NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / पंजाब: भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, ACB ने गिरफ्तार किया
    अगली खबर
    पंजाब: भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, ACB ने गिरफ्तार किया
    पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, ACB ने गिरफ्तार किया।

    पंजाब: भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, ACB ने गिरफ्तार किया

    लेखन भारत शर्मा
    May 24, 2022
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को राज्य कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया।

    मुख्यमंत्री यह कार्रवाई डॉ सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत मिलने के बाद की है।

    मुख्यमंत्री ने पुलिस को डॉ सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने डॉ सिंगला को गिरफ्तार कर लिया।

    प्रकरण

    स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मिली थी भ्रष्टाचार की शिकायत

    बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद डॉ सिंगला को राज्य कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गत कई दिनों से डॉ सिंगला के खिलाफ ठेके के कामों के लिए अधिकारियों से एक प्रतिशत कमीशन मांगने की शिकायतें मिल रही थी।

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ सबूत मांगे थे। गत दिनों डॉ सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर उन्हें राज्य कैबिनेट से बर्खास्त किया गया है।

    बयान

    एक रुपये का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकती हमारी सरकार- मान

    कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, "AAP एक ईमानदार पार्टी है। हमारी सरकार एक रुपये का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकती। मैंने राज्य भर की अपनी यात्राओं के दौरान लोगों की आंखों में उम्मीद देखी थी कि वो किसी के इंतजार में हैं जो उन्हें भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकालेंगे।"

    उन्होंने कहा, "जब मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा होनी थी, तब AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपना भ्रष्टाचार विरोधी लक्ष्य स्पष्ट कर दिया था।"

    शिकायत

    "मंत्री के खिलाफ मिली थी कमीशन मांगने की शिकायत"

    मुख्यमंत्री मान ने कहा, "पिछले दिनों मेरे सामने एक केस आया था कि सरकार का एक मंत्री ठेके के कामों के लिए एक प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। मैंने मामले को गंभीरता से लिया।"

    उन्होंने कहा, "इसकी मीडिया को भी जानकारी नहीं थी। मैं चाहता तो इसे दबा सकता था, लेकिन यह मुझ पर भरोसा करने वाले लाखों लोगों के साथ धोखा होता। अब मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर रहा हूं।"

    आदेश

    मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए- मान

    मुख्यमंत्री मान ने कहा, "मैने पुलिस को उस मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। उस मंत्री का नाम है डॉ विजय सिंगला। वह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे और उन्होंने अपने विभाग में यह घपलेबाजी की है।"

    उन्होंने कहा, "डॉ सिंगला ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि AAP भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति के साथ काम करती रहेगी।"

    बयान

    "इतिहास में दूसरी बार ही हुई है ऐसी कार्रवाई"

    मुख्यमंत्री मान ने कहा, "भारत के इतिहास में केवल दूसरी ही बार ऐसी कार्रवाई हुई है। एक अब और एक साल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खाद्य आपूर्ति मंत्री को बर्खास्त कर मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी थी।"

    चेतावनी

    मुख्यमंत्री मान ने निर्देश पर ACB ने डॉ सिंगला को गिरफ्तार किया

    मुख्यमंत्री मान ने सभी अधिकारी, नेताओं और रसूखदार लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह राज्य में एक रुपये का भी भ्रष्टाचार बार्दाश्त नहीं करेंगे। या तो वो सुधर जाएं या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

    इधर, ACB ने डॉ सिंगला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और दोपहर में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया।

    बता दें कि डॉ सिंगला मानसा से विधायक हैं और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शुभदीप सिंह सिद्धू को हराया था।

    तारीफ

    अरविंद केजरीवाल ने की मुख्यमंत्री मान की तारीफ

    इधर, केजरीवाल ने निर्णायक और त्वरित कार्रवाई के लिए ट्वीट कर मुख्यमंत्री मान की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'आप पर गर्व है भगवंत। इस कार्रवाई ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए हैं। आज पूरा देश आप पर गर्व महसूस कर रहा है।'

    इसी तरह AAP के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने ट्वीट किया है कि AAP ही एकमात्र पार्टी है जो भ्रष्टाचार के मामलों में अपनों के खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह से ईमानदार और साहसी है।

    भ्रष्टाचार

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    बता दें कि इससे पहले 17 मार्च को मुख्यमंत्री मान ने राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म करने 23 मार्च से नई हेल्पलाइन शुरू करने का ऐलान किया था।

    उन्होंने कहा था कि हेल्पलाइन में उनका पर्सनल व्हाट्सऐप नंबर होगा और लोग रिश्वत मांगे जाने पर उसकी वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग करके उन्हें भेज सकते हैं। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

    इसके बाद 23 मार्च को सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 95012-00200 नंबर जारी किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब
    भगवंत मान
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    आम आदमी पार्टी समाचार

    गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम: सांताक्रूज सीट से हारे AAP के अमित पालेकर कांग्रेस समाचार
    पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा? अमरिंदर सिंह
    कभी नेताओं पर कॉमेडी करने वाले भगवंत मान बनेंगे मुख्यमंत्री, कैसा रहा उनका सफर? भगवंत मान
    पंजाब की प्रचंड जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात पर होगी AAP का नजरें अरविंद केजरीवाल

    पंजाब

    राघव चड्ढा, हरभजन सिंह समेत इन पांच चेहरों को राज्यसभा भेजेगी आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी समाचार
    पंजाब के विधायकों को अब मिलेगी सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन, मुख्यमंत्री मान का ऐलान आम आदमी पार्टी समाचार
    अब पंजाब में शुरू होगी राशन की घर-घर डिलीवरी, मुख्यमंत्री मान ने किया ऐलान दिल्ली
    केंद्र के जवाब में पंजाब विधानसभा ने पारित किया चंडीगढ़ को तुरंत उसे सौंपने का प्रस्ताव चंडीगढ़

    भगवंत मान

    पंजाब: संगरूर में 5 दिन बाद बोरवेल से निकाला गया 2 वर्षीय बच्चा, मौत पंजाब
    भाजपा का आरोप- शराब के नशे में लोकसभा में पहुंचे भगवंत मान, नार्को टेस्ट की मांग आम आदमी पार्टी समाचार
    कृषि कानून: AAP सांसदों ने प्रधानमंत्री के सामने संसद के केंद्रीय कक्ष में की नारेबाजी नरेंद्र मोदी
    भाजपा में शामिल होने के लिए पैसे और मंत्री पद की पेशकश- AAP सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी समाचार

    विधानसभा चुनाव

    पंजाब विधानसभा चुनाव: किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किया अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान पंजाब
    उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव बोले- सपा नेताओं के फोन टैप हो रहे, मुख्यमंत्री सुनते हैं रिकॉर्डिंग योगी आदित्यनाथ
    कांग्रेस नेता हरीश रावत ने निकाली भड़ास, कहा- बांध रखे हैं मेरे हाथ-पांव उत्तराखंड
    पंजाब: कपूरथला में बेअदबी के संकेत नहीं, लिंचिंग में हुई थी युवक की हत्या- मुख्यमंत्री चन्नी पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025