NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर क्या रही कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की प्रतिक्रिया? 
    अगली खबर
    कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर क्या रही कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की प्रतिक्रिया? 
    राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी

    कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर क्या रही कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की प्रतिक्रिया? 

    लेखन सकुल गर्ग
    May 13, 2023
    07:06 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस ने राज्य की 224 सीटों में से 136 सीटों (सात पर आगे) पर जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ भाजपा ने 65 सीटें (पांच पर आगे) जीती हैं, वहीं जनता दल सेक्युलर (JDS) 19 सीटें जीतने में कामयाब रही है।

    इस चुनाव परिणाम पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि किस नेता ने क्या कहा।

    बयान 

    गरीबों की शक्ति ने भाजपा के पूंजीपति मित्रों की ताकत को हराया है- राहुल

    कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर ट्वीट किया, 'गरीबों की शक्ति ने भाजपा के पूंजीपति मित्रों की ताकत को हराया है।'

    राहुल ने इससे पहले दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, "कर्नाटक की जनता ने दिखाया है कि मोहबबत इस देश को अच्‍छी लगती है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है और मोहब्‍बत की दुकानें खुल गई हैं।"

    बयान 

    खड़गे बोले- अपने सभी 5 वादों को पूरा करेगी कांग्रेस 

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी कर्नाटक के लिए किए गए अपने सभी पांच वादों को पूरा करेगी।

    खड़गे ने ट्वीट किया, 'यह वास्तव में कर्नाटक के लोगों की जीत है। उन्होंने अपने प्रगतिशील भविष्य, कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए मतदान किया है। हम हाथ जोड़कर विश्वास करने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। कांग्रेस अपने घोषणापत्र की पांच गारंटियों को लागू करेगी। जय कर्नाटक, जय हिन्द।'

    बयान 

    राहुल 2024 में बन सकते हैं देश के प्रधानमंत्री- सिद्धारमैया

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ यह जनादेश है। प्रधानमंत्री 20 बार कर्नाटक आए थे। इससे पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने इस तरह से प्रचार नहीं किया।"

    उन्होंने आगे कहा, "मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे। मुझे यह भी उम्मीद है कि राहुल गांधी 2024 में देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।"

    बयान 

    यह देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है- प्रियंका

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए ट्वीट किया।

    उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। यह आपके मुद्दों की जीत है, यह कर्नाटक की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है, यह देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं और नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई।'

    बयान 

    प्रधानमंत्री मोदी ने जीत पर कांग्रेस को दी बधाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में जीत पर कांग्रेस को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।'

    बयान 

    मुख्यमंत्री बोम्मई ने ली भाजपा की हार की जिम्मेदारी

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी ली है।

    उन्होंने कहा, "कर्नाटक की जनता के निर्णय को हम स्वीकार करते हैं और हम इस हार का विश्लेषण करेंगे। कांग्रेस ने हम से पहले तैयारी शुरू की थी और यह सबसे बड़ी वजह है। मैं इस हार की जिम्‍मेदारी लेता हूं।"

    उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी प्रयास किए, लेकिन इन सबके बावजूद हम अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।"

    बयान 

    भाजपा के लिए हार और जीत बड़ी बात नहीं- येदियुरप्पा

    कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने भी भाजपा की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

    उन्होंने कहा, "भाजपा के लिए हार और जीत बड़ी बात नहीं है। दो सीट से शुरुआत करने वाली भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मेरी कार्यकर्ताओं से अपील है कि उन्हें दुखी होने की जरूरत नहीं है। हम अपनी हार पर पुनर्विचार करेंगे। हम जनादेश का सम्मान करते हैं और जनता का धन्यवाद करते हैं।"

    बयान 

    मुझ पर विश्वास जताने के लिए गांधी परिवार का धन्यवाद- डीके शिवकुमार 

    कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने उन पर विश्वास जताया था, जिसके लिए वह उनका धन्यवाद करना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा, "मैंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा था कि हम कर्नाटक जीतकर देंगे। जब भाजपा ने मुझे जेल में डाला था तो सोनिया गांधी मुझसे मिलने के लिए जेल आई थीं, इसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा।"

    नतीजे 

    क्या रहे थे पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजे? 

    कर्नाटक में 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 80 सीटें हासिल की थीं, वहीं जनता दल सेक्युलर (JDS) के खाते में 37 सीटें आई थीं। अन्य पार्टियां 3 सीटें जीतने में कामयाब रही थीं।

    अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को सर्वाधिक 38.14 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे, वहीं भाजपा ने 36.35 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। अधिक वोट मिलने के बावजूद कांग्रेस को कम सीटें मिली थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    कर्नाटक चुनाव

    कर्नाटक: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर से टकराया बाज, कांच टूटा डीके शिवकुमार
    कर्नाटक: कांग्रेस के घोषणापत्र पर मोदी बोले- बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक: आम के पेड़ पर मिले 1 करोड़ रुपये नकद, IT विभाग ने जब्त किए आयकर विभाग
    तेलंगाना: हैदराबाद में कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता तेलंगाना

    कांग्रेस समाचार

    मानहानि मामला: राहुल गांधी को झटका, सूरत कोर्ट ने खारिज की सजा पर रोक की याचिका राहुल गांधी
    कर्नाटक: नड्डा के 'मोदी के आशीर्वाद से वंचित रहने' के बयान को कांग्रेस ने बताया धमकी जेपी नड्डा
    राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद दिल्ली स्थित सरकारी बंगले को किया खाली राहुल गांधी
    कांग्रेस ने IYC अध्यक्ष श्रीनिवास पर आरोप लगाने वालीं अंगकिता दत्ता को पार्टी से निकाला असम

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी किया 'गुंडे पुकारते हैं, अखिलेश आइए' गीत, सुनिए अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में पार्टी कार्यालय के अंदर आपस में ही भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, जानें कारण उत्तर प्रदेश
    कर्नाटक: भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा- हमें एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहिए कर्नाटक चुनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025