NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपने लुक को बनाना चाहती हैं और भी शानदार? इन 5 ट्रेंडी जेवरों से बढ़ेगी रौनक 
    अगली खबर
    अपने लुक को बनाना चाहती हैं और भी शानदार? इन 5 ट्रेंडी जेवरों से बढ़ेगी रौनक 

    अपने लुक को बनाना चाहती हैं और भी शानदार? इन 5 ट्रेंडी जेवरों से बढ़ेगी रौनक 

    लेखन सयाली
    Feb 16, 2024
    04:23 pm

    क्या है खबर?

    चमकदार गहने आपके लुक में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। किसी भी मौके पर अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए सही जेवर चुनना बहुत जरूरी है।

    इसके लिए हर महिला के पास खास तरह के ट्रेंडी आभूषण जरूर होने चाहिए। ये आपके लुक को शाही बनाते हैं।

    आज हम आपको ऐसे 5 गहनों के बारे में बताएंगे, जो इस वक्त ट्रेंड में हैं। साथ ही फैशन टिप्स में इन्हें स्टाइल करने का तरीका भी साझा करेंगे।

    #1

    मल्टी-लेयर चेन  

    इन दिनों महिलायें अपने गले में कई तरह के हार पहन कर अपना लुक बदल रही हैं। आप भी इस ट्रेंड को आजमा सकती हैं।

    अपनी ड्रेस या टॉप के साथ पतली चांदी या सोने की कई चेनों को एक साथ पहनें। आप सिंगल लॉकेट वाली चेन भी लेयर कर सकती हैं।

    आज कल ऐसे हार बाजार में मिलने लगे हैं, जिनमें पहले से ही 3-4 लेयर होती हैं। आप सिंपल कपड़ों पर भी इसे पहन कर शानदार दिखेंगी।

    #2

    लुभावनी अंगूठियां 

    अंगूठियां प्यार और साथ रहने के अहसास को दर्शाती हैं। अपने हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए कई तरह की अंगूठियां खरीदें।

    आप वेस्टर्न लुक के लिए अलग-अलग आकार और रंगों वाली अंगूठी पहन सकती हैं। इसके अलावा एलिगेंट दिखने के लिए आप रूबी, पन्ना या हीरे जैसी अंगूठियां पहन सकती हैं।

    भारतीय कपड़ों के साथ सोने या हीरे की अंगूठियां बेहद खूबसूरत दिखती हैं। साथ ही आप ऑक्सीडाइज्ड अंगूठियों का चुनाव भी कर सकती हैं।

    #3

    भारतीय पारंपरिक गहने 

    इस साल भारतीय पारंपरिक गहनों का बोलबाला रहेगा। पुराने दिनों की पहचान लिए ये गहने हर भारतीय महिला के पास होने ही चाहिए।

    इनमें सोने या चांदी के पारंपरिक और पुराने वक्त के डिजाइन शामिल हैं। हैरिटेज ज्वेलरी में हार, अंगूठी, बालियां, मांग टिका आदि का पूरा सेट शामिल हो सकता है। आप इस तरह का सेट खरीद कर इसे एक साथ या अलग-अलग भी पहन सकती हैं।

    दुल्हनों के लिए इस साल ये रंग रहेंगे सबसे सुंदर।

    #4

    ऑक्सीडाइज्ड आभूषण 

    पिछले कई सालों से महिलाओं के बीच ऑक्सीडाइज्ड आभूषणों का चलन बढ़ रहा है। ये आभूषण चांदी रंग के होते हैं, जिनमें हल्का-सा कालापन जोड़ा जाता है।

    ये खासतौर पर राजस्थान और गुजरात में प्रसिद्ध हैं। अब इन्हें भारत के अन्य राज्यों में भी खूब पसंद किया जा रहा है।

    आप भारतीय या पश्चिमी दोनों तरह के कपड़ों पर ऑक्सीडाइज्ड झुमके या बालियां पहनकर सबसे अलग दिख सकती हैं। साथ ही ऑक्सीडाइज्ड अंगूठियां और हार भी प्रसिद्ध हैं।

    #5

    रत्न जड़ित गहने 

    कहा जाता है कि हीरे महिलाओं के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं, उसी तरह अन्य रत्न भी उतने ही खास होते हैं।

    इन रत्नों को पहनने से एक शाही लुक मिलता है। रत्न जड़े गहनों में अंगूठियां, हार, माथापट्टी आदि शामिल हैं। आप गाउन या लहंगे के साथ इन्हें पहनकर सबसे सुंदर दिख सकती हैं।

    आप रूबी, पन्ना, नीलम या पुखराज जैसे रत्नों वाले आभूषणों का चुनाव कर सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैशन टिप्स
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार
    टोयोटा FJ क्रूजर का डिजाइन आया सामने, जानिए कैसा होगा लुक  टोयोटा
    कोरोना वायरस के मामले 4,000 के पार, 24 घंटे में 5 मरीजों ने दम तोड़ा कोरोना वायरस

    फैशन टिप्स

    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 प्राकृतिक नेल पॉलिश रिमूवर घरेलू नुस्खे
    प्लाजो जंपसूट को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके महिलाओं के लिए टिप्स
    2023 में लोकप्रिय रहेंगे ये 5 फैशन ट्रेंड्स, महिलाएं जरूर करें ट्राई महिलाओं के लिए टिप्स
    लोहड़ी के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये आउटफिट, लगेंगी बहुत खूबसूरत लोहड़ी

    टिप्स

    कार केयर टिप्स: गाड़ी को जंग लगने से कैसे बचाएं? जानिये उपाय कार
    सर्दियों में दमदार परफॉर्मेंस के लिए अपनी कार का ऐसे रखें ध्यान, अपनाएं ये टिप्स कार गाइड
    कार केयर टिप्स: फ्यूल पंप प्रेशर को चेक करने का यह है आसान तरीका  काम की बात
    ठंड में गाड़ी के विंडशील्ड पर जम गई है फॉग? हटाने में मदद करेंगी ये टिप्स  कार गाइड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025