NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग खत्म, लगभग 50 प्रतिशत ने डाले वोट
    राजनीति

    दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग खत्म, लगभग 50 प्रतिशत ने डाले वोट

    दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग खत्म, लगभग 50 प्रतिशत ने डाले वोट
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 04, 2022, 08:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली नगर निगम चुनाव की वोटिंग खत्म, लगभग 50 प्रतिशत ने डाले वोट
    MCD चुनाव की वोटिंग खत्म

    दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। निगम की सभी 250 सीटों पर सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हुई थी और यह पूरी तरह से शांतिपूर्वक रही। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। यह पिछले चुनाव के मुकाबले बेहद कम है और 2017 में हुए पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 54 प्रतिशत रहा था। नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

    AAP और भाजपा दोनों ने लगाए वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप

    MCD चुनाव की वोटिंग के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा दोनों ने वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाया। AAP नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि वोटर लिस्ट से कई नाम गायब हैं और वह इस साजिश के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी सुभाष मोहल्ला वार्ड में 450 भाजपा समर्थकों का नाम वोटर लिस्ट से काटने का आरोप लगाया और वोटिंग रद्द करने की मांग की।

    चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में

    बता दें कि MCD चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। AAP और भाजपा ने सभी 250 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस के 247 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव में 42 सीटें अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित की गई हैं। इन 42 में से 21 सीटें SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 104 सीटें आरक्षित की गई हैं। भाजपा के 162, AAP के 148 और कांग्रेस के 107 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

    मुख्य मुकाबला AAP और भाजपा के बीच

    MCD चुनाव में मुख्य मुकाबला AAP और भाजपा के बीच है और यह एक तरीके से प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज AAP पहली बार MCD जीतने की कोशिश में लगी हुई है, वहीं दो दशक से अधिक समय से MCD में सत्तारूढ़ भाजपा इस पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। राजधानी दिल्ली की राजनीति में पिछड़ी कांग्रेस भी चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर खुद की मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश करेगी।

    दिल्ली की सफाई सबसे बड़ा मुद्दा

    AAP ने नगर निगम चुनाव के लिए शहर की सफाई को एक बड़ा मुद्दा बनाया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल स्थित कूड़े के पहाड़ों का दौरा किया था और यहां से भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इस बार MCD चुनाव दिल्ली की सफाई पर होगा और अगर पांच साल में उन्होंने दिल्ली को साफ नहीं किया तो जनता उन्हें दोबारा वोट न दे। भाजपा ने सफाई कराने का वादा किया है।

    क्या रहे थे पिछले चुनाव के नतीजे?

    2017 में हुए पिछले MCD चुनाव में भाजपा ने तीनों नगर निगमों में कुल मिलाकर 181 वार्डों पर जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर रही AAP को 48 वार्ड से संतोष करना पड़ा था, वहीं कांग्रेस को 30 वार्ड में जीत मिली थी।

    तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद हो रहे पहले चुनाव

    गौरतलब है कि दिल्ली में तीनों नगर निगमों का एकीकरण कर दिया गया है और इसके बाद ये चुनाव हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने कानून लाकर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) का एकीकरण किया है और परिसीमन के बाद सीटों की संख्या 272 से घटकर 250 रह गई है। इस एकीकरण के कारण चुनाव में देरी हुई है और AAP ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    चुनाव आयोग

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली: उपराज्यपाल ने केजरीवाल को दिया जवाब, मुख्यमंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताया दिल्ली
    तेलंगाना: चंद्रशेखर राव का शक्ति प्रदर्शन; रैली में जुटेंगे केजरीवाल, अखिलेश और वामपंथी नेता तेलंगाना
    अरविंद केजरीवाल ने साधा उपराज्यपाल पर निशाना, बोले- वो कौन होते हैं, मैं चुना हुआ मुख्यमंत्री विनय कुमार सक्सेना
    केजरीवाल के नेतृत्व में AAP विधायकों की मार्च, शिक्षकों की फिनलैंड यात्रा पर उपराज्यपाल को घेरा दिल्ली सरकार

    चुनाव आयोग

    त्रिपुरा: चुनाव आयोग ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसक हमले की जांच का आदेश त्रिपुरा
    विधानसभा चुनाव: त्रिपुरा में 16, नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को होगा मतदान मेघालय
    रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध? कांग्रेस समाचार
    आजाद पार्टी के लगभग 30 संस्थापक सदस्य होंगे कांग्रेस में शामिल, रजिस्ट्रेशन पर गहराया संकट गुलाम नबी आजाद

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023