NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: AAP के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश इकाई रही शामिल
    अगली खबर
    दिल्ली: AAP के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश इकाई रही शामिल
    कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल है AAP

    दिल्ली: AAP के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच कांग्रेस की बड़ी बैठक, प्रदेश इकाई रही शामिल

    लेखन सकुल गर्ग
    Aug 16, 2023
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस आलाकमान ने बैठक में पार्टी की रणनीति तय करने के साथ-साथ स्थिति को मजबूत करने पर चर्चा की।

    विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA में आम आदमी पार्टी (AAP) के शामिल होने के बाद से ही दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

    फिलहाल दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

    बैठक

    बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ? 

    बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणीगोपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन शामिल हुए।

    दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी और दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया समेत करीब 40 प्रदेश नेता भी बैठक में शामिल हुए।

    कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बैठक में शामिल होने के बाद कहा कि बैठक करीब 4 घंटे तक चली थी, जिसमें सभी नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे।

    ट्वीट 

    दिल्ली के लोगों के लिए हमारा संघर्ष जारी- खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिल्ली में पार्टी के नेताओं की बैठक को लेकर ट्वीट किया, 'लोकसभा चुनाव के मदेनजर आज दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ मंत्रणा हुई है। दिल्ली कांग्रेस का नवसंचार हमारी प्राथमिकता है, जिसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है।'

    खड़गे ने आगे लिखा, 'हमने दिल्ली को समृद्ध और खुशहाल बनाया था और आगे भी दिल्ली के लोगों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।'

    बयान 

    AAP ने सीटों के बंटवारे पर क्या कहा? 

    दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे की व्यवस्था के बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

    उन्होंने कहा, "जब INDIA में शामिल सभी पार्टियां एक साथ बैठकर सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगी तो सभी पार्टियों का नेतृत्व एक समझौते पर पहुंचेगा। तब तक कुछ भी ठोस नहीं है। यह सब बहुत आगे की बात है।"

    साथ 

    कांग्रेस ने दिल्ली सेवा विधेयक पर दिया था AAP का साथ 

    कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए दिल्ली सेवा विधेयक पर AAP का साथ दिया था, लेकिन उसे पारित होने से रोकने में विपक्ष कामयाब नहीं हो पाया था।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्र लिखकर खड़गे और राहुल को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद कहा था। केजरीवाल ने कहा था कि संविधान को बचाने की लड़ाई में उनके समर्थन को हमेशा याद रखा जाएगा।

    नाराजगी 

    दिल्ली कांग्रेस में AAP को लेकर नाराजगी 

    दिल्ली कांग्रेस का एक धड़ा AAP से नाराज बताया जा रहा है। बतौर रिपोर्ट्स, माकन समेत दिल्ली कांग्रेस के कई नेता 2015 में मिली करारी हार को भुला नहीं पाए हैं और कई मौकों पर कांग्रेस आलाकमान को AAP का साथ नहीं देने का सुझाव दे चुके हैं।

    इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी विभिन्न मुद्दों पर खुलकर AAP की आलोचना कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कांग्रेस समाचार
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली की राजनीति

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    दिल्ली

    दिल्ली: परामर्श के लिए आए मरीज ने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन को चाकू मारा, बाल-बाल बचे चाकू से हमला
    सिख विरोधी दंगों से संबंधित मामले में कोर्ट ने जगदीश टाइटलर को तलब किया 1984 सिख विरोधी दंगे
    दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर बारिश
    कंझावाला मामला: अंजलि को घसीटने वाले 4 आरोपियों पर चलेगा हत्या का मुकदमा  दिल्ली पुलिस

    कांग्रेस समाचार

    केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का 79 साल की उम्र में निधन  केरल
    बेंगलुरू: विपक्ष की महाबैठक शुरू, न्यूनतम साझा कार्यक्रम और गठबंधन का नाम हो सकता है तय  बेंगलुरु
    विपक्ष की बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद में दिलचस्पी नहीं मल्लिकार्जुन खड़गे
    INDIA बनाम NDA: विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखा गया  मल्लिकार्जुन खड़गे

    आम आदमी पार्टी समाचार

    उपचुनाव: जालंधर लोकसभा सीट पर AAP जीती, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने मारी बाजी; जानें नतीजे उपचुनाव
    दिल्ली: कौन हैं IAS अधिकारी आशीष मोरे और उनके ट्रांसफर से जुड़ा विवाद क्या है? दिल्ली सरकार
    दिल्ली: केंद्र ने अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर अध्यादेश किया जारी, AAP का पलटवार केंद्र सरकार
    दिल्ली: अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार, जारी है विपक्ष को जोड़ने की कवायद दिल्ली

    दिल्ली की राजनीति

    फिर आमने-सामने केंद्र और दिल्ली सरकार, सिसोदिया बोले- पिछले दरवाजे से शासन करना चाहती है भाजपा दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन में मनोज तिवारी घायल, अस्पताल में भर्ती अरविंद केजरीवाल
    एक होंगे दिल्ली के तीनों नगर निगम, केंद्रीय कैबिनेट ने दी विधेयक को मंजूरी आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली: AAP और भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में रातभर दिया धरना, उपराज्यपाल का इस्तीफा मांगा आम आदमी पार्टी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025