NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / त्वचा को स्वस्थ रखने और निखारने में सहायक हैं ये एवोकाडो फेसपैक
    अगली खबर
    त्वचा को स्वस्थ रखने और निखारने में सहायक हैं ये एवोकाडो फेसपैक

    त्वचा को स्वस्थ रखने और निखारने में सहायक हैं ये एवोकाडो फेसपैक

    लेखन अंजली
    Sep 10, 2020
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    एवोकाडो ऐसे चुनिंदा फलों में शामिल है जो अपने पोषक तत्वों के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। इसका सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

    हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसका इस्तेमाल त्वचा के लिए फेसपैक बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

    चलिए फिर आज आपको एवोकाडो के कुछ ऐसे फेसपैक्स बनाने का तरीका बताते हैं जिनके इस्तेमाल से आप निखरी और स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं।

    #1

    एवोकाडो, शहद और दूध का फेसपैक

    सामग्री: एवोकाडो (आवश्यकतानुसार), एक बड़ा चम्मच दूध और एक चम्मच ऑर्गेनिक शहद।

    फेसपैक को बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एवोकाडो को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर दें। फिर इसको एक कटोरी में सभी सामग्रियों के साथ डालें और मिलाते हुए एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इस मिश्रण को साफ चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक-दो बार किया जा सकता है।

    #2

    एवोकाडो और कीवी का फेसपैक

    सामग्री: एवोकाडो (आवश्यकतानुसार), कीवी (आवश्यकतानुसार), एक चम्मच शहद (वैकल्पिक)।

    फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले कीवी और एवोकाडो के गूदे को निकालकर एक ब्लेंडर में डालें और उसे अच्छे से ब्लेंड कर दें। फिर इस मिश्रण को एक कटोरी में शहद के साथ अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। हफ्ते में दो बार इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं।

    #3

    एवोकाडो और एलोवेरा जेल का फेसपैक

    सामग्री: दो बड़े चम्मच एवोकाडो का गूदा और एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल।

    फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में दोनों सामग्रियों को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को साफ चेहरे पर लगाएं और जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इस घरेलू नुस्खे को हफ्ते में एक से दो बार आजमाया जा सकता है।

    #4

    एवोकाडो और दही का फेसपैक

    सामग्री: एक एवोकाडो और दो चम्मच ताजा दही।

    फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एवोकाडो को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर इसको एक कटोरी में दही के साथ डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब ब्रश की मदद से इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद त्वचा को ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें। एक हफ्ते में दो- तीन बार इस फेसपैक को चेहरे पर लगाया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    त्वचा की देखभाल

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    लाइफस्टाइल

    कपड़ों से चाय-कॉफी और स्याही जैसे दाग हटाने के आसान घरेलू तरीके लाइफस्टाइल
    अगर मनचाही दाढ़ी चाहते हैं तो इन ग्रूमिंग टिप्स पर जरूर दें ध्यान फैशन टिप्स
    अपने पालतू कुत्ते को भूल से भी न खिलाएं ये खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल
    भूल से भी चेहरे पर न करें इन चीजों का इस्तेमाल, पड़ सकता है भारी त्वचा की देखभाल

    त्वचा की देखभाल

    त्वचा की अलग-अलग समस्याओं के लिए मुल्तानी मिट्टी के पांच फेसपैक, जानिए बनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    स्वस्थ त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं नींबू के चार फेसपैक, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं तो टमाटर से घर पर बनाएं ये पांच तरह के फेसपैक लाइफस्टाइल
    त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखने में सहायक हैं खीरे के फेसपैक, जानें बनाने का तरीका लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025