NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: फाइनल से पहले अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट, नहीं मिलेगा पदक
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: फाइनल से पहले अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट, नहीं मिलेगा पदक
    विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में अयोग्य घोषित हुईं

    पेरिस ओलंपिक 2024: फाइनल से पहले अयोग्य घोषित हुईं विनेश फोगाट, नहीं मिलेगा पदक

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 07, 2024
    12:20 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया है। ऐसे में वह फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी।

    उनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित किया गया।

    महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में फोगाट ने क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से हराया था और इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपना ओलंपिक पदक भी सुनिश्चित कर लिया था।

    पदक

    अब विनेश को नहीं मिलेगा कोई पदक 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब विनेश को कोई पदक नहीं मिल पाएगा क्योंकि उनके अयोग्य घोषित होने के पीछे का कारण उनका वजन है।

    उनका वजन तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा बताया जा रहा है।

    उनके अयोग्य होने की पुष्टि इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने भी कर दी है। IOA के बयान में बताया गया है कि विनेश का वजन तय सीमा से ज्यादा पाया गया है। अब इस वर्ग में वह सबसे आखिरी स्थान पर टूर्नामेंट खत्म करेंगी।

    अपील

    IOA ने कहा- हम आगे की प्रतियोगिता पर ध्यान केंद्रित करेंगे 

    IOA ने कहा, 'भारतीय दल को इस बात का दुख है कि महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग से विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। हम आगे की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।'

    नियम

    सेमीफाइनल में ऐसे जीती थी विनेश 

    सेमीफाइनल के पहले राउंड में दोनों दोनों पहलवानों ने कड़ा मुकाबला दिखाया था। हालांकि, लोपेज के ज्यादा रक्षात्मक होने के चलते विनेश को 1 अंक दिया गया था।

    पहले राउंड में छोटी से बढ़त हासिल करने वाली विनेश ने दूसरे राउंड में 4 अंक हासिल किए और मैच को 5-0 से अपने नाम किया था।

    इसके बाद विनेश को स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट से 7 अगस्त को लड़ना था।

    नियम

    क्या कहते हैं नियम?

    नियमों के अनुसार, पहलवानों को 2 बार वजन दिखाना होता है। पहले प्रारंभिक दौर की सुबह और इसके बाद फाइनल मुकाबले की सुबह। ऐसा माना जा रहा है कि उनका वजन पूरे दिन में बढ़ा है।

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार रात विनेश को इसके बारे में पता था। उन्होंने पूरी रात जॉगिंग, स्किपिंग और साइकिलिंग की, लेकिन वह वजन कम नहीं कर पाईं।

    भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त समय मांगा, लेकिन उनकी दलीलों को अस्वीकार कर दिया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विनेश फोगाट
    पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन को मिली कितनी रकम? जूनियर एनटीआर की फीस भी जानिए ऋतिक रोशन
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 27,000 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद, जानिए क्या है लक्ष्य  भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
    हरदोई में भिड़ सकती थीं राजधानी और काठगोदाम एक्सप्रेस, जानिए लोको पायलट ने कैसे टाला हादसा? रेल दुर्घटना
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    विनेश फोगाट

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय कुश्ती दल से जुड़ी अहम बातें कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती में भारतीय महिला पहलवानों की चुनौती खत्म, ऐसा रहा प्रदर्शन कुश्ती
    रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विनेश फोगाट को किया निलंबित, जानें क्या है मामला कुश्ती
    निलंबित होने के बाद विनेश ने दिया भावुक बयान, वापसी नहीं करने के दिए संकेत कुश्ती

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024: लक्ष्य सेन ने जोनाथन क्रिस्टी को हराकर राउंड ऑफ-16 में किया प्रवेश लक्ष्य सेन
    पेरिस ओलंपिक 2024: मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की दमदार जीत, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: इस एथलीट ने 7 महीने की गर्भवती होकर लिया ओलंपिक में हिस्सा  तलवारबाजी
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 1 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  ओलंपिक

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर के प्रशिक्षण पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, खेल मंत्री का खुलासा पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: निशानेबाज अर्जुन बबूता पदक से चूके, चौथे स्थान पर रहे  निशानेबाजी
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 30 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ खेला ड्रॉ पेरिस ओलंपिक 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025