NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: कांग्रेस बोली- रेल मंत्री इस्तीफा दें, कल जो हुआ वो नरसंहार
    अगली खबर
    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: कांग्रेस बोली- रेल मंत्री इस्तीफा दें, कल जो हुआ वो नरसंहार
    नई दिल्ली भगदड़ मामले में कांग्रेस ने रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा है

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़: कांग्रेस बोली- रेल मंत्री इस्तीफा दें, कल जो हुआ वो नरसंहार

    लेखन आबिद खान
    Feb 16, 2025
    03:06 pm

    क्या है खबर?

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है। इस मामले पर कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा है।

    कांग्रेस ने कहा कि जब लोग भगदड़ में मर रहे थे तब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौत के आंकड़ें छिपाने में जुटे थे।

    कांग्रेस ने कहा कि रेल मंत्री की ये बेशर्मी नई नहीं है और वे हर ट्रेन हादसे को 'छोटी घटना' बताते हैं।

    आंकड़े

    कांग्रेस बोली- सरकार आंकड़े छिपा रही

    कांग्रेस ने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात जो हुआ, वो हादसा नहीं 'नरसंहार' है। श्रद्धालुओं के इस नरसंहार का जिम्मेदार कौन है? ऐसी घटना पर संवेदना व्यक्त करने और माफी मांगने के बजाए रेल मंत्री और सरकार मौत के आंकड़ें छिपाने में लग गई। हादसे के कुछ घंटे पहले रेल मंत्रालय की बैठक हुई थी, जिसकी घंटों बाद ही धज्जियां उड़ गई। उस बैठक का क्या निष्कर्ष निकला? क्या बैठक सिर्फ चाय-समोसा खिलाने के लिए बुलाई थी?"

    सवाल

    कांग्रेस ने सरकार से पूछे 4 सवाल

    कांग्रेस ने कहा, "15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हर घंटे 1,500 जनरल टिकट कटे। रेलवे को पता था कि वहां कितने श्रद्धालु जमा होने वाले हैं।"

    कांग्रेस ने सरकार से 4 सवाल पूछे।

    1. भीड़ संचालन के क्या इंतजाम किए गए?

    2. वहां कितनी संख्या में पुलिसकर्मियों और RPF को तैनात किया गया?

    3. आपदा प्रबंधन या दिल्ली पुलिसकर्मियों को क्यों नहीं बुलाया गया?

    4. क्या वहां भीड़ को नियंत्रित करने के अनाउंसमेंट किए जा रहे थे?

    बयान

    कांग्रेस ने कहा- सरकार जनता को ही जिम्मेदार ठहरा रही

    कांग्रेस ने कहा, "इतना कुछ हो जाने के बाद ज़िम्मेदारी लेना और गलती मानना तो दूर की बात.. मोदी सरकार जनता को ही जिम्मेदार ठहरा रही है। जनता कोई कीड़ा-मकोड़ा और गाजर-मूली है क्या? आस्था के पर्व महाकुंभ में जाने के लिए जनता की सरकार से उम्मीद होती है कि उनके लिए आवागमन के उचित प्रबंध हों, भीड़ संचालन का बंदोबस्त हो। अगर सरकार ऐसे प्रबंध भी नहीं कर सकती, तो फिर ये लोग सत्ता में क्यों बैठे हैं?"

    हादसा

    भगदड़ में 18 मौतें

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात करीब साढ़े 9 बजे भगदड़ मच गई थी। इस दुखद हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। लगभग 25 लोग घायल हुए हैं।

    मृतकों में बिहार के 9, दिल्ली के 8 और एक शख्स हरियाणा का है।

    रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 2.5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    भारतीय रेलवे
    अश्विनी वैष्णव
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा SRH के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    बाबा रामदेव की पतंजलि संदिग्ध लेन-देन के मामले में फंसी, कॉरपोरेट मंत्रालय ने जवाब मांगा- रिपोर्ट बाबा रामदेव
    दिल्ली: निजी स्कूलों के बच्चे मोटापे का शिकार, सरकारी स्कूलों के बच्चों से 5 गुना अधिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    फिल्म 'हाउसफुल 5' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इन शब्दों में किया गया बदलाव अक्षय कुमार

    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया 'युवा उड़ान योजना' का ऐलान, हर महीने मिलेंगे 8,500 रुपये दिल्ली
    दिल्ली में राहुल गांधी बनाम अरविंद केजरीवाल, एक दूसरे पर साधा निशाना अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन, सोनिया गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे ने फीता काटा सोनिया गांधी
    दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 'इंदिरा भवन 9ए कोटला रोड', कितनी खास है इमारत? दिल्ली

    भारतीय रेलवे

    सूरत: 3 रेल कर्मचारियों ने रात की शिफ्ट के लिए रची ट्रेन पलटाने की साजिश, गिरफ्तार गुजरात
    रेल मंत्री ने किया 'कवच 4.0' का परीक्षण, ये हादसे कैसे रोकेगा और कितना कारगर है? सुरक्षा
    दिवाली और छठ के लिए 108 ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे सामान्य कोच, 12,500 कोच को मंजूरी अश्विनी वैष्णव
    बिहार के समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, कई यात्री घायल बिहार

    अश्विनी वैष्णव

    प्रधानमंत्री मोदी ने 11 राज्यों के लिए 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की तमिलनाडु के डाकिये की प्रेरणादायक कहानी, जानें डाक विभाग
    भारत में दुनिया में सबसे सस्ती बनी रहेंगी दूरसंचार सेवाएं, केंद्र सरकार ने जताई अपनी मंशा भारत सरकार
    आंध्र प्रदेश रेल हादसे में 13 की मौत, दर्जनों घायल; बदला गया कई ट्रेनों का मार्ग  आंध्र प्रदेश

    दिल्ली

    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: रुझानों में भाजपा को बहुमत, कौन होगा मुख्यमंत्री? रमेश बिधूड़ी
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, आतिशी जीतीं; जानें बड़ी सीटों का हाल दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025: केजरीवाल-सिसोदिया हारे, 27 साल बाद भाजपा की सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव
    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मालवीय नगर से सोमनाथ भारती हारे, भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत दिल्ली विधानसभा चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025