NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? जानिए अमित शाह से हुई बैठक में क्या हुआ
    अगली खबर
    कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? जानिए अमित शाह से हुई बैठक में क्या हुआ
    महाराष्ट्र के नेताओं ने अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की (तस्वीर: एक्स/@AjitPawarSpeaks)

    कौन बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री? जानिए अमित शाह से हुई बैठक में क्या हुआ

    लेखन गजेंद्र
    संपादन Manoj Panchal
    Nov 29, 2024
    10:38 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर गुरुवार को देर रात तक दिल्ली में बैठक हुई।

    बैठक में महायुति गठबंधन के देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार शामिल थे, जो भाजपा के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे थे।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की घोषणा से पहले इसे अंतिम बैठक बताई जा रही है, लेकिन फैसले पर मुहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगाएंगे, जिसके बाद औपचारिक घोषणा होगी।

    अभी मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर संदेह बरकरार है।

    बैठक

    बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर क्या हुआ फैसला?

    बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कोई फैसला हुआ या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन यह साफ हो गया कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा।

    दरअसल, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की ओर से मुख्यमंत्री के लिए भाजपा के निर्णय के साथ जाने की बात कहे जाने के बाद भाजपा की ओर से फडणवीस का रास्ता साफ हो गया है।

    हालांकि, भाजपा अभी खुद फडणवीस के नाम पर मुहर नहीं लगा सकी है।

    बयान

    शिंदे ने क्या कहा?

    बैठक के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "हम 1-2 दिन में निर्णय लेंगे। जब हम अंतिम निर्णय लेंगे तो आपको पता चल जाएगा।"

    उन्होंने आगे कहा, "हम सभी ने सरकार गठन पर चर्चा की है। सहयोगी दलों के बीच अच्छा समन्वय है, हम सभी बहुत सकारात्मक हैं। हम जल्द ही सरकार बनाएंगे। बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। मुंबई में महायुति की एक और बैठक होगी।"

    अड़चन

    फडणवीस के नाम को लेकर क्या है अड़चन?

    महाराष्ट्र में फडणवीस को लेकर काफी अड़चनें सामने आ रही है, जिसमें जातिगत अड़चन बड़ी है।

    दरअसल, फडणवीस ब्राह्मण समुदाय से हैं और महाराष्ट्र में अधिकतर विधायक मराठा समुदाय से हैं। फडणवीस के कारण 2014 में भी मराठा समुदाय में नाराजगी पैदा हुई थी।

    इसके अलावा मराठा नेता मनोज जरांगे-पाटिल ने आरक्षण आंदोलन के दौरान फडणवीस को "मराठा-द्वेषी" कहा था।

    इसलिए भाजपा फडणवीस को लेकर असमंजस में है। शाह ने मामले में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े से परामर्श किया है।

    बैठक

    कैबिनेट को लेकर क्या बनी बात?

    मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिलने के बाद उनके साथ पहले की तरह 2 उपमुख्यमंत्री होंगे, जिसमें पवार और शिंदे शामिल है।

    हालांकि, शिंदे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाने की सोच रहे हैं, ऐसे में उनको केंद्र सरकार में भी भेजा जा सकता है।

    महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में 42 मंत्री हो सकते हैं, जिसमें भाजपा 22, शिवेसना 12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 10 विभाग मिल सकते हैं।

    शिंदे गृह और शहरी विकास विभाग मांग रहे हैं।

    चुनाव परिणाम

    महाराष्ट्र के क्या रहे चुनाव नतीजे?

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के महायुति ने 235 सीटें जीती हैं।

    भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और NCP को 41 सीटें मिली। गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की है।

    विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 20, कांग्रेस को 16 और NCP (शरद पवार) को 10 सीटें मिली हैं।

    भाजपा के अधिक सीट जीतने से वह मोलभाव की भूमिका में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमित शाह
    महाराष्ट्र
    दिल्ली
    देवेंद्र फडणवीस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका

    अमित शाह

    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गांधीनगर में अमित शाह दूसरी बार जीते, रिकॉर्ड वोट मिले गुजरात
    लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: आज शाम जुटेंगे INDIA के नेता, भाजपा ने कल बुलाई NDA की बैठक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    मोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा; अमित शाह फिर गृह मंत्री बने, जानें किसे-क्या मिला नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभालेंगे इन विभागों की जिम्मेदारी, जानिए विभाग आवंटन की मुख्य बातें नरेंद्र मोदी

    महाराष्ट्र

    भारतीय नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने डाला विधानसभा में पहला वोट, वीडियो हो रहा वायरल  अक्षय कुमार
    सुप्रीया सुले ने खारिज किए बिटकॉइन घोटाले के आरोप, कहा- ऑडियो क्लिप में मेरी आवाज नहीं भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: क्या है महाराष्ट्र का बिटकॉइन घोटाला, जिसमें घिरे सुप्रिया सुले और नाना पटोले?  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    एग्जिट पोल: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के आसार, झारखंड में किसे मिल सकती है सत्ता? झारखंड

    दिल्ली

    AAP के महेश खींची दिल्ली नगर निगम के नए महापौर बने, 3 वोटों से जीता चुनाव दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली में 'गंभीर' स्तर पर बनी हुई है हवा की गुणवत्ता, GRAP-3 की पाबंदियां लागू केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
    सुप्रीम कोर्ट 15वीं सदी के मकबरे पर कब्जे को लेकर DCWA को लगाई फटकार सुप्रीम कोर्ट
    दिल्ली के 70 वर्षीय इंजीनियर से जालसाजों ने की 10 करोड़ रुपये की ठगी साइबर अपराध

    देवेंद्र फडणवीस

    महाराष्ट्र: क्या शरद पवार की मर्जी से बनी थी भाजपा-NCP सरकार? फडणवीस अपने बयान पर कायम शरद पवार
    महाराष्ट्र: बजट में महिलाओं को तोहफा, बसों में आधी कीमत पर सफर समेत कई बड़ी घोषणाएं महाराष्ट्र सरकार
    महाराष्ट्र: बजट में किसानों की फसलों का बीमा एक रुपये में करने का ऐलान महाराष्ट्र
    अमृता फडणवीस ने मुंबई की डिजाइनर के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, जानें मामला मुंबई पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025