टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका और UAE के बीच होगी पहली टक्कर, जानिए जरूरी बातें
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 34वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का सामना UAE क्रिकेट टीम से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं खेला गया है। ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को चुनौती देना चाहेगी। इस विश्व कप में प्रोटियाज टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुबर-8 में जगह बना चुकी है, जबकि UAE केवल एक जीत मिली है।
प्लेइंग इलेवन
ये हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान एडेन मार्करम ने नाबाद 86 रन की पारी खेलकर एकतरफा जीत दिलाई थी। वह उसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। क्विंटन डिकॉक से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। रयान रिकल्टन और डेवाल्ड ब्रेविस पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी। मार्को यानसन फिर से बेहतरीन गेंदबाजी करना चाहेंगे। संभावित एकादश: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
संयोजन
इस संयोजन के साथ उतर सकती है UAE की टीम
UAE को पिछले मैच में अफगानिस्तान से हार मिली थी। सोहेब खान ने 48 गेंदों में 68 रन बनाए थे। ऐसे में वह एक और बेजोड़ पारी खेलना चाहेंगे। 40 रन बनाने वाले अलीशान शराफू से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी। जुनैद सिद्दीकी से गेंदबाजी में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। संभावित एकादश: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहेब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मोहम्मद अरफान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, समरजीत सिंह और मोहम्मद जवादुल्लाह।
पिच
ऐसी रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच
ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहां की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की प्रेरित करती हैं। तेज गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती। ऐसे में उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं। स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी यहां अच्छा रहता है। इस स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है।
जानकारी
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
एक्यूवेदर के अनुसार, 18 फरवरी को दिल्ली में हल्के बादल रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना 4 प्रतिशत है। हालांकि, मैच के बाधित होने की उम्मीद नहीं है।
प्रदर्शन
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें
दक्षिण अफ्रीका के डिकॉक ने पिछले 9 मैचों में 403 रन बनाए हैं। मार्करम ने पिछले 10 मैचों में 363 रन अपने नाम किए हैं। UAE से अलीशान ने पिछले 10 मैचों में 352 रन बनाए हैं। वसीम 9 मैचों 197 रन बनाने में सफल रहे हैं। एनगिडी ने 8 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार जुनैद ने 9 मैचों में 14 विकेट चटका चुके हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहने वाली हैं।
जानकारी
कब और कहां देखें मुकाबला?
दक्षिण अफ्रीका और UAE के बीच यह मैच 18 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।