Loading...
पंजाब चुनाव के लिए AAP ने दूसरी सूची जारी की, 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है

पंजाब चुनाव के लिए AAP ने दूसरी सूची जारी की, 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

लेखन आबिद खान
Nov 12, 2026
05:39 pm

क्या है खबर?

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 31 उम्मीदवारों के नाम वाली दूसरी सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला से और सांसद राजकुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा से टिकट दिया गया है। इससे पहले 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। उसमें मुख्यमंत्री समेत सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया था।

टिकट

7 विधायकों का टिकट कटा

पार्टी ने 7 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। इनमें अनमोल गगन मान, कुंवर विजय प्रताप, लालजीत भुल्लर, रमन अरोड़ा, कुलवंत बाजीगर, रतन कोटफत्ता और चरणजीत सिंह के नाम शामिल हैं।

वहीं, दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को भी टिकट दिया गया है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) छोड़कर AAP में आए पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू को आदमपुर से मैदान में उतारा गया है।

सुजानपुर विधानसभा से भाजपा छोड़कर AAP में आए स्वर्ण सलारिया को मौका दिया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पूरी सूची

ADVERTISEMENT

पहली सूची

अब तक 71 नामों का ऐलान

AAP अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इससे पहले 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी विधानसभा से टिकट मिला है। पहले चर्चाएं थीं कि मान की सीट बदली जा सकती है।

जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। पहली सूची में 4 पूर्व मंत्रियों पर भी दोबारा भरोसा जताया गया था।

ADVERTISEMENT

चुनाव

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव

पंजाब में अगले साल की शुुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। राज्य में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 94 पर फिलहाल AAP के विधायक हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने पंजाब की 117 में से 92 सीटें जीतकर जीत हासिल की थी। इसके बाद मान मुख्यमंत्री बने।

पार्टी के सामने दूसरी बार सत्ता में आने से पहले कानून-व्यवस्था, नशा, बेरोजगारी और राज्य की आर्थिक स्थिति जैसी बड़ी चुनौतियां हैं।

ADVERTISEMENT