NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अखिलेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, 7 साल बाद राहुल संग साझा किया मंच
    अगली खबर
    अखिलेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, 7 साल बाद राहुल संग साझा किया मंच
    राहुल गांधी और अखिलेश यादव आगरा में साथ नजर आए (तस्वीर- एक्स/@yadavakhilesh)

    अखिलेश भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, 7 साल बाद राहुल संग साझा किया मंच

    लेखन आबिद खान
    Feb 25, 2024
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज आगरा पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में यात्रा के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी (SP) के नेता अखिलेश यादव भी राहुल के साथ नजर आए। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

    बता दें कि हाल ही में SP और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन का ऐलान हुआ है। 7 साल बाद राहुल और अखिलेश एक मंच पर नजर आए हैं।

    राहुल

    राहुल बोले- भाजपा नफरत फैलाती है 

    यात्रा के दौरान राहुल ने कहा, "देश में जो नफरत फैलाई गई है, उसके खिलाफ हमें मिलकर खड़ा होना है। ये मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं। मैं आपसे पूछता हूं कि क्या नफरत को नफरत से काटा जाता है, नहीं, मोहब्बत से काटा जाता है। भाजपा नफरत फैलाने का काम करती है। हम इस नफरत को मोहब्बत से हटाएंगे। अगर आप गरीब हैं तो आपको 24 घंटे अन्याय का सामना करना पड़ेगा।"

    बयान

    हमें संविधान को बचाने के लिए काम करना है- अखिलेश

    यात्रा के दौरान अखिलेश ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "यह यात्रा मोहब्बत की दुकान है। यहां से जितनी भी मोहब्बत ले जा सकते हैं ले जाइये। आने वाले वक्त में हमें संविधान को बचाने के लिए काम करना है। आने वाले समय में भाजपा हारेगी और INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी। देश का किसान दुखी है, नौजवानों के सपने तोड़े जा रहे हैं। हमारा एक ही संदेश है, भाजपा हटाओ, देश बचाओ, संकट हटाओ।

    भागीदारी

    लोकदल के कार्यकर्ता भी न्याय यात्रा में हुए शामिल

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'पटना, बेंगलुरू, मुंबई और नई दिल्ली में INDIA गठबंधन की 4 बैठकों में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RLD) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने को तैयार है। लेकिन आज सुबह भारत रत्न चौधरी चरण सिंह द्वारा स्थापित मूल लोकदल (LD) के कार्यकर्ताओं-नेताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का बेहद उत्साह के साथ स्वागत किया। यह RLD के बहाने और दिखावे के बारे में बहुत कुछ कहता है।'

    अहमियत

    अखिलेश-राहुल का साथ आना क्यों अहम? 

    लोकसभा चुनावों के लिहाज से उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्ण हैं। यहां 80 सीटें हैं। गठबंधन फॉर्मूले के तहत SP 63 और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    बिहार और पश्चिम बंगाल में मिले झटकों के बाद चुनावों से ठीक पहले दोनों नेताओं का एक मंच पर आना INDIA गठबंधन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले दोनों नेताओं ने आगरा में ही 2017 में 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। मणिपुर से शुरू होकर यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में समाप्त होगी।

    इस दौरान राहुल करीब 6,713 किलोमीटर का सफर तय करेंगे, जो पिछली भारत जोड़ो यात्रा से करीब दोगुना है। पहले यात्रा 14 राज्यों से होकर गुजरनी थी, लेकिन बाद में इसमें अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है। फिलहाल यात्रा उत्तर प्रदेश में है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    राहुल गांधी
    अखिलेश यादव
    INDIA

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    उत्तर प्रदेश

    सीमा शुल्क अधिकारी बन जालसाज ने व्यक्ति को फंसाया, ठग लिए 4.34 लाख रुपये साइबर अपराध
    कानपुर: बेकाबू ट्रक ने स्कूल वैन को टक्कर मारी; 1 बच्चे की मौत, कई घायल कानपुर
    मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों की काउंसिलिंग न कराने पर सरकार को फटकार लगाई सुप्रीम कोर्ट
    उत्तर प्रदेश: कासगंज के थाने में युवक ने फांसी लगाई, आक्रोशित लोगों का पुलिस पर पथराव उत्तर प्रदेश पुलिस

    राहुल गांधी

    धारा 370, नोटबंदी और समलैंगिक विवाह; 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाए ये अहम फैसले  समलैंगिक विवाह
    नीतीश कुमार को बनाया जा सकता है विपक्षी गठबंधन INDIA का संयोजक- रिपोर्ट INDIA
    जगन रेड्डी की बहन शर्मिला कांग्रेस में शामिल हुईं, पार्टी का भी विलय किया कांग्रेस समाचार
    राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' का नाम बदला, अब 15 राज्यों से गुजरेगी; जानें रूट  भारत जोड़ो यात्रा

    अखिलेश यादव

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा 'गर्व से कहो हम शूद्र हैं' का पोस्टर उत्तर प्रदेश
    बजट पर क्या रही प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया? बजट
    उत्तर प्रदेश: हरदोई जा रहे अखिलेश यादव के काफिले की छह गाड़ियां आपस में टकराईं उत्तर प्रदेश
    प्रयागराज गोलीकांड पर योगी आदित्यनाथ बोले- माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा  उत्तर प्रदेश पुलिस

    INDIA

    कांग्रेस और अखिलेश के बीच हुई सुलह, INDIA गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल- रिपोर्ट कांग्रेस समाचार
    संसद की सुरक्षा में चूक: INDIA ने सरकार के सामने रखीं ये 2 बड़ी मांगें संसद
    दिल्ली में आज विपक्षी गठबंधन INDIA की महत्वपूर्ण बैठक, सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा  दिल्ली
    विपक्षी गठबंधन INDIA का प्रधानमंत्री चेहरा होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे? ममता बनर्जी ने सुझाया नाम ममता बनर्जी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025