NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बोले- INDIA का जीतना जरूरी, वर्ना पूरा देश मणिपुर और हरियाणा बन जाएगा
    अगली खबर
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बोले- INDIA का जीतना जरूरी, वर्ना पूरा देश मणिपुर और हरियाणा बन जाएगा
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम स्टालिन ने 'स्पीकिंग फॉर इंडिया' नाम से एक पॉ़डकास्ट लॉन्च किया

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बोले- INDIA का जीतना जरूरी, वर्ना पूरा देश मणिपुर और हरियाणा बन जाएगा

    लेखन नवीन
    Sep 04, 2023
    12:28 pm

    क्या है खबर?

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA के विचारों को बढ़ावा देने के लिए 'स्पीकिंग फॉर इंडिया' नाम से एक पॉडकास्ट सीरीज शुरू की।

    इस पॉडकास्ट को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में जारी किया गया है, जिसमें स्टालिन ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

    आइए जानते हैं कि इस पॉडकास्ट में मुख्यमंत्री स्टालिन ने क्या-क्या कहा।

    बयान

    चुनावी वादे निभाने में विफल रही मोदी सरकार- स्टालिन

    द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख स्टालिन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पिछले 9 सालों में सामाजिक कल्याण के संबंध में अपने चुनावी वादे पूरे करने में विफल रही है।

    उन्होंने भाजपा सरकार के चुनावी वादों पर निशाना साधते हुए कहा, "सभी नागरिकों के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपये जमा नहीं हुए, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।"

    पॉडकास्ट

    स्टालिन बोले- भारत को बचना है तो INDIA को जीतना होगा

    स्टालिन ने अपने पॉडकॉस्ट में गुजरात दंगों का भी जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात में बोई गई नफरत के परिणामस्वरूप इस साल मणिपुर में जातीय हिंसा और हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पें हुईं।

    उन्होंने कहा, "भारत को पुनर्स्थापित करने के लिए हमने INDIA गठबंधन किया है। यह गठबंधन ही है जो भारत को बचाएगा। हम पूरे भारत को मणिपुर और हरियाणा बनने से रोकना चाहते हैं तो INDIA गठबंधन को जीतना होगा।"

    बयान

    देश भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति का शिकार- स्टालिन 

    स्टालिन ने कहा कि INDIA का गठन सामाजिक न्याय, सामाजिक सद्भाव, संघवाद, धर्मनिरपेक्ष राजनीति और समाजवाद को बहाल करने के लिए किया गया है।

    उन्होंने कहा, "पूरा देश भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति और नफरत-भड़काने वाली नीतियों का शिकार हो गया है। अगर इसे अभी नहीं रोका गया तो कोई भी भारत को नहीं बचा सकता।"

    उन्होंने कहा, "जब भी संघवाद को खतरा हुआ है, DMK हमेशा सबसे आगे रही है।"

    स्टालिन

    स्टालिन बोले- भाजपा ने देश के सार्वजनिक उपक्रमों को किया नष्ट

    स्टालिन ने अपने पॉडकास्ट में लोगों से एक बहुसांस्कृतिक और विविध भारत बनाने का आह्वान किया।

    उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों जैसे मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए सांप्रदायिकता का सहारा लेती है। वह सार्वजनिक उपक्रमों को नष्ट कर रही है।"

    उन्होंने कहा, "सरकारी स्वामित्व वाली एयर इंडिया का अब निजीकरण हो गया है। पूरे भारत में हवाई अड्डे और बंदरगाह उन कॉरपोरेट संस्थाओं के हाथों में जा रहे हैं, जो भाजपा के करीबी हैं।"

    भाजपा

    भाजपा ने स्टालिन पर किया पलटवार

    तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने स्टालिन के पॉडकास्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि DMK देश को धर्म, जाति और भाषा के आधार पर बांटती है।

    संघवाद पर किसी भी हमले से इनकार करते हुए उन्होंने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को कर राजस्व का उचित हिस्सा दिया है।

    उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि कम से कम अब स्टालिन भारत को एक राष्ट्र के रूप में स्वीकार करते हैं।"

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) से मुकाबला करने के लिए प्रमुख 28 विपक्षी पार्टियों ने INDIA गठबंधन बनाया है।

    हाल में गठबंधन की तीसरी बैठक मुबंई में संपन्न हुई है। इसकी पहली बैठक पटना में 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित की गई थी, जबकि दूसरी बैठक बेंगलुरू में हुई थी।

    अब खबर है कि गठबंधन की चौथी बैठक भोपाल में आयोजित हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एमके स्टालिन
    भाजपा समाचार
    INDIA
    तमिलनाडु

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    एमके स्टालिन

    तमिलनाडु: राज्य सरकार ने राज्यपाल से छीनी कुलपति नियुक्त करने की शक्ति, विधानसभा में विधेयक पारित तमिलनाडु
    तमिलनाडु: करंट लगने से रथ यात्रा में शामिल 11 लोगों की मौत, 15 घायल तमिलनाडु
    तमिलनाडु: MBBS छात्रों ने हिप्पोक्रेटिक शपथ के बदले ली महर्षि चरक शपथ, डीन का हुआ तबादला तमिलनाडु
    तेल सस्ता करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के खिलाफ मामला तमिलनाडु

    भाजपा समाचार

    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक में भाजपा-JDS गठबंधन की चर्चा; लोकसभा चुनाव पर क्या होगा असर, क्या हैं चुनौतियां? जनता दल (सेक्युलर)
    केरल: विधानसभा अध्यक्ष ने राइट बंधुओं को बताया विमान का आविष्कारक; भाजपा बोली- हिंदू धर्म का अपमान केरल
    कर्नाटक: उडुपी वीडियो कांड पर सिद्धारमैया के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार कर्नाटक
    भाजपा ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत 38 नेताओं के नाम जेपी नड्डा

    INDIA

    भाजपा नेता ने विपक्षी गठबंधन का INDIA नाम रखने पर जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से शिकायत महाराष्ट्र
    प्रधानमंत्री का विपक्षी गठबंधन INDIA पर हमला, आतंकी संगठनों और ईस्ट इंडिया कंपनी से की तुलना नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री के आतंकी संगठनों से तुलना करने पर विपक्ष बोला- हम INDIA, मणिपुर में शांति लाएंगे  मणिपुर हिंसा
    मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष- रिपोर्ट मणिपुर

    तमिलनाडु

    #NewsBytesExplainer: कौन हैं तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी और उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया? एमके स्टालिन
    NewsBytesExplainer: CBI के लिए सामान्य सहमति क्या है और किन राज्यों ने इसे वापस लिया है? केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    तमिलनाडु: महिला IPS के यौन उत्पीड़न के दोषी पूर्व पुलिस प्रमुख को 3 साल की जेल यौन उत्पीड़न
    ट्वीट को लेकर तमिलनाडु भाजपा के सचिव एसजी सूर्या गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला भाजपा समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025