NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर आज होगा फैसला, महायुति के नेताओं के साथ अमित शाह करेंगे बैठक
    अगली खबर
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर आज होगा फैसला, महायुति के नेताओं के साथ अमित शाह करेंगे बैठक
    महाराष्ट्र के महायुति नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक (तस्वीर: एक्स/@RetweetMarathi)

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर आज होगा फैसला, महायुति के नेताओं के साथ अमित शाह करेंगे बैठक

    लेखन गजेंद्र
    Nov 28, 2024
    09:22 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद भाजपा नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर विवाद लगभग थम गया है।

    गुरुवार को दिल्ली में महायुति के प्रमुख नेताओं देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

    इस दौरान सरकार गठन को लेकर चर्चा होगी और मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने भी बुधवार को शाह से चर्चा की थी।

    चर्चा

    देवेंद्र फडणवीस के नाम को लेकर भी संदेह

    महायुति गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार और शिवसेना के शिंदे ने भाजपा के निर्णय पर सहमति जताने की बात कही है।

    हालांकि, भाजपा खुद मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए फडणवीस को लेकर संशय में है क्योंकि फडणवीस गैर-मराठा समुदाय से हैं और उनके मुख्यमंत्री बनने पर मराठा समुदाय नाराज हो सकता है।

    भाजपा फडणवीस के विकल्प के रूप में OBC और मराठा समुदाय से किसी नेता के नाम पर भी चर्चा कर रहा है।

    शपथ

    30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच में होगा शपथ ग्रहण समारोह

    दिल्ली में अमित शाह से चर्चा के बाद शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि शपथ ग्रहण 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच हो सकता है।

    अजित पवार ने बुधवार को बताया था कि महाराष्ट्र में एक मुख्यमंत्री के साथ 2 उपमुख्यमंत्री भी होंगे, जिनके नामों पर गुरुवार को चर्चा होगी।

    यह भी चर्चा है कि शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए और शिंदे को केंद्र में भेजा जाए।

    बयान

    शिंदे ने बुधवार को अपना पक्ष किया था साफ

    मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर हो रही देरी पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष स्पष्ट किया था।

    उन्होंने कहा था, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर कहा था हमारे बीच कोई अड़चन नहीं। आप जो भी फैसला लेंगे वो हमें मंजूर होगा। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हम सब NDA का हिस्सा हैं। भाजपा या किसी के लिए फैसला लेते हैं हमें मंजूर होगा। मुझे भाजपा सरकार से कोई दिक्कत नहीं।"

    चुनाव

    क्या है महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के महायुति गठबंधन ने 235 सीटें जीती हैं।

    भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 सीटें मिली हैं। गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की है।

    वहीं, विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 20, कांग्रेस को 16 और NCP (शरद पवार) को 10 सीटें मिली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    अमित शाह
    एकनाथ शिंदे
    देवेंद्र फडणवीस

    ताज़ा खबरें

    आलिया भट्ट ने रखा कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम, लुक देख दिल हार बैठे प्रशंसक आलिया भट्ट
    पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए 2 और प्रतिनिधिमंडल रवाना; थरूर अमेरिका, पांडा सऊदी अरब निकले पाकिस्तान समाचार
    करण जौहर अब तक ये रिएलिटी शोज कर चुके होस्ट, एक में बने थे लव गुरु करण जौहर
    अचानक आने वाले खर्चों से बजट को कैसे बचाएं? पर्सनल फाइनेंस

    महाराष्ट्र

    विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में बुधवार को होगा मतदान, जानिए क्या खुलेगा और बंद रहेगा विधानसभा
    विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र में सभी 288 और झारखंड में 38 सीटों पर मतदान शुरू झारखंड
    भारतीय नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने डाला विधानसभा में पहला वोट, वीडियो हो रहा वायरल  अक्षय कुमार
    सुप्रीया सुले ने खारिज किए बिटकॉइन घोटाले के आरोप, कहा- ऑडियो क्लिप में मेरी आवाज नहीं भाजपा समाचार

    अमित शाह

    क्या मोदी अगले साल रिटायर हो जाएंगे? केजरीवाल के दावे पर अमित शाह ने दिया जवाब नरेंद्र मोदी
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गांधीनगर में अमित शाह दूसरी बार जीते, रिकॉर्ड वोट मिले गुजरात
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: आज शाम जुटेंगे INDIA के नेता, भाजपा ने कल बुलाई NDA की बैठक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा; अमित शाह फिर गृह मंत्री बने, जानें किसे-क्या मिला नरेंद्र मोदी

    एकनाथ शिंदे

    NDA में अजित पवार के बाद शिंदे गुट नाराज, कैबिनेट पद न मिलने पर जताई आपत्ति अजित पवार
    मुख्यमंत्री शिंदे ने किया रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों का सम्मान, पुरस्कार राशि का भी ऐलान भारतीय क्रिकेट टीम
    मुंबई: शिवसेना नेता के बेटे ने BMW से मछुआरा दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत मुंबई
    महाराष्‍ट्र में विधान परिषद चुनाव: 11 सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में, किसका पलड़ा भारी? महाराष्ट्र

    देवेंद्र फडणवीस

    नागपुर: देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने जा रहीं महिलाओं को रोका गया महाराष्ट्र
    देवेंद्र फडणवीस का दावा- शरद पवार की सहमति के बाद बनाई थी NCP के साथ सरकार  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: क्या शरद पवार की मर्जी से बनी थी भाजपा-NCP सरकार? फडणवीस अपने बयान पर कायम शरद पवार
    महाराष्ट्र: बजट में महिलाओं को तोहफा, बसों में आधी कीमत पर सफर समेत कई बड़ी घोषणाएं महाराष्ट्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025