NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी NPP 
    राजनीति

    मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी NPP 

    मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी NPP 
    लेखन आबिद खान
    Mar 02, 2023, 08:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएगी NPP 
    मेघालय में भाजपा-NPP की सरकार बनने पर कॉनराड संगमा का मुख्यमंत्री बनना तय

    मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन को जीत मिली है, लेकिन मेघालय में पेंच फंस गया है। यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और यहां भाजपा कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ मिलकर सरकार बना सकती है। मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा है।

    दोबारा साथ आएंगी भाजपा और NPP

    मेघालय में पिछले विधानसभा चुनाव में भी कोई पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी थी और तब NPP ने भाजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी। अब दोनों के एक बार फिर से साथ आएंगे। NPP प्रमुख कॉनराड संगमा बुधवार रात पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए भाजपा के रणनीतिकार हेमंत बिस्वा सरमा से मिले थे और अब नतीजे आने के बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है।

    भाजपा-NPP को अन्य दलों से लेना होगा समर्थन

    सरकार बनाने के लिए अगर भाजपा और NPP साथ आते हैं तो भी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएंगे। भाजपा की 2 और NPP की 26 सीटें मिलाकर कुल 28 सीटें हो रही हैं, जो बहुमत से 3 कम हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों को किसी और पार्टी से भी समर्थन लेना होगा। माना जा रहा है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) भी भाजपा-NPP गठबंधन में शामिल हो सकती है क्योंकि UDP पिछली सरकार का भी हिस्सा थी।

    किसने कितनी सीटें जीतीं?

    मेघालय में सबसे ज्यादा 26 सीटें NPP ने जीती हैं। वहीं कांग्रेस ने 5, भाजपा ने 2 और अन्य दलों ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है।

    पिछले चुनावों में क्या हुआ था?

    मेघालय में 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में भी किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। तब कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटों पर दर्ज की थी, लेकिन सरकार नहीं बना सकी थी। 20 सीट जीतने वाली NPP ने भाजपा के 2 और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 6 विधायकों के साथ सरकार बनाई थी। 11 मंत्रियों के साथ कॉनराड संगमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मेघालय
    विधानसभा चुनाव नतीजे
    त्रिपुरा चुनाव

    मेघालय

    मणिपुर हिंसा की आंच मेघालय तक पहुंची, ट्रेनें रद्द; जानें आज दिनभर में क्या-क्या हुआ केंद्र सरकार
    पूर्वोत्तर भारत की इन 5 जगहों पर मिलेगा खूबसूरती का अनोखा मिश्रण, जरूर करनी चाहिए यात्रा  पर्यटन
    कांग्रेस ने CBI को लिखा पत्र, कहा- राष्ट्रहित में अमित शाह से करें पूछताछ अमित शाह
    मेघालय और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद नरेंद्र मोदी

    विधानसभा चुनाव नतीजे

    मेघालय: कॉनराड संगमा को UDP और PDF का भी समर्थन मिला मेघालय
    त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
     #NewsBytesExplainer: पूर्वोत्तर राज्यों में तेजी से भाजपा का प्रभाव बढ़ने के पीछे क्या वजह हैं? भाजपा समाचार
    मेघालय: कॉनराड संगमा 7 मार्च को ले सकते हैं शपथ, प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना मेघालय

    त्रिपुरा चुनाव

    त्रिपुरा: माणिक साहा के नाम पर भाजपा विधायकों ने लगाई मुहर, बने रहेंगे मुख्यमंत्री माणिक साहा
    त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं प्रतिमा भौमिक, रेस में सबसे आगे विधानसभा चुनाव
    त्रिपुरा चुनाव नतीजे: बनमालीपुर सीट पर राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य की हार, कांग्रेस उम्मीदवार जीता त्रिपुरा
    त्रिपुरा चुनाव परिणाम: कैलाशहर सीट पर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बिरजीत सिन्हा की बड़ी जीत त्रिपुरा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023