NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की चर्चा, राहुल गांधी और अमित शाह बोलेंगे
    अगली खबर
    आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की चर्चा, राहुल गांधी और अमित शाह बोलेंगे
    आज राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर बोल सकते हैं

    आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की चर्चा, राहुल गांधी और अमित शाह बोलेंगे

    लेखन नवीन
    Aug 09, 2023
    10:37 am

    क्या है खबर?

    लोकसभा में आज दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। कांग्रेस ने सदन में चर्चा के लिए राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी और हेबी ईडन का नाम दिया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल दोपहर 12:00 बजे लोकसभा में अपनी बात रखेंगे।

    आज सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार का पक्ष रखेंगी। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, हिना गवित और रमेश बिधूड़ी भी सरकार की तरफ से बोलेंगे।

    बैठक

    दूसरे दिन की चर्चा से पहले कांग्रेस ने बुलाई संसदीय दल की बैठक

    अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने से पहले आज सुबह 10:30 कांग्रेस ने अपने सांसदों की बैठक हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर आगे की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई गई।

    सदन में आज भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मणिपुर हिंसा का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद है।

    कयास लगाए जा रहे हैं कि मणिपुर मुद्दे को लेकर राहुल सदन में सरकार को घेर सकते हैं।

    अमित शाह

    मणिपुर पर सरकार का पक्ष रख सकते हैं अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर सरकार का पक्ष रख सकते हैं।

    मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के पहले दिन विपक्ष गठबंधन INDIA ने जोर देकर कहा कि मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मौन व्रत' तोड़ने के लिए वह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है।

    मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष लगातार मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग कर रहा है।

    रणनीति

    क्या कांग्रेस ने रणनीति में किया फेरबदल?

    मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से राहुल द्वारा बहस शुरू किये जाने की खबर थी। कांग्रेस ने आखिरी वक्त पर रणनीति में फेरबदल किया।

    विपक्ष गठबंधन INDIA द्वारा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को जवाब देंगे। इसके बाद प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग करवाई जाएगी। हालांकि, इस अविश्वास प्रस्ताव का गिरना लगभग तय है।

    राज्यसभा

    राज्यसभा में आज पेश किये जाएंगे 6 विधेयक 

    इस बीच केंद्र सरकार आज राज्यसभा में 6 विधेयक पेश करेगी।

    इसमें संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023, फार्मेसी (संशोधन) विधेयक, 2023, डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण विधेयक, 2023, अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक, 2023, तटीय जलकृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 और निरसन और संशोधन विधेयक, 2023 शामिल हैं।

    यह सभी विधेयक पहले ही लोकसभा से पारित हो चुके हैं और आज राज्यसभा से पारित होने के बाद इनके कानून बनने का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    लोकसभा
    संसद मानसून सत्र
    अमित शाह

    ताज़ा खबरें

    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा

    राहुल गांधी

    राहुल गांधी को मिली नया पासपोर्ट बनवाने की अनुमति, अदालत ने दिया 3 साल का NOC दिल्ली
    कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान से की केजरीवाल को समर्थन न देने की अपील- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    अमेरिका में राहुल गांधी बोले- प्रधानमंत्री मोदी भगवान को भी भ्रमित कर सकते हैं अमेरिका
    विदेश जाकर राहुल गांधी के अंदर जिन्ना की आत्मा आ जाती है- भाजपा नेता मुख्तार नकवी मुख्तार अब्बास नकवी

    लोकसभा

    राहुल गांधी को भेजा गया दिल्ली स्थित बंगला खाली करने का नोटिस, 30 दिन का समय  राहुल गांधी
    राहुल ने सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस का दिया जवाब, कहा- आदेश का पालन करूंगा  राहुल गांधी
    लक्षद्वीप के NCP सांसद मोहम्मद फैजल की संसद सदस्यता बहाल, जनवरी में घोषित हुए थे अयोग्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    संसद में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित राज्यसभा

    संसद मानसून सत्र

    19 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूरी संसद
    किसान आंदोलन: 22 जुलाई से संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान- संयुक्त किसान मोर्चा किसान
    19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र लोकसभा
    संसद का मानसून सत्र शुरू, प्रधानमंत्री मोदी बोले- सरकार सार्थक बहस के लिए तैयार मानसून

    अमित शाह

    कर्नाटक: अमित शाह की रैली में आई भीड़ ने लूटी 35,000 रुपये की कोल्ड ड्रिंक कर्नाटक चुनाव
    मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायक पर हमला, गृहमंत्री ने की पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात मणिपुर
    मणिपुर हिंसा की आंच मेघालय तक पहुंची, ट्रेनें रद्द; जानें आज दिनभर में क्या-क्या हुआ केंद्र सरकार
    मणिपुर हिंसा पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी; जानें बड़ी अपडेट सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025