NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा; अमित शाह फिर गृह मंत्री बने, जानें किसे-क्या मिला
    अगली खबर
    मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा; अमित शाह फिर गृह मंत्री बने, जानें किसे-क्या मिला
    मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है (तस्वीर- एक्स/@sidhant)

    मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा; अमित शाह फिर गृह मंत्री बने, जानें किसे-क्या मिला

    लेखन आबिद खान
    Jun 10, 2024
    07:57 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

    नागपुर से सांसद नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। अमित शाह को दोबारा गृह, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय और एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय सौंपा गया है।

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

    मंत्रालय

    जेपी नड्डा नए स्वास्थ्य मंत्री बने

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री बनाया गया है। इससे पहले वे 2014 में भी मंत्री बनाए गए थे।

    निर्मला सीतारमण पर बतौर वित्त मंत्री दोबारा भरोसा जताया गया है।

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आवास और शहरी मामलों के मंत्री और बिजली मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री और पीयूष गोयल को वाणिज्य और उद्योग मंत्री नियुक्त किया गया है।

    मंत्री

    किसे मिला कौन-सा मंत्रालय?

    एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग और स्टील मंत्रालय, जीतन राम मांझी को सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेल, IT, सूचना एवं प्रसारण, ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम और उत्तर-पूर्व क्षेत्र के विकास का मंत्रालय, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, गजेंद्र सिंह शेखावत को कला पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    अन्नपूर्णा देवी

    अन्नपूर्णा देवी को मिला महिला और बाल विकास मंत्रालय

    अन्नपूर्णा देवी यादव को महिला और बाल विकास मंत्री बनाया गया है। अब तक स्मृति ईरानी इस मंत्रालय को संभाल रही थीं, लेकिन वे चुनाव हार गई हैं।

    किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्री, मनसुख मंडाविया को श्रम और रोजगार और खेल मंत्री, जी किशन रेड्डी को कोयला और खान मंत्री, चिराग पासवान को खाद्यप्रसंस्करण मंत्री और सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को मिले ये विभाग

    राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

    जितेन्द्र सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग राज्य मंत्री तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

    अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

    सहयोगी

    NDA की सहयोगी पार्टियों को कौनसे विभाग मिले?

    NDA के सहयोगियों में कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, ​​ललन सिंह, चिराग पासवान और किंजरापु राममोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

    जाधव प्रतापराव गणपतराव को आयुष मंत्रालय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

    जयंत चौधरी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

    सहयोगी पार्टियों के 4 अन्य नेताओं को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

    घर

    कैबिनेट ने 3 करोड़ नए घर बनाने को दी मंजूरी

    NDA कैबिनेट ने अपनी पहली ही बैठक में बड़ा फैसला लिया है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत 3 करोड़ नए घर बनाने पर सहमति जताई गई है। इन घरों में बुनियादी सुविधाएं जैसे शौचालय, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन और नल कनेक्शन भी प्रदान किए जाएंगे।

    आवास योजना के तहत पात्र सबी लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

    आप आधिकारिक वेबसाइट http://pmaymis.gov.in पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    अमित शाह
    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    नितिन गडकरी

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाएंगे 'बाहुबली' के 'कटप्पा', अभिनेता की बेटी ने लगाई मोहर बाहुबली
    अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती, बोले- कल भाजपा मुख्यालय आऊंगा, जेल में डाल देना अरविंद केजरीवाल
    संबित पात्रा के मोदी और भगवान जगन्नाथ पर दिए बयान पर क्यों हो रहा विवाद? भाजपा समाचार
    गोविंदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, साझा की तस्वीर  गोविंदा

    अमित शाह

    नए आपराधिक कानून: अमित शाह बोले- चिकित्सीय लापरवाही से मौत पर डॉक्टर दोषी नहीं होंगे लोकसभा
    #NewsBytesExplainer: नए आपराधिक कानूनों से जुड़े 3 विधेयकों में क्या-क्या बड़े प्रावधान हैं? लोकसभा
    कौन है मसरत आलम, जिसके संगठन पर गृह मंत्रालय ने लगाया प्रतिबंध? गृह मंत्रालय
    पूर्वोत्तर में शांति की राह में बड़ा कदम, सरकार और ULFA के बीच हुआ शांति समझौता  असम

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)

    बिहार: भाजपा और उसके सहयोगियों में सीटों का बंटवारा हुआ, चिराग पासवान को मिलीं 5 सीटें बिहार
    लोकसभा चुनाव: एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, जानिए INDIA गठबंधन को कितनी मिल रही सीटें लोकसभा चुनाव
    #NewsBytesExplainer: नीतीश, अजित और चिराग का नहीं चला जादू, कमजोर पड़ रहे हैं NDA के सहयोगी? INDIA
    भाजपा जीत की तैयारी में जुटी, 9 जून को कर्तव्य पथ पर हो सकता है समारोह भाजपा समाचार

    नितिन गडकरी

    नितिन गडकरी ने साझा किया वाराणसी रोप-वे का वीडियो, ट्रैफिक जाम से दिलाएगा छुट्टी वाराणसी
    नितिन गडकरी ने कहा- 31 मार्च तक 11,000 से अधिक वाहन किए गए स्क्रैप  स्क्रैपेज पॉलिसी
    मूडीज ने इलेक्ट्रिक वाहनों को भारत में बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों को सराहा  इलेक्ट्रिक वाहन
    नितिन गडकरी को धमकी मामले में लगाया गया UAPA, आरोपी के PFI और लश्कर से लिंक महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025