NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / MCD चुनाव: मनीष सिसोदिया का वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप, वोटर्स को नहीं मिले बूथ
    राजनीति

    MCD चुनाव: मनीष सिसोदिया का वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप, वोटर्स को नहीं मिले बूथ

    MCD चुनाव: मनीष सिसोदिया का वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप, वोटर्स को नहीं मिले बूथ
    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 04, 2022, 03:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    MCD चुनाव: मनीष सिसोदिया का वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप, वोटर्स को नहीं मिले बूथ
    मनीष सिसोदिया ने MCD चुनाव की वोटिंग लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया

    दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव की वोटिंग के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वोटर लिस्ट में धांधली का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि वोटर लिस्ट से कई नाम गायब हैं और मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने का इंतजार कर रहे कई लोगों ने इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा, "लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में न होने से नाराज हैं। मैं इस साजिश के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करूंगा।"

    मनोज तिवारी ने भी लगाया भाजपा समर्थकों के नाम काटे जाने का आरोप

    सिसोदिया की तरह भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी वोटर लिस्ट से नाम गायब होने का आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि यमुना नगर के सुभाष मोहल्ला वार्ड में 450 वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है क्योंकि वो भाजपा के समर्थक थे। इसे दिल्ली सरकार की बड़ी साजिश बताते हुए उन्होंने वार्ड पर वोटिंग रद्द करने और दोबारा चुनाव कराने की मांग की।

    वोटर्स ने किया बूथ न मिलने का दावा

    कुछ जगहों पर दिल्ली के वोटर्स ने भी घोर अव्यवस्था का संगीन आरोप लगाया है। पश्चिमी पटेल नगर सीट के कई वोटर्स ने NDTV से कहा कि घंटों तक घूमने के बाद भी उन्हें उनका बूथ नहीं मिला। एक महिला ने बताया कि उसके परिवार के 20 सदस्य वोट डालने आए थे, लेकिन बूथ न मिलने के कारण ज्यादातर वापस लौट गए। पहली बार वोट डालने आई एक लड़की ने कहा कि उसे सात-आठ बूथों पर भेजा जा चुका है।

    दोपहर 2 बजे तक हुई कुल 30 प्रतिशत वोटिंग

    बता दें कि आज MCD की सभी 250 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 8 बजे शुरू हुई यह वोटिंग शाम 5:30 बजे खत्म हो जाएगी। दोपहर 2 बजे तक कुल 30 प्रतिशत वोटर्स अपना वोट डाल चुके थे। चुनाव में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला 1.45 करोड़ वोटर्स करेंगे। भाजपा और AAP ने सभी 250 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं कांग्रेस के 247 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    चुनाव में मुख्य मुकाबला AAP और भाजपा के बीच

    MCD चुनाव में मुख्य मुकाबला AAP और भाजपा के बीच है और यह एक तरीके से प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज AAP पहली बार MCD जीतने की कोशिश में लगी हुई है, वहीं दो दशक से अधिक समय से MCD में सत्तारूढ़ भाजपा इस पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। राजधानी दिल्ली की राजनीति में पिछड़ी कांग्रेस भी चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर खुद की मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश करेगी।

    क्या रहे थे पिछले चुनाव के नतीजे?

    2017 में हुए पिछले MCD चुनाव में भाजपा ने तीनों नगर निगमों में कुल मिलाकर 181 वार्डों पर जीत हासिल की थी। दूसरे नंबर पर रही AAP को 48 वार्ड से संतोष करना पड़ा था, कांग्रेस को 30 वार्ड में जीत मिली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मनीष सिसोदिया
    मनोज तिवारी
    दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिस में CBI की छापेमारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    दिल्ली: अब सरकारी शिक्षकों के फिनलैंड टूर को लेकर आमने-सामने आए AAP और LG, जानें मामला दिल्ली
    AAP को 164 करोड़ रुपये का रिकवरी नोटिस, जब्त हो सकती है संपत्ति; जानें मामला आम आदमी पार्टी समाचार
    AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना तय, जानें क्या कहते हैं नियम गुजरात

    मनोज तिवारी

    अभिनेता मनोज तिवारी तीसरी बार बने पिता, बेटी का हुआ जन्म भोजपुरी सिनेमा
    मनोज तिवारी तीसरी बार बनेंगे पिता, शेयर किया पत्नी की गोदभराई का वीडियो भारतीय जनता पार्टी
    पटाखों पर प्रतिबंध: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- मिठाइयों पर पैसा खर्च कीजिए पटाखों पर प्रतिबंध
    दिल्ली: राम-कृष्ण को न मानने की शपथ लेने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा दिल्ली

    दिल्ली नगर निगम

    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली
    दिल्लीः 30 जनवरी को हो सकता है मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल को भेजा गया प्रस्ताव दिल्ली

    दिल्ली की राजनीति

    दिल्ली: भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले AAP नेताओं के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे उपराज्यपाल आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: AAP और भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में रातभर दिया धरना, उपराज्यपाल का इस्तीफा मांगा आम आदमी पार्टी समाचार
    एक होंगे दिल्ली के तीनों नगर निगम, केंद्रीय कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन में मनोज तिवारी घायल, अस्पताल में भर्ती अरविंद केजरीवाल

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023