NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लक्षद्वीप जाएं तो इन 5 गतिविधियों का जरूर लें मजा, यादगार हो जाएगा सफर
    अगली खबर
    लक्षद्वीप जाएं तो इन 5 गतिविधियों का जरूर लें मजा, यादगार हो जाएगा सफर

    लक्षद्वीप जाएं तो इन 5 गतिविधियों का जरूर लें मजा, यादगार हो जाएगा सफर

    लेखन गौसिया
    Jan 09, 2024
    07:16 pm

    क्या है खबर?

    जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप की यात्रा करके आए हैं, तब से इस जगह की खूब चर्चा हो रही है।

    पर्यटकों ने भी लक्षद्वीप के खूबसूरत द्वीपों की यात्रा करने में रुचि दिखाई है।

    घूमने के अलावा यात्री यहां पर बहुत-सी गतिविधियों का भी मजा ले सकते हैं, जिससे उनकी यात्रा यादगार हो जाएगी।

    अगर आप भी लक्षद्वीप की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो वहां पर इन 5 गतिविधियां का आनंद जरूर लें।

    #1

    स्नॉर्कलिंग 

    स्नॉर्कलिंग पानी में करने वाली साहसिक गतिविधि है और इसका अनुभव लेने के लिए आपको स्विमिंग आने की जरूरत नहीं होती है।

    अगर आप लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं तो वहां इस गतिविधि का आनंद जरूर लें क्योंकि स्नॉर्कलिंग का अनुभव लेने के लिए यह जगह सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

    यहां पर आप पानी में डुबकी लगाकर शानदार और रंगीन मछलियों को देख सकते हैं।

    साहसिक गतिविधियों के लिए ये जगहें भी मशहूर हैं।

    #2

    समुद्री एक्वेरियम देखें

    लक्षद्वीप में कई संग्रहालय और एक्वेरियम भी मौजूद हैं, जहां आप समुद्री जीवन और उससे संबंधित कलाकृतियों को देख सकते हैं।

    इसका अनुभव करने के लिए यहां की राजधानी कावारत्ती में स्थित एक्वेरियम की यात्रा जरूर करें। यहां पर आपको समुद्री जीवन की एक प्रभावशाली श्रृंखला देखने को मिलेगी।

    इसके साथ ही आप यहां के स्थानीय लोगों का रहन-सहन और अनोखी वास्तुकला को भी करीब से देख पायेंगे।

    घर के लिए एक्वेरियम खरीदने से पहले ये जरूरी बातें जान लें।

    #3

    फिशिंग करें 

    लक्षद्वीप में स्थित मिनिकॉय द्वीप भव्य रिसॉर्ट्स, रंगीन मूंगा चट्टानें, हरी-भरी वनस्पति और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करता है।

    यहां पर सफेद रेत के समुद्र तट, 300 फुट लंबा लाइटहाउस और फिशिंग जैसी कुछ आकर्षक विशेषताएं हैं, जिसका लुत्फ उठाने के लिए आपको यहां की यात्रा करनी चाहिए।

    पर्यटक यहां पर स्थानीय लोगों के साथ मछली पकड़ने का आनंद ले सकते हैं, जिससे इसका आकर्षण और भी बढ़ जाता है।

    #4

    स्कूबा डाइविंग भी आजमाएं

    लक्षद्वीप में आकर आप स्कूबा डाइविंग का अनुभव भी ले सकते हैं और इसके लिए सबसे बढ़िया जगह कावारत्ती द्वीप है। यह द्वीप अनोखी मछलियों, रंगीन चट्टानों और कछुओं का घर है।

    ऐसे में समुद्री जीवन को समझने और देखने में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को यहां की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

    स्कूबा डाइविंग के शौकीन इन भारतीय जगहों की यात्रा भी कर सकते हैं।

    #5

    यॉट की यात्रा का करें अनुभव

    अगर आप लक्षद्वीप जाने की योजना कर रहे हैं तो वहां जाकर यॉट की सवारी का आनंद जरूर लें। इस दौरान आपको शांति और सुकून का अनुभव होगा।

    यॉट की सवारी करते समय आप सुकून के साथ-साथ लुभावने दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं।

    यकीन मानिए इस द्वीप गंतव्य की सुंदरता और शांति का अनुभव करने के बाद आपको बार-बार यहां आने का मन जरूर करेगा।

    यहां जानिए उड़ने वाली नाव के बारे में।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यात्रा
    ट्रेवल टिप्स

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर

    यात्रा

    राजस्थान में मौजूद हैं ये 5 शाही किले, एक बार जरूर करें यात्रा राजस्थान
    केरल के त्रिशूर में स्थित हैं ये 5 घूमने योग्य स्थल, एक बार जरूर जाएं केरल
    दुनिया के सबसे बड़े क्रूज 'आइकॉन ऑफ द सीज' की सवारी के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये लाइफस्टाइल
    फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगहें, दिन बन जाएगा यादगार फ्रेंडशिप डे

    ट्रेवल टिप्स

    रोड ट्रिप पर जाने का इरादा है तो चुनें ये 5 आरामदायक और ट्रेंडी आउटफिट  यात्रा
    सिक्किम जाने का इरादा है तो जरूर करें इन 5 जगहों की यात्रा सिक्किम
    मणिपुर घूमने जाएं तो इन 5 खूबसूरत जगहों का जरूर करें रुख मणिपुर
    भारत के 5 मशहूर मकबरे, इतिहास के शौकीन हैं तो एक बार जरूर करें इनकी यात्रा यात्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025