हैं। 11 मार्च को फिर CEC की बैठक होनी है।

    कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप से सीटों को अंतिम रूप दिया है। प्रक्रिया चल रही है। औपचारिक घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।"

    भाजपा

    भाजपा जारी कर चुकी है पहली सूची

    भाजपा 195 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी कर चुकी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे कई बड़े नेताओं के नाम हैं।

    सूची में 34 केंद्रीय मंत्री, 28 महिलाएं, अनुसूचित जाति (SC) के 27, अनुसूचित जनजाति (ST) के 18 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 57 उम्मीदवारों को जगह मिली है।

    इसके अलावा पार्टी ने 33 मौजूदा सांसदों का टिकट भी काटा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    प्रियंका गांधी
    कांग्रेस समाचार
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर अल्लू अर्जुन
    अमेरिका के 2 दक्षिणी राज्यों में आए भीषण तूफान में हुई 20 लोगों की मौत अमेरिका

    राहुल गांधी

    #NewsBytesExplainer: भारत जोड़ो यात्रा और संगठन में बदलाव; कैसे 'मिशन 2024' की तैयारी कर रही कांग्रेस? लोकसभा चुनाव
    'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को झटका, मणिपुर सरकार ने मैदान से शुरुआत की अनुमति नहीं दी कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आगाज, खड़गे ने दिखाई हरी झंडी  कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से विपक्ष को कितनी मजबूती मिलेगी? कांग्रेस समाचार

    प्रियंका गांधी

    कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 31 मार्च से चलाएगी 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' कांग्रेस समाचार
    राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया तमिलनाडु
    प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर सोनिया गांधी
    प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया? सोनिया गांधी

    कांग्रेस समाचार

    कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ भाजपा में हो सकते हैं शामिल, अटकलें तेज कमलनाथ
    झारखंड में फिर सियासी हलचल; कांग्रेस के 8 नाराज विधायक दिल्ली पहुंचे, क्या है मांग? झारखंड
    29 फरवरी तक विपक्ष के कई सांसद और विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल- सूत्र लोकसभा चुनाव
    झारखंड में जातिगत जनगणना को मुख्यमंत्री की मंजूरी, कांग्रेस विधायकों में नाराजगी पर कही ये बात  झारखंड

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव की मार्च के दूसरे सप्ताह में हो सकती है घोषणा, 2019 जैसा होगा कैलेंडर चुनाव आयोग
    अप्रैल में शुरू हो जाएगा GPS आधारित टोल वूसली सिस्टम, गडकरी ने दिए संकेत फास्टैग
    जयंत चौधरी ने भाजपा के साथ हाथ मिलाया, उत्तर प्रदेश में मिलेगी 2 लोकसभा सीटें- रिपोर्ट जयंत चौधरी
    जयंती चौधरी ने स्वीकारा भाजपा का गठबंधन, बोले- मैं किस मुंह से इनकार करूं जयंत चौधरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025