Loading...
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, किस-कहां से मिला टिकट?
मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, किस-कहां से मिला टिकट?

लेखन आबिद खान
Oct 31, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पहले चर्चाएं थीं कि मान की सीट बदली जा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई। इसके बाद पार्टी ने पहली सूची जारी की है।

टिकट

सूची में कौन-कौनसे बड़े नाम शामिल?

AAP की सूची में जिन 40 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, वे सभी फिलहाल विधायक हैं।

जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है।

बड़े नामों में अमृतसर दक्षिण से डॉक्टर इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू, अजनाला सीट से कुलदीप सिंह धालीवाल, SAS नगर से कुलवंत सिंह, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा और फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय उम्मीदवार बनाए गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें AAP की पहली सूची

ADVERTISEMENT

चुनाव

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव

पंजाब में अगले साल की शुुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। राज्य में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 94 पर फिलहाल AAP के विधायक हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने पंजाब की 117 में से 92 सीटें जीतकर जीत हासिल की थी। इसके बाद भगवंत मान मुख्यमंत्री बने।

पार्टी के सामने दूसरी बार सत्ता में आने से पहले कानून-व्यवस्था, नशा, बेरोजगारी और राज्य की आर्थिक स्थिति जैसी बड़ी चुनौतियां हैं।

ADVERTISEMENT