Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के कपड़ों के कारण बढ़ रहे रेप; माफी मांगी
राजनीति

भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के कपड़ों के कारण बढ़ रहे रेप; माफी मांगी

भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के कपड़ों के कारण बढ़ रहे रेप; माफी मांगी
लेखन मुकुल तोमर
Feb 10, 2022, 10:44 am 3 मिनट में पढ़ें
भाजपा विधायक का विवादित बयान, कहा- महिलाओं के कपड़ों के कारण बढ़ रहे रेप; माफी मांगी
भाजपा विधायक रेणुकाचार्य का महिला विरोधी बयान (तस्वीर- ट्विटर @MPRBJP)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के महिलाओं को कपड़े पहनने की आजादी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के एक भाजपा विधायक ने विवादित बात कही है। विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने कहा है कि महिलाओं की कपड़ों की वजह से रेप बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरूष उत्तेजित हो जाते हैं। मामले पर हंगामे के बाद रेणुकाचार्य ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने प्रियंका से भी माफी मांगने की मांग की है।

पृष्ठभूमि
प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?

कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनकर स्कूल-कॉलेज आने पर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा था कि भारत का संविधान महिलाओं को कुछ भी पहनने की आजादी देता है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, 'चाहें बिकनी पहनें, घूंघट पहनें, जींस पहनें या फिर हिजाब, यह महिलाओं का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। भारत के संविधान में उसे कुछ भी पहनने की गारंटी दी गई है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।'

विवादित बयान
रेणुकाचार्य ने कहा- महिलाओं के कपडों के कारण बढ़ रहे रेप

प्रियंका के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने कहा, 'बिकिनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना, ये एक घटिया बयान है। कॉलेज में पढ़ते समय बच्चों को पूरे कपड़े पहनने चाहिए। आजकल महिलाओं के कपड़ों के कारण रेप बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरुष उत्तेजित हो जाते हैं। ये सही नहीं है। हमारे देश में महिलाओं का सम्मान होता है।' उन्होंने ये बयान कन्नड़ भाषा में दिया था।

विवाद
NCP सांसद ने संसद में उठाया मुद्दा

रेणुकाचार्य का ये बयान सामने आते ही इस पर विवाद खड़ा हो गया और विपक्ष के कई नेताओं ने उन पर निशाना साधा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सांसद सुप्रिया सुले ने संसद में ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा विधायक के बयान की कड़ी निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुरुष ये कहता है कि किसी महिला के साथ उसके कपड़ों की वजह से रेप होता है तो ये बेहद शर्मनाक है।

माफी
रेणुकाचार्य ने मांगी माफी, कहा- किसी को आहत करना उद्देश्य नहीं था

मामले पर विवाद होने के बाद रेणुकाचार्य ने अपने बयान पर माफी मांग ली। उन्होंने कहा, "अगर मेरे बयान से कोई बहन आहत हुई है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं। मेरा उद्देश्य किसी को आहत करना या किसी महिला का अपमान करना नहीं था।" रेणुकाचार्य ने प्रियंका से भी महिला से माफी मांगने की मांग की और कहा कि उनके बिकिनी वाला बयान महिलाओं का अपमान है। बता दें कि रेणुकाचार्य मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव भी हैं।

पृष्ठभूमि
क्या है हिजाब से संबंधित पूरा विवाद?

कर्नाटक के कई स्कूल और कॉलेजों में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनकर आने पर विवाद चल रहा है। इस विवाद की शुरूआत 28 दिसंबर को उडुपी के पीयू कालेज में छह छात्राओं को हिजाब पहनने पर कक्षाओं में प्रवेश न देने से हुई। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई छात्र इसके विरोध में उतर आए और यह विवाद उडुपी से दूसरे जिलों में भी फैलने लगा। स्थिति ज्यादा न बिगड़े, इसलिए स्कूल-कॉलेज तीन दिन तक बंद हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
कर्नाटक
भाजपा विधायक
ताज़ा खबरें
जून में स्कोडा ऑटो और निसान मोटर्स की बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी, देखें रिपोर्ट
जून में स्कोडा ऑटो और निसान मोटर्स की बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी, देखें रिपोर्ट ऑटो
क्या होते हैं UFOs और क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन? आइए समझें
क्या होते हैं UFOs और क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन? आइए समझें टेक्नोलॉजी
'बाहुबली' के बाद फिर एक फिल्म में साथ दिखेंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी
'बाहुबली' के बाद फिर एक फिल्म में साथ दिखेंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी मनोरंजन
उदयपुर हत्याकांड: जयपुर कोर्ट के बाहर भीड़ ने किया आरोपियों पर हमला, कपड़े भी फाड़े
उदयपुर हत्याकांड: जयपुर कोर्ट के बाहर भीड़ ने किया आरोपियों पर हमला, कपड़े भी फाड़े देश
भारत में 10,000 रुपये के अंदर मिलने वाली पांच शानदार स्मार्टवॉच, जानें खूबियां
भारत में 10,000 रुपये के अंदर मिलने वाली पांच शानदार स्मार्टवॉच, जानें खूबियां टेक्नोलॉजी
कर्नाटक
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी देश
कर्नाटक: शख्स ने 100 किलो का केक काटकर कुत्ते का जन्मदिन मनाया, 4,000 लोगों को दावत
कर्नाटक: शख्स ने 100 किलो का केक काटकर कुत्ते का जन्मदिन मनाया, 4,000 लोगों को दावत अजब-गजब
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बनाई गई थी सड़क, एक बारिश में हो गई क्षतिग्रस्त
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बनाई गई थी सड़क, एक बारिश में हो गई क्षतिग्रस्त देश
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें?
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें? राजनीति
कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, अग्निपथ योजना के जरिए सेना पर कब्जा करना चाहता है RSS
कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, अग्निपथ योजना के जरिए सेना पर कब्जा करना चाहता है RSS राजनीति
और खबरें
भाजपा विधायक
हैदराबाद गैंगरेप केस: पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ केस
हैदराबाद गैंगरेप केस: पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ केस राजनीति
यूक्रेन में मारे गए छात्र पर भाजपा विधायक बोले- फ्लाइट में शव ज्यादा जगह घेरेगा
यूक्रेन में मारे गए छात्र पर भाजपा विधायक बोले- फ्लाइट में शव ज्यादा जगह घेरेगा राजनीति
विधायक की भाजपा को वोट न देने पर घर गिरवाने की धमकी, चुनाव आयोग का नोटिस
विधायक की भाजपा को वोट न देने पर घर गिरवाने की धमकी, चुनाव आयोग का नोटिस राजनीति
महाराष्ट्र विधानसभा से 12 भाजपा विधायकों का एक साल का निलंबन असंवैधानिक- सुप्रीम कोर्ट
महाराष्ट्र विधानसभा से 12 भाजपा विधायकों का एक साल का निलंबन असंवैधानिक- सुप्रीम कोर्ट राजनीति
महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत
महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022