NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है पिस्ता का अधिक सेवन, जानिए कितनी मात्रा में खाना सही
    अगली खबर
    स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है पिस्ता का अधिक सेवन, जानिए कितनी मात्रा में खाना सही
    पिस्ता के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान

    स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है पिस्ता का अधिक सेवन, जानिए कितनी मात्रा में खाना सही

    लेखन अंजली
    Feb 10, 2022
    08:33 am

    क्या है खबर?

    स्वास्थ्य के लिए पिस्ता का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने में मदद सहायक है।

    हालांकि, अगर आप पिस्ता का अधिक सेवन करते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए मुसीबत बन सकता है।

    आइए जानते हैं कि पिस्ता का अधिक सेवन करने से शरीर कौन-कौन सी समस्याओं की चपेट में आ सकता है और एक दिन में कितने पिस्ते खाने स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

    #1

    हो सकती हैं त्वचा संबंधित समस्याएं

    पिस्ता की तासीर गर्म होती है और ऐसे में इनका अधिक सेवन करने से शरीर में एसिड बढ़ जाता है, जो त्वचा पर खुजली की समस्या का कारण बन सकता है।

    इसके अतिरिक्त, पिस्ते के अधिक सेवन के कारण त्वचा को कई तरह की अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

    इसी के साथ पिस्ते के अधिक सेवन से जब शरीर में गर्मी बढ़ती है तो त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है।

    #2

    किडनी हो सकती है प्रभावित

    किडनी शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो खून को साफ करके शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है।

    हालांकि, जब आप जरूरत से ज्यादा पिस्ता का सेवन करते हैं तो इससे आपकी किडनी पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है, जिसके कारण किडनी अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाती है और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं।

    अगर आप ऐसा कुछ नहीं चाहते तो सीमित मात्रा में पिस्ता खाएं।

    #3

    मोटापे का रहता है खतरा

    पिस्ता वसा और कैलोरी से युक्त होती हैं और अगर आप इनका अधिक सेवन करते हैं तो वसा और कैलोरी की मात्रा भी अधिक होगी, जिसके कारण आपको मोटापे का सामना करना पड़ सकता है।

    मोटापा एक गंभीर शारीरिक समस्या है क्योंकि यह समस्या शरीर को कई बीमारियों का घर बना सकती है। इसलिए बेहतर होगा पिस्ता और इसकी जैसी कैलोरी और वसा से युक्त चीजों का अधिक सेवन करने से बचें।

    #4

    पेट संबंधी समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

    पिस्ता का अधिक सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम प्रभावित होता है, जिसके कारण पेट में गैस, जलन और कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

    दरअसल, पिस्ता में फाइबर की अधिकता होती है और अधिक फाइबर के सेवन से पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    इसलिए बेहतर होगा कि आप सीमित मात्रा में ही पिस्ता का सेवन करें ताकि आपको किसी भी तरह की पेट संबंधी समस्या से जूझना न पड़े।

    क्या आप जानते हैं?

    न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

    पिस्ता कई ऐसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं और न्यूट्रीशियनिस्ट की मानें तो एक दिन में पांच से सात पिस्ता का सेवन करना ही लाभदायक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    लाइफस्टाइल

    लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये प्राणायाम योग
    रोजमर्रा के कई कामों को आसान बना सकते हैं फेस प्राइमर से जुड़े ये हैक्स लाइफ हैक्स
    वैलेंटाइन डे: लड़कियां पहनें ये आउटफिट, लगेंगी बहुत ही ग्लैमरस फैशन टिप्स
    ब्लश की बजाय अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, प्राकृतिक तरीके से गाल हो जाएंगे गुलाबी घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025