NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में परफ्यूम की महक को पूरे दिन बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
    अगली खबर
    गर्मियों में परफ्यूम की महक को पूरे दिन बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    गर्मियों में परफ्यूम की महक को पूरे दिन बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    लेखन सयाली
    Jun 04, 2024
    09:32 pm

    क्या है खबर?

    भारत के उत्तरी राज्यों में इन दिनों तापमान 45-50 डिग्री का आंकड़ा पार कर रहा है। इस भीषण गर्मी से सभी का हाल बेहाल है।

    धूप और लू के चलते शरीर में अधिक पसीना आता है, जिसके कारण दुर्गंध आने लगती है। इस मौसम में सबसे बढ़िया गुणवत्ता वाले परफ्यूम भी ज्यादा देर टिक नहीं पा रहे हैं।

    ऐसे में हम आपके साथ 5 टिप्स साझा करेंगे, जिनकी मदद से आप परफ्यूम की महक को देर तक बरकरार रख पाएंगे।

    #1

    अपनी त्वचा को करें मॉइस्चराइज

    त्वचा को मॉइस्चराइज करना केवल त्वचा की देखभाल के लिए ही नहीं, बल्कि परफ्यूम की महक को देर तक टिकाने के लिए भी कारगर हो सकता है।

    आप गर्मियों में परफ्यूम लगाने से पहले अपनी त्वचा पर परत बनाने के लिए जेल आधारित मॉइस्चराइजर का उपयोग कर सकते हैं। जब आप परफ्यूम को हाइड्रेटेड त्वचा पर लगाते हैं, तो उसकी महक ज्यादा देर तक टिकती है।

    जानिए गर्मी के दौरान तैलीय त्वचा को मॉइस्चराइज करने के फायदे।

    #2

    पल्स पॉइंट्स पर लगाएं परफ्यूम

    हमारे शरीर में कुछ ऐसे पल्स पॉइंट होते हैं, जिन पर लोग परफ्यूम लगाने की सलाह देते हैं। ये पल्स पॉइंट्स गर्दन, कान के पीछे, कलाई और भीतरी कोहनियां होती हैं।

    कई लोग परफ्यूम लगाने से पहले उनकी महक को भीना बनाने के लिए उसे अपनी कलाइयों पर रगड़ते हैं। हालांकि, ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे खुशबू के अणु तेजी से टूटते हैं।

    घर से बाहर निकलने से पहले अच्छी तरह प्रेशर पॉइंट्स पर परफ्यूम जरूर लगाएं।

    #3

    परफ्यूम की बोतल को ठीक से करें स्टोर 

    हमारे कमरे का तापमान बाहरी मौसम की स्थिति के आधार पर बदलता रहता है। यह बदलता तापमान और धूप परफ्यूम के लिए अच्छे नहीं होते। इसलिए, परफ्यूम की बोतलों को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां का तापमान स्थिर रहे।

    आप परफ्यूम को अपनी ड्रेसिंग टेबल पर रखने के बजाए अपनी अलमारी में रख सकते हैं। साथ ही इसे ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना चाहिए।

    जानिए परफ्यूम, बॉडी मिस्ट, डियोड्रेंट और बॉडी स्प्रे के बीच का अंतर।

    #4

    अपने शरीर के मुताबिक चुनें खुशबू

    हर किसी के शरीर का प्रकार अलग होता है और वे विभिन्न प्रकार के परफ्यूम पर अलग प्रतिक्रिया देते हैं। ऐसे में आप समझने की कोशिश करें की आपका शरीर विभिन्न प्रकार की सुगंधों पर कैसे प्रतिक्रिया देता है।

    आप अपने शरीर की सुगंध के प्रकार को समझने के लिए परफ्यूम परीक्षण कर सकते हैं। रूखी त्वचा पर तीव्र और स्पाइसी नोट्स वाली सुगंध अच्छी लगती है।

    साथ ही तैलीय त्वचा वाले लोगों को फलों वाले परफ्यूम लगाने चाहिए।

    जानकारी

    परफ्यूम को अच्छी तरह करें लेयर

    आपको अपने परफ्यूम को अच्छी तरह से शरीर पर लेयर करना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होता है की शरीर के सभी अंगों से समान सुगंध आए। अपने बालों में कंघी करने से पहले अपने हेयर ब्रश पर भी परफ्यूम को हल्के से स्प्रे करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परफ्यूम
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: प्रसिद्ध कृष्णा ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, ऐसे रहे उनके आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: क्रुणाल पांड्या ने की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025 में इन गेंदबाजों ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: इन विदेशी खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन IPL 2025

    परफ्यूम

    परफ्यूम उद्योग में हैं रोजगार की अपार संभावनाएं, जानें इस क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर रोजगार समाचार
    पसीने की बदबू से छुटकारा दिला सकते हैं ये परफ्यूम, जानिए इनकी खूबियां फैशन टिप्स
    घर पर खुशबूदार परफ्यूम बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, आसान है प्रक्रिया  लाइफस्टाइल
    परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, दिनभर महक रहेगी बरकरार टिप्स

    टिप्स

    चमकती-दमकती त्वचा पाने के लिए इस्तेमाल करें पपीते के छिलके, दाब-धब्बे भी होंगे दूर  त्वचा की देखभाल
    गर्मियों में घर पर बने 5 फेस सीरम की मदद से मिलेगी चमकती हुई त्वचा त्वचा की देखभाल
    गायकों के लिए सबसे जरूरी होती है उनकी आवाज, इन 5 टिप्स के जरिए रहेंगे सुरीले स्वास्थ्य
    गर्मियों में हो रहा है डिहाइड्रेशन? इन आसान टिप्स के जरिए बढ़ाएं पानी का सेवन  गर्मियों के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025