NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / बेंगलुरू: विपक्ष की महाबैठक शुरू, न्यूनतम साझा कार्यक्रम और गठबंधन का नाम हो सकता है तय 
    अगली खबर
    बेंगलुरू: विपक्ष की महाबैठक शुरू, न्यूनतम साझा कार्यक्रम और गठबंधन का नाम हो सकता है तय 
    बेंगलुरू में विपक्ष की बैठक शुरू हुई

    बेंगलुरू: विपक्ष की महाबैठक शुरू, न्यूनतम साझा कार्यक्रम और गठबंधन का नाम हो सकता है तय 

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 18, 2023
    12:16 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में विपक्ष की महाबैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कांग्रेस समेत 26 विपक्षी पार्टियों के नेता 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा को हराने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।

    बैठक के दौरान विपक्ष के न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करने और राज्यों में सीटों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा गठबंधन का नया नाम भी बैठक में तय हो सकता है।

    बैठक 

    UPA का नाम बदला जाना लगभग तय

    बैठक के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व में 2004 में गठित हुए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) का नाम बदला जा सकता है। UPA का नाम बदलने के बाद विपक्ष के गठबंधन को नया नाम मिलने की उम्मीद है।

    NDTV के मुताबिक, सभी पार्टियों को नए गठबंधन के नाम का सुझाव देने के लिए कहा गया है, जिसमें 'इंडिया या भारत' शब्द होना चाहिए।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, गठबंधन की टैगलाइन 'यूनाइटेड वी स्टैंड (हम एकजुट खड़े हैं)' तय हुई है।

    जिम्मेदारी 

    सोनिया गांधी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी 

    NDTV के मुताबिक, बैठक के दौरान UPA की प्रमुख और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्हें विपक्ष के नए गठबंधन का प्रमुख बनाया जा सकता है।

    इसके अलावा देशभर की विपक्षी पार्टियों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक नामित किया जा सकता है।

    विपक्षी गठबंधन के संयुक्त प्रचार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक उप-समिति भी बनेगी।

    बैठक 

    बैठक के पहले दिन क्या हुआ?

    बेंगलुरू के ताज वेस्ट एंड होटल में सोमवार शाम को विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने आपस में मुलाकात की। बतौर रिपोर्ट्स, विपक्ष की बैठक के दौरान नेताओं ने बातचीत के एजेंडे को औपचारिक रूप दिया।

    इसके बाद सभी नेता सोनिया गांधी द्वारा आयोजित किए गए डिनर में शामिल हुए। होटल में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विपक्षी नेताओं की आगवानी की थी।

    बयान 

    हम भारत के लिए एकजुट खड़े हैं- खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष की पहले दिन की बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, 'समान विचारधारा वाले विपक्षी दल सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और राष्ट्रीय कल्याण के एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'हम भारत के लोगों को नफरत, विभाजन, आर्थिक असमानता और लूट की निरंकुश और जनविरोधी राजनीति से मुक्त करना चाहते हैं... हम भारत के लिए एकजुट खड़े हैं।'

    निशाना 

    भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा

    कर्नाटक भाजपा ने बेंगलुरू में विपक्ष की बैठक पर निशाना साधा है।

    पार्टी ने ट्वीट किया, 'ऐसा प्रतीत होता है कि बेंगलुरु में एकत्र हुए नेतृत्वहीन विपक्षी गठबंधन का आदर्श वाक्य है- हम भ्रष्टाचार और लूट में एकजुट हैं।'

    भाजपा ने आगे लिखा, 'UPA सरकार के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का कुख्यात रिकॉर्ड रखने वाले परस्पर विरोधी नेताओं का झुंड आपस में मिल रहा है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    बेंगलुरु
    सोनिया गांधी
    नीतीश कुमार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    कांग्रेस समाचार

    #NewsBytesExplainer: विलफुल डिफॉल्टर को लेकर RBI का सर्कुलर क्या है और क्यों हो रहा विरोध? भारतीय रिजर्व बैंक
    मणिपुर हिंसा: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, लोगों ने जलाए रेडियो मणिपुर
    गीता प्रेस को मिला गांधी शांति पुरस्कार, कांग्रेस बोली- ये गोडसे को सम्मान देने जैसा  केंद्र सरकार
    योग दिवस पर कांग्रेस ने नेहरू को दिया क्रेडिट, थरूर बोले- सरकार का भी योगदान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    बेंगलुरु

    बेंगलुरू मेट्रो स्टेशन पर बारिश के बाद भरा पानी, प्रधानमंत्री मोदी ने किया था उद्घाटन कर्नाटक
    इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरू फ्लाइट में यात्री ने की आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार इंडिगो
    ऐपल ने बेंगलुरू में 2.42 करोड़ रुपये प्रतिमाह के किराए पर लिया कमर्शियल स्थान ऐपल
    बेंगलुरू में 3D प्रिटिंग से बनाया जा रहा डाकघर, भारत में पहली बार हो रहा ऐसा अजब-गजब खबरें

    सोनिया गांधी

    जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के बाद 64 नेताओं ने दिया इस्तीफा जम्मू-कश्मीर
    सोनिया गांधी की मां का 90 साल की उम्र में निधन, इटली में हुआ अंतिम संस्कार इटली
    राजस्थान कांग्रेस ने पारित किया राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव राजस्थान
    राहुल गांधी नहीं माने तो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे अशोक गहलोत शशि थरूर

    नीतीश कुमार

    बिहार: जातिगत जनगणना आज से शुरू, मुख्यमंत्री ने कही केवल जातियों को सूचीबद्ध करने की बात बिहार
    शरद यादव: मंडल आयोग लागू कराने से लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाने तक, ऐसा रहा सफर बिहार की राजनीति
    बिहार: नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के लिए बक्सर में रोकी गईं ट्रेनें, भाजपा ने घेरा बिहार
    नीतीश ने प्रधानमंत्री के विश्वास का दुरुपयोग किया, साथ जाने का सवाल नहीं- बिहार भाजपा प्रमुख बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025