NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / टिक-टॉक पर वायरल हो रही 'रेड नेल थ्योरी', जानिए इसे इस्तेमाल करने के आसान तरीके 
    अगली खबर
    टिक-टॉक पर वायरल हो रही 'रेड नेल थ्योरी', जानिए इसे इस्तेमाल करने के आसान तरीके 

    टिक-टॉक पर वायरल हो रही 'रेड नेल थ्योरी', जानिए इसे इस्तेमाल करने के आसान तरीके 

    लेखन सयाली
    Aug 23, 2024
    08:26 pm

    क्या है खबर?

    सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के मेकअप ट्रेंड वायरल होते रहते हैं।

    महिलायें इन रुझानों को अपनाने से चूकती नहीं हैं और इन्हें मेकअप रूटीन का हिस्सा भी बना लेती हैं। इसी कड़ी में अब 'रेड नेल थ्योरी' नाम का एक ट्रेंड महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

    इस थ्योरी में लाल रंग की नेल पॉलिश को केवल एक उत्पाद से कई गुना बढ़कर बताया गया है।

    रेड नेल

    जानिए क्या होती है रेड नेल थ्योरी

    टिक-टॉक पर वायरल हुई रेड नेल थ्योरी के मुताबिक, लाल रंग की नेल पॉलिश लगाने से आत्मविश्वास और शक्ति बढ़ती है। इस नेल पॉलिश को लगाने से महिलायें बेहद आकर्षक लगती हैं।

    लाल नाखूनों में साहस की भावना व्यक्त करने की अनोखी क्षमता होती है। लाल रंग अक्सर जुनून, ऊर्जा और साहस को दर्शाता है।

    जब आप नाखूनों पर लाल रंग लगाती हैं, तो यह ग्लैमर का स्पर्श जोड़ सकता है।

    #1

    लाल नेल पॉलिश लगाएं

    इस थ्योरी को अपनाने का सबसे आसान तरीका है लाल रंग की नेल पॉलिश लगाना। अपनी त्वचा के रंग के मुताबिक लाल रंग के शेड का चुनाव करें।

    चेरी लाल, सुर्ख लाल और मेहरून जैसे लाल रंग सबसे ज्यादा आकर्षक लगते हैं। लाल रंग की नेल पॉलिश औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरह के समारोहों में अच्छी लगती है।

    आप मेकअप साफ करने के लिए रासायनिक उत्पादों की जगह ये 5 प्राकृतिक नुस्खे अपना सकते हैं।

    #2

    लाल फ्रेंच टिप वाले नाखून दिखेंगे लाजवाब

    इन दिनों महिलाओं के बीच फ्रेंच टिप बेहद मशहूर हो रही है। हालांकि, आप साधारण सफेद फ्रेंच टिप की जगह पर लाल रंग की फ्रेंच टिप अपना सकती हैं।

    लाल रंग की टिप के नीचे सफेद, क्रीम या न्यूड भूरे रंग की नेल पॉलिश लगाएं। इसके जरिए आपको एक एलिगेंट लुक मिलता है और साथ ही साथ लाल रंग का स्पर्श भी जुड़ जाता है।

    बारिश से मेकअप खराब होने से रोकने के लिए आप ये तरीके अपना सकती हैं।

    #3

    लाल नेल आर्ट से बढ़ेगा आत्मविश्वास 

    अगर आप लाल नेल पॉलिश से साथ कुछ क्रिएटिव करना चाहती हैं, तो इसे नेल आर्ट में शामिल करें। इसमें आप अलग-अलग तरह के पैटर्न, फूलों वाली डिजाइन या कलाकृतियां बना सकती हैं।

    लाल नेल पॉलिश के जरिए बनाई गई नेल आर्ट से आप अपने नाखूनों को अपने स्टाइल के मुताबिक परसनलाइज कर सकती हैं।

    इसे अधिक आकर्षण बनाने के लिए इसमें बो, सितारे और स्टोन्स लगवाएं।

    मानसून में आपको इन आकर्षक रंगों वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए।

    #4

    मैट लुक वाले लाल नाखून दिखेंगे खूबसूरत 

    अगर आप हमेशा एक समान ग्लॉसी चमक वाली लाल नेल पॉलिश लगाकर ऊब गई हैं, तो इस बार इसका मैट विकल्प चुनें।

    मैट नेल पॉलिश में मखमली बनावट होती है, जो लाल रंग की बोल्डनेस को नरम और कम कर देती है। इसके जरिए आपको एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक मिल सकता है।

    आप सुर्ख लाल की जगह पर मेहरून, बरगंडी और चेरी लाल जैसे रंगों की मैट नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टिक-टॉक
    मेकअप टिप्स
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    टिक-टॉक

    अमेरिका: टिक-टॉक के 'बेनाड्रिल चैलेंज' के कारण नाबालिग की मौत, जानें क्या है यह जानलेवा चैलेंज अमेरिका
    बाइटडांस के पूर्व कर्मचारी का दावा- चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पास है टिक-टॉक डाटा का एक्सेस  सोशल मीडिया
    चेहरे पर अत्याधिक टैटू के कारण ट्रोलर्स ने की महिला की शिकायत, टिक-टॉक पर हुई प्रतिबंधित यूनाइटेड किंगडम (UK)
    क्या है PK चैलेंज, जिसमें हारने से इंफ्लुएंसर को पीनी पड़ी 7 बोतल शराब?  चीन समाचार

    मेकअप टिप्स

    आईशैडो को हाइलाइट करने के लिए अपनाएं ये 5 मेकअप टिप्स लाइफस्टाइल
    स्मोकी आईज लुक के लिए अपनाएं ये मेकअप टिप्स लाइफस्टाइल
    आंखों का मेकअप करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा शानदार लुक लाइफस्टाइल
    हरे रंग की ड्रेस पहने तो आजमाएं ये 5 मेकअप लुक, लगेंगी बहुत खूबसूरत लाइफस्टाइल

    सोशल मीडिया

    थ्रेड्स ने पेश किया रीसेंट सर्च फीचर, यूजर्स ढूंढ सकेंगे नए पोस्ट थ्रेड्स
    अब ट्विटर वाले URL से नहीं खुलेगा एक्स, एलन मस्क ने की घोषणा एलन मस्क
    एलन मस्क ने बच्चों पर सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को लेकर व्यक्त की चिंता एलन मस्क
    #NewsBytesExplainer: सोशल मीडिया पर 'All Eyes on Rafah' क्या है, कैसे बना इजरायली विरोध का प्रतीक? इजरायल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025