LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: वेस्टइंडीज और इटली के बीच पहली बार होगी भिड़ंत, जानिए जरूरी बातें
वेस्टइंडीज लगातार चौथा मुकाबला जीतना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: वेस्टइंडीज और इटली के बीच पहली बार होगी भिड़ंत, जानिए जरूरी बातें

Feb 18, 2026
10:59 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 37वें मुकाबले में गुरुवार (19 फरवरी) को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का सामना इटली से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को चुनौती देना चाहेगी। इस विश्व कप में वेस्टइंडीज को एक भी हार नहीं मिली है, जबकि इटली को 1 मैच में जीत 2 मुकाबलों में हार मिली है।

एकादश

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज 

वेस्टइंडीज ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। ऐसे में वह अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। टीम सुपर-8 में जगह बना चुकी है। ऐसे में वह अपनी टीम को और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। ब्रैंडन किंग से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ।

संयोजन

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है इटली की टीम 

इटली ने इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनी टीम ने इंग्लैंड को आखिरी मुकाबले में कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में वेस्टइंडीज इस टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। इटली भी एक बड़ी टीम को हराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। संभावित एकादश: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मानेन्टी (कप्तान), बेन मानेन्टी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टुअर्ट, जियान मीड (विकेटकीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामागे और अली हसन।

Advertisement

पिच

कैसा होगा पिच का मिजाज? 

ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स का काम आसान होता है। यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है, जिससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन का रहा है।

Advertisement

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 19 फरवरी को कोलकाता में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शकों को पूरा मैच आराम से देखने को मिलेगा।

प्रदर्शन

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

जस्टिन ने पिछले 10 मैचों में 272 रन बनाए हैं। एंथनी पिछले 10 मैचों में 238 रन बनाने में सफल रहे हैं। वेस्टइंडीज से हेटमायर ने पिछले 9 मैचों में 52.29 की औसत और 177.66 की स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाने में सफल रहे हैं। कालुगामागे पिछले 10 मैचों में 14 विकेट लेने में सफल रहे हैं। होल्डर ने पिछले 7 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

वेस्टइंडीज और इटली के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement