NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी ने दिया लक्षद्वीप की यात्रा का न्योता, कैसे पहुंचें और इसके खूबसूरत पर्यटन स्थल?
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी ने दिया लक्षद्वीप की यात्रा का न्योता, कैसे पहुंचें और इसके खूबसूरत पर्यटन स्थल?

    प्रधानमंत्री मोदी ने दिया लक्षद्वीप की यात्रा का न्योता, कैसे पहुंचें और इसके खूबसूरत पर्यटन स्थल?

    लेखन अंजली
    Jan 06, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    लक्षद्वीप की हालिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कवरत्ती में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।

    इसके साथ ही उन्हें यहां जल क्रीड़ा में भाग लेते हुए भी देखा गया। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए रोमांच चाहने वालों को लक्षद्वीप आने का न्योता भी दिया।

    इस न्योते के बाद अगर आप भी लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं तो आइए यहां के 5 सबसे खूबसूरत और एडवेंचर्स पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं।

    राह

    लक्षद्वीप कैसे पहुंचें? 

    केरल का कोच्चि लक्षद्वीप का प्रवेश द्वार है। आप देश के विभिन्न हिस्सों से हवाई, रेल या सड़क मार्ग से कोच्चि पहुंच सकते हैं।

    कोच्चि में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो इसे भारत और विदेशों के प्रमुख शहरों से जोड़ता है।

    कोच्चि में एर्नाकुलम जंक्शन और एर्नाकुलम टाउन नामक 2 रेलवे स्टेशन भी हैं।

    इसके अलावा कोच्चि पड़ोसी राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा से जुड़ा है।

    कोच्चि से आप केवल हवाई और जल मार्ग से लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं।

    #1

    अगत्ती द्वीप

    अगत्ती द्वीप घूमने के लिए सबसे बेहतरीन है और यहां लक्षद्वीप का एकमात्र हवाई अड्डा भी है। यहां आकर आप तरह-तरह की एडवेंचर गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

    यहां स्कूबा डाइविंग, कायाकिंग, स्नॉर्कलिंग और लैगून के चारों ओर शीशे के तल वाली नाव में यात्रा जैसी जल क्रीडा सुविधाएं हैं।

    इसके अलावा यहां आप एक साइकिल किराए पर लेकर द्वीप की सैर कर सकते हैं। यहां जाने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम है।

    #2

    मिनिकॉय द्वीप

    इस द्वीप को स्थानीय तौर पर मलिकू के नाम से जाना जाता है। इस स्थान के मुख्य आकर्षण मूंगा चट्टानें, बेहद साफ पानी, सफेद रेतीले तट और किनारे पर स्थित समुद्र तट रिजॉर्ट्स हैं।

    यह छोटा-सा द्वीप 4.801 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यह अपनी रंगीन मूंगा चट्टानों, आकर्षक सफेद रेत वाले समुद्र तटों और अंतहीन महासागर के मीठे पानी के लिए प्रसिद्ध है।

    यह द्वीप नारियल के पेड़ों से भी घिरा हुआ है।

    #3

    कवरत्ती द्वीप 

    यह द्वीप 3.93 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला एक छोटा-सा द्वीप है। द्वीप पर 12 एटोल और 3 मूंगा चट्टानें हैं।

    अरब सागर और सफेद रेत वाले समुद्र तटों के खूबसूरत दृश्य मन को शांति प्रदान करते हैं। कवरत्ती अपने नारियल के पेड़ों, समुद्री जीवन, लुभावने दृश्यों और रोमांचक जल खेलों के लिए प्रसिद्ध है।

    इस द्वीप पर एडवेंचर चाहने वालों के लिए स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग, कायाकिंग और मोटरबोट सवारी उपलब्ध हैं।

    #4

    समुद्री संग्रहालय

    समुद्री संग्रहालय कवरत्ती में स्थित है। इसमें समुद्री जीवन से संबंधित कई कलाकृतियों की प्रदर्शनियां हैं। यह संग्रहालय समुद्री उत्पादों और उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूकता भी बढ़ाता है।

    इस संग्रहालय की सबसे आकर्षक विशेषता है कि यहां कुछ अनोखी मछलियां हैं।

    अगर आप समुद्री जीवन और संबंधित विषयों के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो यह घूमने के लिए एक शानदार जगह है।

    #5

    पिट्टी पक्षी अभयारण्य

    लक्षद्वीप के पिट्टी द्वीप में स्थित यह एक खूबसूरत पक्षी अभयारण्य है, जहां आपको तरह-तरह के पक्षी देखने को मिल सकते हैं।

    यह 0.01 वर्ग किलोमीटर तक फैला है और यहां 26 दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके अलावा सर्दियों के समय यहां 10,000 से अधिक प्रवासी पक्षी भी आते हैं।

    यहां पर आप ब्राउन बूबी, लेसर फ्रिगेटबर्ड, ग्रेटर क्रेस्टेड टर्न और व्हाइट-बेल्ड सी ईगल जैसे पक्षियों को देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    पर्यटन

    जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग के इन 5 पर्यटन स्थलों पर घूमने की बनाएं योजना, यादगार बन जाएगी यात्रा जम्मू-कश्मीर
    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर के अलावा अयोध्या में स्थित हैं ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल उत्तर प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग में स्थित ये 5 पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन  जम्मू-कश्मीर
    अक्टूबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 खूबसूरत जगहों का करें रुख लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025