NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कपिल सिब्बल का कांग्रेस आलाकमान पर निशाना, कहा- 'हम G-23 हैं, जी हुजूर-23 नहीं'
    राजनीति

    कपिल सिब्बल का कांग्रेस आलाकमान पर निशाना, कहा- 'हम G-23 हैं, जी हुजूर-23 नहीं'

    कपिल सिब्बल का कांग्रेस आलाकमान पर निशाना, कहा- 'हम G-23 हैं, जी हुजूर-23 नहीं'
    लेखन भारत शर्मा
    Sep 29, 2021, 06:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कपिल सिब्बल का कांग्रेस आलाकमान पर निशाना, कहा- 'हम G-23 हैं, जी हुजूर-23 नहीं'
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने साधा आलाकमान पर निशाना।

    पंजाब में आपसी कलह का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी पर अब उनके ही वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पार्टी की हालत पर कहा है कि जो कांग्रेस आलाकमान के करीबी थे, वो साथ छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस में कोई निर्वाचित अध्यक्ष नहीं है। वह नहीं जानते कि कौन निर्णय ले रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि वह G-23 हैं, जी हुजूर-23 नहीं हैं और मुद्दों को उठाते रहेंगे।

    करीबी छोड़कर जा रहे हैं पार्टी- सिब्बल

    सिब्बल ने कहा, "जो लोग कांग्रेस आलाकमान के करीबी थी, वो पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। जितिन प्रसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया और ललितेश त्रिपाठी जैसे बड़े नेता हमें छोड़कर जा चुके हैं, लेकिन हम अभी भी डटे हुए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पार्टी अभी कोई निर्वाचित अध्यक्ष नहीं है और वह यह नहीं जानते की कौन निर्णय ले रहा है। पार्टी में फिलहाल जिस तरह के हालात हैं, उस पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जानी चाहिए।"

    "पार्टी को सुननी होगी नेताओं की बात"

    सिब्बल ने कहा, "हम पार्टी को खत्म होते नहीं देख सकते। हम पार्टी को कमजोर नहीं कर सकते हैं। हम आज भी यही कह रहे हैं कि पार्टी को बुनियादी तौर पर मजबूत करना होगा और नेताओं की बाते सुननी होगी।" सिब्बल ने कहा, "G-23 हैं, जी हुजूर-23 नहीं हैं। हम मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। जो भी पार्टी को छोड़कर गए हैं, उन्हें वापस बुलाया जाना चाहिए, क्योंकि अकेले कांग्रेस ही इस देश में लोकतंत्र को बचा सकती है।"

    पंजाब में बिगड़ते हालातों से पाकिस्तान और ISI को होगा फायदा- सिब्बल

    पंजाब के मौजूदा हालातों पर सिब्बल ने कहा, "मैं पंजाब के बारे में बात नहीं करना चाहता, लेकिन एक सीमावर्ती राज्य जहां कांग्रेस के साथ ऐसा हो रहा है, इसका क्या मतलब है? यह ISI और पाकिस्तान के लिए फायदा है। हम पंजाब और वहां के चरमपंथ के इतिहास के बारे में जानते हैं।" उन्होंने कहा, "हम जानते हैं अनिश्चितता के माहौल में सीमा पार की ताकतें कैसे फायदा उठाती हैं। ये ताकतें देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।"

    गुलाम नबी आजाद ने भी लिखा है सोनिया गांधी को पत्र

    इधर, कांग्रेस के G-23 समूह में शामिल वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

    आखिर क्या है कांग्रेस का G-23?

    बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। उसके बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनी थी, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। इससे पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की मांग तेज होने लगी। इसी बीच कांग्रेस के शीर्ष 23 नेताओं ने पिछले साल अगस्त में सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर हंगामा खड़ा कर दिया था। इन नेताओं को G-23 (ग्रुप-23) कहा गया है।

    कांग्रेस के G-23 में कौन-कौन नेता हैं शामिल?

    कांग्रेस G-23 में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, पीजे कुरियन, रेणुका चौधरी, मिलिंद देवड़ा, मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, भूपेंदर सिंह हुड्डा, राजिंदर कौर भट्टल, एम वीरप्पा मोइली और पृथ्वीराज चव्हाण शामिल हैं। इसी तरह अजय सिंह, राज बब्बर, अरविंदर सिंह लवली, कौल सिंह ठाकुर, अखिलेश प्रसाद सिंह, कुलदीप शर्मा, योगानंद शास्त्री, संदीप दीक्षित और विवेक तन्खा भी इसी समूह का हिस्सा है। यह समूह लगातार बदलाव की मांग करता आया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    पंजाब
    कपिल सिब्बल
    सोनिया गांधी
    राहुल गांधी

    पंजाब

    पंजाब बोर्ड: 10वीं की टॉपर गगनदीप ने हासिल किए 100 फीसदी अंक, ऐसे करती थीं पढ़ाई पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड
    पंजाब में गैंगस्टर जरनैल सिंह की दिनदहाड़े हत्या, 4 बदमाशों ने मारी 20-25 गोलियां अमृतसर
    पंजाब: रिश्तेदारों ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे 24 लाख, प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या पंजाब पुलिस
    अमृतसर धमाका: कम तीव्रता वाला 1.1 किलो विस्फोटक बरामद किया गया, SIT को सौंपी गई जांच स्वर्ण मंदिर

    कपिल सिब्बल

    #NewsBytesExplainer: मानहानि मामले में ये वकील करेंगे राहुल गांधी की पैरवी राहुल गांधी
    कपिल सिब्बल ने 'इंसाफ' नामक मंच की घोषणा, विपक्ष के मुख्यमंत्रियों से मांगा समर्थन कांग्रेस समाचार
    'असली शिवसेना' मामले में उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, खारिज की याचिका महाराष्ट्र
    पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को मिली बड़ी राहत, दो साल बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत उत्तर प्रदेश

    सोनिया गांधी

    सोनिया के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, कर्नाटक में 'संप्रभु' के इस्तेमाल पर आपत्ति चुनाव आयोग
    कर्नाटक चुनाव: भाजपा विधायक का विवादित बयान, सोनिया गांधी को बताया 'विषकन्या' कर्नाटक चुनाव
    दिल्ली: राहुल गांधी का 12 तुगलक लेन बंगला हो रहा खाली, अब मां के साथ रहेंगे राहुल गांधी
    सोनिया गांधी का आरोप, प्रधानमंत्री मोदी भाजपा और RSS की भड़काई हिंसा को करते हैं नजरअंदाज नरेंद्र मोदी

    राहुल गांधी

    कांग्रेस नेताओं ने पार्टी हाईकमान से की केजरीवाल को समर्थन न देने की अपील- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी को मिली नया पासपोर्ट बनवाने की अनुमति, अदालत ने दिया 3 साल का NOC दिल्ली
    अध्यादेश मामला: अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा अरविंद केजरीवाल
    मोदी सरनेम मामला: रांची कोर्ट का राहुल गांधी को समन, 16 जून को पेशी पर बुलाया कांग्रेस समाचार

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023