NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: AAP ने आखिरी सूची जारी की; नई दिल्ली से केजरीवाल, कालका से आतिशी को टिकट
    अगली खबर
    दिल्ली: AAP ने आखिरी सूची जारी की; नई दिल्ली से केजरीवाल, कालका से आतिशी को टिकट
    AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी सूची जारी कर दी है

    दिल्ली: AAP ने आखिरी सूची जारी की; नई दिल्ली से केजरीवाल, कालका से आतिशी को टिकट

    लेखन आबिद खान
    Dec 15, 2024
    02:07 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी आखिरी सूची जारी कर दी है। इसमें बची हुई सभी 38 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।

    पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली से टिकट दिया है। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी।

    सौरभ भारद्वाज को अपनी वर्तमान सीट ग्रेटर कैलाश से ही उतारा गया है।

    AAP 3 सूची पहले ही जारी कर चुकी है।

    उम्मीदवारों के नाम

    जानें किस सीट से किसे मिला टिकट

    AAP ने बाबरपुर से मंत्री गोपाल राय, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, मटिया महल से शोएब, राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक, तिलक नगर से जरनैल सिंह, शकूर बस्ती से सत्येन्द्र जैन, ओखला से अमानतुल्ला खान, नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन, सदर बाजार से सोम दत्त और बल्लीमारान से इमरान हुसैन को टिकट दिया है।

    जेल में बंद विधायक नरेश बाल्यान की जगह उत्तम नगर से उनकी पत्नी पूजा बाल्यान को उम्मीदवार बनाया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें AAP की सूची

    आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है।

    बीजेपी गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और… https://t.co/OQ4ehsfKHY

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 15, 2024

    टिकट

    चंद घंटे पहले AAP में शामिल हुए नेता को भी मिला टिकट

    AAP ने कस्तूरबना नगर से रमेश पहलवान को टिकट दिया है। यहां से मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काटा गया है। उनकी जगह पार्टी ने रमेश पर भरोसा जताया है।

    बता दें कि रमेश आज सुबह ही भाजपा को छोड़ AAP में शामिल हुए थे। उनकी पार्षद पत्नी कुसुम लता ने भी भाजपा छोड़ AAP का दामन थाम लिया है।

    रमेश पहले AAP में थे, लेकिन 2017 में भाजपा में चले गए थे।

    बयान

    केजरीवाल बोले- AAP आत्मविश्वास और तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही

    केजरीवाल ने कहा, 'आज AAP ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा गायब है। उनके पास ना मुख्यमंत्री चेहरा है, ना टीम है, ना योजना है और ना दिल्ली के लिए कोई विजन है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है - केजरीवाल हटाओ।'

    सीट

    सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले न हुआ हो, लेकिन AAP ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

    AAP की पहली सूची में 11, दूसरी में 20, तीसरी में एक और आज आई चौथी सूची में 38 नाम हैं।

    चौथी सूची में पार्टी ने 20 विधायकों के टिकट काट दिए हैं।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पटपड़गंज की जगह इस बार जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है।

    गठबंधन

    अकेले चुनाव लड़ेगी AAP 

    पहले अटकलें थीं कि AAP लोकसभा की तरह विधानसभा चुनावों में भी किसी पार्टी से गठबंधन कर सकती है।

    हालांकि, 1 दिसंबर को केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव AAP अकेले लड़ेगी और किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

    इससे पहले राहुल गांधी की पहल के बावजूद हरियाणा में भी AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो सका था और दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव
    अरविंद केजरीवाल

    ताज़ा खबरें

    'रामायण' में दिग्गज स्टंट निर्देशक गाय नॉरिस की एंट्री, सेट से सामने आईं तस्वीरें नितेश तिवारी
    पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान तेज, अप्रैल में 520 वापस भेजे दिल्ली पुलिस
    सोने की कीमतों में आज गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह?  सोना-चांदी की कीमतें
    IPL 2025 प्लेऑफ में बारिश आई तो क्या होगा? IPL 2025

    आम आदमी पार्टी समाचार

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, आज शाम लेंगी शपथ  द्रौपदी मुर्मू
    आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 5 विधायक भी बने मंत्री आतिशी
    अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- भ्रष्ट साबित करने की रची साजिश अरविंद केजरीवाल
    लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह से दिल्ली तक क्यों निकाली विरोध पदयात्रा? लद्दाख

    दिल्ली

    दिल्ली की वायु गुणवत्ता में दिखने लगा सुधार, 'गंभीर' से 'मध्यम' श्रेणी के करीब पहुंचा वायु प्रदूषण
    कौन हैं दिल्ली की पूजा शर्मा, जिन्होंने BBC की 100 प्रेरणादायक महिलाओं में बनाई जगह? BBC
    AAP विधायक नरेश बालियान वसूली मामले में जमानत मिलते ही दोबारा गिरफ्तार, जानें वजह आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली मेट्रो की 'ब्लू लाइन' पर सेवा बाधित, केबल चोरी होने से ट्रेन की रफ्तार थमी दिल्ली मेट्रो

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली चुनाव: कांग्रेस के नेता बोले- अगर केजरीवाल जीते तो होगी विकास की जीत दिल्ली
    वोटिंग प्रतिशत न जारी करने पर केजरीवाल का चुनाव आयोग पर निशाना, कहा- बेहद चौंकाने वाला अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: अहम सीटों का क्या है हाल? जानिए कौन आगे, कौन पीछे आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली चुनाव: दिग्गज चेहरों और बड़ी सीटों का क्या रहा हाल? जानें कौन जीता, कौन हारा आम आदमी पार्टी समाचार

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल का बड़ा ऐलान, कहा- 2 दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री के रूप में कैसा रहा सफर और क्या रहीं उपलब्धियां?  दिल्ली
    दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? आतिशी समेत इन नामों की हो रही चर्चा दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के पीछे क्या है प्रमुख कारण?  दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025