NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं मुल्तानी मिट्टी के ये फेस मास्क, जानिए बनाने का तरीका
    अगली खबर
    रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं मुल्तानी मिट्टी के ये फेस मास्क, जानिए बनाने का तरीका

    रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं मुल्तानी मिट्टी के ये फेस मास्क, जानिए बनाने का तरीका

    लेखन गौसिया
    Jan 14, 2024
    07:00 pm

    क्या है खबर?

    सर्दियों में ज्यादातर लोगों की त्वचा रूखी और बेजान-सी हो जाती है। इससे बचाव के लिए इस मौसम में अधिक त्वचा की देखभाल करने की जरूरत होती है।

    इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करके चेहरे को साफ करने और मुलायम बनाए रखने में सहायक है।

    चलिए फिर आज रूखी त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी के 5 फेस मास्क बनाने के तरीके जानते हैं।

    #1

    मुल्तानी मिट्टी और शहद

    सबसे पहले 3-4 अंगूर लेकर उन्हें मैश कर लें। अब एक कटोरी में 1 बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 बड़ी चम्मच शहद और मसले हुए अंगूर को एक साथ मिलाएं।

    इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से मुंह धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

    यह फेस मास्क त्वचा में चमक लाता है और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।

    चमकदार त्वचा के लिए ये पौष्टिक पेय पीये।

    #2

    मुल्तानी मिट्टी और चंदन

    सबसे पहले 1 बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच चंदन का पाउडर और 1-2 बड़ी चम्मच गुलाब जल या शहद मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर इसे सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धोकर चेहरे पर सीरम लगा लें।

    यह फेस मास्क त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करता है और पोषक तत्व देता है, जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ और मुलायम बनी रहती है।

    चंदन से ये फेस पैक बनाकर भी इस्तेमाल करें।

    #3

    मुल्तानी मिट्टी और दही

    इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 बड़ी चम्मच दही मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर इसे सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धोकर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

    यह फेस मास्क त्वचा की जलन और खुजली को शांत करके चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

    स्किन केयर रूटीन में दही को इन तरीकों से शामिल करें।

    #4

    मुल्तानी मिट्टी और हल्दी

    इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, फिर इसमें आधी चम्मच हल्दी पाउडर और 2 बड़ी चम्मच शहद मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धोकर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।

    यह फेस मास्क सर्दियों में आपकी त्वचा की नमी को बरकरार रखता है।

    #5

    मुल्तानी मिट्टी और पपीता

    सबसे पहले 1 बड़ी चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 बड़ी चम्मच पपीते का गूदा और 1 बड़ी चम्मच शहद मिलाएं।

    अब इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने दें। आखिर में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

    यह फेस मास्क आपके चेहरे की गंदगी को दूर करने और पोषण देने में मदद करता है।

    त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए पपीता से ये फेस पैक बनाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ
    अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  यशराज फिल्म्स
    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट

    त्वचा की देखभाल

    एवोकाडो तेल कई पोषक तत्वों से है भरपूर, इस्तेमाल पर मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    जन्मदिन विशेष: अनन्या पांडे जैसी चमकदार त्वचा चाहती हैं? जानिए उनकी खूबसूरती का राज अनन्या पांडे
    जन्मदिन विशेष: ऐश्वर्या राय आज भी खूबसूरती में युवा अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर, जानिए राज ऐश्वर्या राय
    त्योहारों से पहले चेहरे पर चमक लाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 नुस्खे त्यौहार

    लाइफस्टाइल

    संक्रामक रोगों से लेकर डेंगू तक, 2023 में सुर्खियों में रहीं ये 5 बीमारियां   बीमारियों से बचाव
    सर्दियों में इन 5 एक्सरसाइज का करें अभ्यास, इम्यूनिटी होगी मजबूत   एक्सरसाइज
    घर पर आसानी से उगाई जा सकती हैं ये 5 सब्जियां और जड़ी-बूटियां, जानिए तरीका गार्डनिंग टिप्स
    विटामिन-D की कमी से जुड़े शारीरिक संकेत, गलती से भी न करें नजरअंदाज बीमारियों से बचाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025